Home » , , » विवेक ओबेरॉय ने लिया सलमान की फ्रेंड से पंगा!

विवेक ओबेरॉय ने लिया सलमान की फ्रेंड से पंगा!


vivek oberoi


Meera Chopra

Salman khan
बॉलीवुड के अभिनेता विवेक ओबेरॉय और दबंग सलमान खान के बीच दुश्मनी का दौर लगता है अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐश्वर्या के लिए सलमान से पंगा लेने वाले विवेक ने अब उनकी एक और फ्रेंड से दुश्मनी ले ली है। 

सभी जानते हैं कि सलमान से विवेक के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इसके चलते उन्होंने सलमान की फ्रेंड मीरा चोपड़ा को अपना दुश्मन मान लिया।
इसका नतीजा यह है कि विवेक ने मीरा साथ काम करने से ही मना कर दिया है। मालूम हो कि मीरा प्रियंका चोपड़ा की कजन हैं। 

सोहम शाह की फिल्म 'शेर' में मीरा और विवेक साथ काम करने वाले थे। लेकिन विवेक ने ऐसी चाल चली कि मीरा को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मीरा को इससे बेहद दुख पहुंचा है। देखना होगा कि इस पर सलमान की प्रतिक्रिया क्या होगी।
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.