Recent Movies
Showing posts with label economy. Show all posts
Showing posts with label economy. Show all posts

पी-नोट्स के नियम कड़े होने की आशंका में सेंसेक्स 305 अंक टूटा

मुंबई : बंबई शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 305 अंक टूटकर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 25,399.72 अंक पर आ गया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा पी-नोट्स के नियम कड़े करने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जून में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की अटकलों से यहां धारणा प्रभावित हुई।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7,800 अंक से नीचे आ गया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 67.34 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कुछ समय के लिए सकारात्मक दायरे में रहने के बाद 25,351.99 अंक के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 304.89 अंक या 1.19 प्रतिशत के नुकसान से 25,399.72 अंक पर आ गया। यह इसका 6 मई के बाद का निचला स्तर है।
निफ्टी भी 7,800 अंक से नीचे आया और 86.75 अंक या 1.10 प्रतिशत के नुकसान से 7,783.40 अंक रह गया। कारोबार के दौरान यह 7,766.80 से 7,876.20 अंक के दायरे में रहा। विधानसभा चुनाव में भाजपा असम में पहली बार सत्ता में आई है। असम के अलावा कांग्रेस के हाथ से केरल भी चला गया है। वहीं, तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक को एक बार फिर सत्ता मिली है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता बरकरार रही।
इस बीच, सेबी के प्रमुख यूके सिन्हा ने कहा कि नियामक पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के लिए अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) व्यवस्था को कड़ा करने के लिए उद्योग से बातचीत कर रहा है। इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। सेंसेक्स के शेयरों में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का शेयर 6.14 प्रतिशत टूटकर 171.85 रुपये पर आ गया। अन्य कंपनियों में एसबीआई, एलएंडटी, एचडीएफसी, गेल, आईटीसी, सिप्ला, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स तथा एनटीपीसी में भी गिरावट आई।