Recent Movies
Showing posts with label Sujoy Ghosh Preferred Kahaani Sequel Over Aishwaryas Durga Singh Rani. Show all posts
Showing posts with label Sujoy Ghosh Preferred Kahaani Sequel Over Aishwaryas Durga Singh Rani. Show all posts

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'दुर्गा सिंह रानी' के रास्ते में रोड़ा -Sujoy Ghosh Preferred Kahaani Sequel Over Aishwaryas Durga Singh Rani

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. | Domain | सूक्तियाँ | छपे लेख | गैजेट्स | प्रोफाइल-कैलेण्ड



 ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'दुर्गा सिंह रानी' के रास्ते में रोड़ा आ चुका है और इसके निर्देशक सुजॉय घोष ने इसे आगे धकेल देने का फैसला लिया है। सुजॉय ने 'कहानी' का सीक्वल बनाने का निर्णय लिया है जिसकी शूटिंग मार्च में शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि सुपरहिट फिल्म 'कहानी' का सीक्वल बनाने की योजना काफी समय से चल रही है लेकिन बजट की वजह से प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहा था। बताया जा रहा है की फिल्म के बजट में काफी कटौती की गई है और अब सुजॉय घोष ने एश्वर्या की 'दुर्गा सिंह रानी' को आगे बढाकर 'कहानी2' को पहले बनाने का फैसला किया है।आपको बता दें की फ़िल्म 'कहानी' की सफ़लता से न सिर्फ़ विद्या बालन को बड़ी सराहना मिली थी, बल्कि निर्देशक सुजॉय घोष भी निर्देशन की दुनिया में एक अलग पहचान बना पाए थे। हालांकि इस फिल्म के बाद सुजॉय ने ऋतिक और कटरीना कैफ के साथ 'बैंग बैंग' बनाई थी जो दर्शकों को बहुत ज्यादा नहीं लुभा पाई थी। इसके अलावा राधिका आप्टे के साथ उन्होंने एक लघु फिल्म 'अहिल्या' बनाई थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

Sujoy Ghosh Preferred Kahaani Sequel Over Aishwaryas Durga Singh Rani