Home » » जैकलिन-मल्लिका से भी हॉट हसीना बनेगी अगली 'मर्डर गर्ल'

जैकलिन-मल्लिका से भी हॉट हसीना बनेगी अगली 'मर्डर गर्ल'


'मर्डर-2' की सफलता से उत्साहित भट्ट कैंप अब 'मर्डर-3' की प्लानिंग में व्यस्त है|मगर इस बार वह इस फिल्म में किसी नयी अभिनेत्री को कास्ट करने का मन बना रहे हैं|

इस फिल्म के हर पार्ट में अभी तक नयी अभिनेत्री का ही चुनाव किया गया है और खबर है कि भट्ट कैंप 'मर्डर-3' के लिए 'मर्डर गर्ल हंट' भी देश भर में आयोजित करेंगे|

फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने कहा कि जितनी खूबसूरत हसीनाएं हमें बॉण्ड गर्ल के रूप में देखने को मिलती हैं उतनी ही खूबसूरत अभिनेत्री अब 'मर्डर-3' में आपको नजर आएगी|जिन्हें यह आशा थी कि 'मर्डर-2' में काम करने के बाद जैकलिन फर्नांडिस इस के सीक्वल में दोबारा नजर आएंगी तो उनके लिए बुरी खबर है क्योंकि जैकलिन इस फिल्म में नहीं होंगी|
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के किसी कोने कि लड़की अगली मर्डर गर्ल हो सकती है|बस शर्त यह है कि वह जैकलिन और मल्लिका शेरावत से भी ज्यादा हॉट हो|अब देखना यह है कि कौन सी हॉट हसीना अगली मर्डर गर्ल के रूप में अपने जलवे दिखाती है|
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.