Recent Movies
Showing posts with label Theres No Competition With Mahira Khan Says Mawra. Show all posts
Showing posts with label Theres No Competition With Mahira Khan Says Mawra. Show all posts

महीरा खान के साथ कोई मुकाबला नहीं : मावरा-Theres No Competition With Mahira Khan Says Mawra


पाकिस्तानी अदाकारा मावरा होकाने ने अपनी साथी पाकिस्तानी अदाकार माहिरा खान की सराहना करते हुए कहा कि हमारा कोई मुकाबला नहीं है। मावरा फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है। मावरा ने कहा कि 'वो हमसफर' की अदाकारा माहिरा से प्रेरणा लेती हैं और उन्हें उनपर गर्व है। माहिरा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आएंगी। मावरा ने कहा कि जब माहिरा का टीवी शो 'हमसफर' आया था तब मैं अभिनय की दुनिया में आई भी नहीं थी। वह मेरी प्रेरणा हैं। वह वाकई बहुत खूबसूरत हैं। हमारे बीच कोई मुकाबला नहीं है। वह कई साल से इस इंडस्ट्री में हैं और मुझे इंडस्ट्री में आए सिर्फ ढाई साल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि हम दोनों एक साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। मुक्षे सच में उन पर गर्व है। अगर हम दोनों को नवोदित कलाकार के तौर पर नामित किया जाता है तो यह एक बेहतरीन बात होगी। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनम तेरी कसम' में हर्षवर्धन राणे भी हैं। फिल्म भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में पांच फरवरी को एक साथ रिलीज होगी।

Theres No Competition With Mahira Khan Says Mawra