Home » » मिलिए सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड से-Meet First Ever Girlfriend Of Salman Khan

मिलिए सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड से-Meet First Ever Girlfriend Of Salman Khan


अपने जमाने के सुपरस्टार की नातिन रही हैं सलमान की पहली गर्लफ्रेंड... - पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं। - शाहीन हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड व्हाइट जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं। - अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी। - यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। शाहीन के कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे सलमान -सलमान 19 साल के थे जब, वो शाहीन जाफरी के साथ थे। -उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी देखी जाती थी, क्योंकि वहां शाहीन पढ़ाई कर रही थीं। विश्वदीप घोष ने 'हाल ऑफ फेम सलमान खान' में लिखा है- सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपने परिवार से मिलवाया था, दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को कबूल कर लिया था। इसीलिए उम्मीद लगाई जा रही थी कि जल्द ये रिश्ता शादी के बंधन में बंध जाएगा। लेकिन ऐसा हो न सका। क्योंकि उस वक्त की मशहूर मॉडल और 1980 में मिस इंडिया रह चुकीं संगीता बिजलानी इस रिश्ते के बीच आ गईं। - उन दिनों संगीता अपने ब्वॉयफ्रेंड बिंजू अली से ब्रेकअप के बाद जिंदगी में अकेली थीं और अक्सर होटल 'सी रॉक' के उसी हेल्थ क्लब में नजर आती थी, जहां सलमान शाहीन के साथ जाया करते थे। खुद सलमान से दूर हो गई शाहीन - उम्र में बड़ी संगीता की मैच्योरिटी की वजह से सलमान उनकी तरफ अट्रैक्ट होते चले गए। हालांकि, बाद में सलमान ने भी कहा कि शाहीन से उनके ब्रेकअप के बाद ही संगीता उनकी जिंदगी में आई थी। लेकिन सच ये है कि सलमान मोहब्बत की दो तरफा आग में घिर चुके थे और कश्मकश से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। - सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी के आने के बाद शाहीन जाफरी ने कैथे पैसिफिक एयरलाइंस में नौकरी कर ली और सलमान की जिदंगी से दूर चली गईं।- इस प्रेम कहानी का पहली बार खुलासा तब हुआ था जब दिसंबर 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'फगली' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली किआरा आडवाणी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "सलमान बहुत पहले से मॉडल शाहीन जाफरी को डेट करते थे और हो सकता है ये उनका सबसे पहला रिलेशनशिप था।" - किआरा ने यह भी कहा था- "मेरी मां सलमान को बहुत पहले से जानती हैं, क्योंकि वो बांद्रा में बड़े हुए हैं। वो मेरी मां जेनिव को कहते थे कि मैं एक दिन स्टार बनूंगा। वो दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे। दोनों साइकिलिंग भी साथ करते थे। मेरी मां ने ही सलमान का शाहीन मौसी से परिचय कराया था। वो सलमान के घर कई बार लंच पर जा चुकी हैं।"

मिलिए सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड से-Meet First Ever Girlfriend Of Salman Khan
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.