Recent Movies
Showing posts with label gulabi gaing. Show all posts
Showing posts with label gulabi gaing. Show all posts

गैंगस्टर नहीं हूं मैं : माधुरी दीक्षित

madhuri dixit
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में वह गैंगस्टर के किरदार में नहीं हैं। एक साक्षात्कार में माधुरी ने बताया, ‘‘मै नहीं जानती यह अफवाहें कहां से आ रही हैं। फिल्म में कोई महिला गैंगस्टर के किरदार में नही है। इसमें सिर्फ कुछ महिलाएं ही अन्य महिलाओं की मदद करती हैं। मुझे इसमें यही बात अच्छी लगी।‘ यह फिल्म अगले साल महिला दिवस पर रिलीज होगी। इसमें शिल्पा शुक्ला और माही गिल के भी काम करने संभावना है। शादी के बाद माधुरी अमेरिका चली गई थी। करीब एक दशक तक वहां रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने मुंबई को दोबारा अपना ठिकाना बना लिया।