![]() |
| Amitabh and Jaya |
बॉलीवुड के महानायक ने अपनी शादी की 39वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर बिग बी ने उन पलों को याद किया जब वे जया बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि 3 जून 1973 को एक दिन के अंदर हुई अपनी शादी के बारे में याद किया। बिग बी ने कहा, देखा जाए तो फिल्म जंजीर की सफलता ने हमारी शादी में बड़ा योगदान दिया था।
दरअसल बिग बी ने लिखा बात उस समय है कि है जब जंजीर फिल्म रिलीज हुई थी। जया , मैंने और कुछ मित्रों ने तय किया था कि अगर फिल्म को अच्छी सफलता मिली तो लंदन घूमने जाएंगे। मैंने जब अपने माता पिता को अपने इस फैसले के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि अगर तुम्हें इस लड़की के साथ छुट्टी मनाने जाना है तो पहले इससे शादी करनी होगी तभी तुम जा सकते हो।
उन्होंने लिखा मैं आज्ञाकारी बच्चा था और मैंने आनन फानन में जया के साथ शादी कर ली और फिर उसी रात छुट्टियां मनाने लंदन निकल गए।
बिग बी ने लिखा कि जब भी इन पलों को याद करता हूं तो बैठे-बैठे लबों पर हंसी आ जाती है और सोचता हूं कि भला इस प्रकार भी शादी होती है क्या।
