Recent Movies
Showing posts with label basu. Show all posts
Showing posts with label basu. Show all posts

मैंने 'राज 3' में बेहतरीन अभिनय किया है: बिपाशा


अभिनेत्री बिपाशा बसु यह स्वीकार करती हैं कि उन्होंने फिल्म 'राज 3' में सबसे बेहतरीन अभिनय किया है. बिपाशा ने कहा, 'मैंने करियर का अब तक का सबसे अच्छा अभिनय किया है और मुझे नहीं लगता कि मैं आगे इससे बेहतर कर पाउंगी.' उन्‍होंने कहा, 'हर दिन संघर्षपूर्ण था, मैं भावनात्मक रूप से बुझ गई थी, थक गई थी. मैं इसे जल्द खत्म करना चाहती थी कि क्योंकि यह मुझे बहुत परेशान कर रहा था.' फिल्म 'राज 3' के जरिए बिपाशा पहली बार अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी. बिपाशा का कहना है कि फिल्म के सेट पर जहां हर कोई काफी दबाव में नजर आता था वहीं इमरान बिल्कुल निश्चिंत रहते थे.