Recent Movies
Showing posts with label dabangg 2. Show all posts
Showing posts with label dabangg 2. Show all posts

दबंग-2 की फेविकोल आइटम करेंगी करीना

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com
इस बार झंडु की जगह फेविकोल ने ले ली है. सो मुन्नी मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि करीना कपूर ठुमके लगाती दिखेंगी. यहां जिक्र दबंग-2 के फेविकोल आइटम सांग का हो रहा है जिसमें बेबो अपनी अदाओं के जलवे दिखाएंगी. वे नवंबर के पहले हफ्ते में इस गाने की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं. शादी के बाद उनकी पहली रिलीज तलाश होगी. इस दौरान वे गाने की शूटिंग के साथ ही फिल्म के प्रमोशन में भी व्यस्त रहेंगी. देखें, शादी के बाद उन्हें कामयाबी किस रोल में मिलती है. गुडलक बेबो.

सलमान खान : फैमिली फर्स्ट


सबके लिए परिवार सबसे पहले आता है, लेकिन अपने काम या व्यवसाय के लिए यह सोच साइड में रखना पड़ती है। सलमान खान ऐसा नहीं सोचते हैं और इस वजह से बॉलीवुड के कई निर्माता बड़े परेशान हैं।

 सलमान अपने स्टारडम का लाभ अपने वालों को पहुंचा रहे हैं और वे उन्हीं फिल्मों को महत्व दे रहे हैं जिनके निर्माता उनके रिश्तेदार हैं। जिस वजह से बाहरी निर्माताओं के लिए उनके पास समय नहीं है और वे बड़े दु:खी हैं।


‘एक था टाइगर’ को छोड़ दिया जाए तो बाकी फिल्म वे भाई या जीजा के लिए ही कर रहे हैं। दबंग 2 के निर्माता-निर्देशक सलमान के भाई अरबाज खान हैं। इसके बाद वे ‘शेरखान’ शुरू करेंगे जिसका निर्माण सलमान के एक और भाई सोहेल खान करेंगे। 

salman khan
बॉडीगार्ड की कामयाबी के बाद सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ‘बॉडीगार्ड 2’ शुरू करने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान ने इस फिल्म में काम करने की स्वीकृति दे दी है। 

अपने स्वास्थ्य के कारण सलमान ने काम करना कम कर दिया है और एक वर्ष में वे केवल दो फिल्म करेंगे। इस वजह से कोई भी दूसरा निर्माता उन्हें साइन करने के लिए जाता है तो सल्लू कह देते हैं कि उसे रुकना पड़ेगा क्योंकि वे फिलहाल घर वालों की फिल्मों में व्यस्त हैं।