अपनी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर चुके बॉलीवुड निर्देशक रामगोपाल वर्मा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन एक डरावनी फिल्म लेकर आ रहे हैं।
फिल्म का नाम है भूत रिटर्न। यह फिल्म रामगोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म भूत का सीक्वेल है। हाल ही में रामू ने फिल्म भूत रिटर्न का पोस्टर जारी किया है।
रिपोर्टों के मानें, तो भूत रिटर्न्स के जारी पोस्टर काफी डरावने है, जिससे अभी से यह चर्चो में आ गई है। पोस्टर में बच्ची की तस्वीर को जब आप गौर से देखेंगे तो दिमाग चकरा जाएगा।
रामू की भूत रिटर्न एक थ्रीडी फिल्म होगी, जिसका फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। ओठों से खून निकलती इस बच्ची के पोस्टर में एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो डरावनी लगने के साथ दिमाग चकरा दे रही है।
पोस्टर में बच्ची की आंखों के आसपास देखने पर दृष्टि भ्रम होता है। बच्ची की चार-चार आंखें एवं दो नाक नजर आती हैं। वर्मा फिल्म के इस पोस्टर के जरिए दर्शकों को 2003 में रिलीज हुई भूत के इस सीक्वल की एक झलक दिखाना चाहते हैं।
Showing posts with label bhoot. Show all posts
Showing posts with label bhoot. Show all posts
सावधान! भूत रिटर्न का पोस्टर देख कहीं गिर न जाएं
Posted by Binda Singh
Posted on 11:17
with No comments
Labels:
bhoot,
Ramgopal Varma

