Recent Movies
Showing posts with label Sunny-Leone. Show all posts
Showing posts with label Sunny-Leone. Show all posts

सन्नी लियोन को देखकर बेटियां पोर्न स्टार बनेंगी, डॉक्टर या इंजीनियर नहीं'


पूनम पाण्डेय पर निशाना साधने के बाद अब मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने पोर्न स्टार सन्नी लियोन को आड़े हाथों लिया है|
तस्लीमा इस बात से नाखुश हैं कि एक पोर्न स्टार को आखिर भारत में इतनी तवज्जो क्यों दी जा रही है| तस्लीमा ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर का सहारा लेते हुए सन्नी लियोन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया|
Sunny-Leone
उन्होंने लिखा, एक पोर्न स्टार को अगर सेलिब्रिटी बनाकर इतना बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाएगा तो आपकी बेटियां इंजीनियर, डॉक्टर या एस्ट्रोनॉट नहीं बल्कि पोर्न एक्ट्रेस बनने के सपने देखेंगी|
आपको बता दें कि सन्नी पिछले साल रियलटी शो बिग बॉस 5 में हिस्सा लेने आई थीं| इसके बाद पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में उन्हें लीड रोल मिल गया| इतन ही नहीं सन्नी को कई विज्ञापन कंपनियों ने अपनी ब्रांड एंडोर्स करने के लिए साइन कर लिया है|
 उन्हें कम समय में ही इंडिया आकर काफी लोकप्रियता मिल गई है जिसपर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं| देखना ये है कि सन्नी तस्लीमा के इन कमेंट्स पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं|