Home » , , , , , » प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग, बताया मील का पत्थर

प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग, बताया मील का पत्थर


मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गईं। लॉस एंजेलिस (जहां वह अपने धारावाहिक क्वांटिको में काम कर रही थीं) और मुंबई के बीच भागमभाग में शूटिंग पूरी कर रहीं 33 वर्षीय एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली को अपने करियर में इस मील के पत्थर के लिए धन्यवाद दिया। प्रियंका ने ट्वीट किया, 'फिल्म पूरी हुई। 'बाजीराव मस्तानी' मेरे जीवन में मील का पत्थर है। संजय सर एक सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद। टीम को भी धन्यवाद। अपना एक हिस्सा पीछे छोड़ आयी हूं।' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी 'बाजीराव मस्तानी' पेशवा बाजीराव और उनकी पहली पत्नी काशी बाई तथा फारस की राजकुमारी मस्तानी के जीवन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। यह 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।






संजय लीला भंसाली, बाजीराव मस्तानी, प्रियंका चोपड़ा, लॉस एंजिलिस, क्वांटिको, Priyanka Chopra, Bajirao Mastani, My Life, Sanjay Leela Bhansali


Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.