अजय देवगन एक्टर से प्रोड्यूसर तो बन ही चुके हैं, अब जल्द ही वे डायरेक्टर की हैट भी पहनने वाले हैं। जन्मदिन पर खुद से उन्होंने वादा किया है कि वे जल्द ही इस प्रोजेक्ट का श्रीगणेश करेंगे।
सोमवार को अभिनेता अजय देवगन का जन्मदिन है और वे इसे सादे तरीके से मनाना पसंद करते हैं। रविवार को वे फिल्म सन ऑफ सरदार के सिलसिले में पटियाला के 250 साल पुराने किला मुबारक में स्थित कालिका मंदिर गए थे। अजय पंजाबी हैं और यहां सिक्ख गुरु गोबिंद सिंह भी आया करते थे। इस बात से वे बहुत प्रभावित हुए।
यहां एक अखंड ज्योति भी है जो पिछले २५० वर्षों से सतत् प्रज्जवलित है। जन्मदिन से ठीक पहले यहां जाकर वे बहुत खुश हैं। आमतौर पर अजय अपने जन्मदिन को लेकर इतने उत्साहित नहीं रहते हैं। भव्य आयोजन करने के बजाए वे परिवार के साथ ही यह दिन बिताना पसंद करते हैं।
एक सूत्र ने बताया कि 'शूटिंग शुरू होने से पहले अजय सपरिवार काली मां के मंदिर गए थे। इस जगह आने को वे अपना सौभाग्य मानते हैं।' जन्मदिन तो उनका कामकाजी ही रहेगा लेकिन शाम को फैमिली सेलिब्रेशन जरूर होगा। पत्नी काजोल बच्चों को लेकर पटियाला पहुंच ही चुकी हैं। यहीं सब मिलकर अजय का बर्थ-डे सेलिब्रेट करेंगे। अजय के पेरेंट्स भी उनके साथ ही हैं।
अजय एक्शन की ओर लौटकर भी काफी खुश हैं। खबर है कि अब वे निर्देशन में भी कदम रखने वाले हैं। इसमें भी शुरुआत वे एक्शन थ्रिलर से ही करना चाहते हैं। इन दिनों वे तेज,बोल बच्चन और सन ऑफ सरदार के कामकाज में उलझे हुए हैं। बर्थ-डे पर उन्होंने यही फैसला किया है कि जल्द ही वे अपने डायरेक्टोरियल डैब्यू पर काम शुरू कर देंगे



0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.