Home » » कास्टिंग काउच का दर्द बयां करते-करते रो पड़े रणवीर

कास्टिंग काउच का दर्द बयां करते-करते रो पड़े रणवीर


बॉलीवुड में कास्टिंग काउच होने की बात भले ही नकारी जाए मगर सच्चाई सभी जानते हैं|हाल ही में बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में इंट्री करने वाले रणवीर सिंह बॉलीवुड में कास्टिंग काउच होने की बात कही है|

रणवीर ने सिमी ग्रेवाल के शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में कहा है कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि पुरुषों को भी इसका शिकार होना पड़ता है|

फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रणवीर को रोना आ गया और उन्होंने कि कास्टिंग काउच पुरुषों को भी झेलना पड़ता है|वैसे यह पहला मौका नहीं है जब रणवीर ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की बात कही हो|

इससे पहले उन्होंने फिक्की प्रेस कांफ्रेंस में यह बात स्वीकार कि थी कि संघर्ष के दिनों में उन्हें इसका सामना करना पड़ा था|लोगों ने फिल्मों में रोल देने के बदले सेक्स्युअल फेवर के लिए कई लोगों ने संपर्क किया था|हालाँकि रणवीर ने यह भी साफ़ कर दिया था की बड़े बैनर्स में ऐसा नहीं होता|
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.