Recent Movies
Showing posts with label dino morea. Show all posts
Showing posts with label dino morea. Show all posts

अभिनेता डिनो मोरिया के घर में चोरी


मुबंई। बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के घर में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। हालांकि चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई पुलिस की इस चुस्ती से बेहद प्रभावित हुए। अपने घर में चोरी की घटना से सदमे में आएं डिनो मोरिया ने पुलिस की इस पहल की जमकर तारीफ की। 36 वर्षीय अभिनेता डिनो मोरिया ने सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से ट्विट कर न सिर्फ अपने प्रशंसकों को खुद के घर में चोरी की बात बताई, बल्कि मुंबई पुलिस के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की।

बॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट कर मुबंई पुलिस को बेहतरीन बताया। साथ ही डिनो मोरिया ने कहा, जय हो मुंबई पुलिस। साथ ही डिनो मारिया ने लिखा है कि मेरी भाषा को माफ कर दीजिएगा लेकिन चोरों की इतनी हिम्मत हो गई कि जब मैं सो रहा था तो वो मेरे बेडरुम में घुस आएं।

डिनो मोरिया का घर मुंबई के बांद्रा इलाके के लियो स्ट्रीट पर स्थित है। उनकी पहली फिल्म प्यार में कभी-कभी 1999 में आई थी। राज फिल्म से उनको खास पहचान मिली। हाल ही में डिनो मोरिया ने क्लॉकवर्क नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरु किया है।