Recent Movies
Showing posts with label aditi rao hot. Show all posts
Showing posts with label aditi rao hot. Show all posts

सोच समझकर दूंगी बोल्ड दृश्य


aditi rao
मुंबई। फिल्म ये साली जिंदगी में बोल्ड दृश्य दे चुकी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि वह भविष्य में इस तरह के दृश्य देने से पहले काफी सोच विचार करेंगी।

अश्ववीन कुमार की फिल्म द जंगल की पार्टी के मौके पर अभिनेत्री ने कहा, मैं बोल्ड दृश्य करने से पहले बहुत ध्यान से सोच विचार करूंगी। मैं बेवजह ऐसे दृश्य नहीं करूंगी, यह फिल्म की कहानी और निर्देशक पर निर्भर करेगा। वैसे जब भी बोल्ड दृश्यों या फिल्मों की बात आती हैं, तो निर्माता सेंसर बोर्ड को लेकर चिंतित हो जाते हैं। लेकिन आदिति मानती हैं कि बोर्ड को फिल्म को प्रमाण पत्र देकर शेष चीजें दर्शकों पर छोड़ देनी चाहिए।

अभिनेत्री ने कहा, कोई इस बात का फैसला कैसे कर सकता है कि हमें क्या देखना चाहिए और क्या नहीं? होना यह चाहिए कि उन्हें यह प्रमाण पत्र देना चाहिए कि किसी आयु वर्ग को एक विशेष फिल्म देखनी हैं और किसे नहीं। अदिति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत दिल्ली 6 से की थी और बाद में वह ये साली जिंदगी और रॉकस्टार जैसी फिल्मों में नजर आई।