Recent Movies
Showing posts with label mehndi-hasan. Show all posts
Showing posts with label mehndi-hasan. Show all posts

अलका, शानू ने दी मेहदी हसन को श्रद्धांजलि


कराची। गायक कुमार शानू और गायिका अलका यागनिक ने पाकिस्तानी गजल गायक मेहदी हसन की कब्र पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

mehndi-hasan
शानू और अलका ने शनिवार को कराची में कहा कि हसन का निधन उपमहाद्वीप के संगीत के इतिहास में एक युग का अंत है। उनके निधन से रिक्त हुए स्थान की भरपाई नहीं हो सकती है। अलका ने कहा कि वह हसन के गाए गीत सुनकर बड़ी हुई हैं। दोनों जहां तेरी मोहब्बत में हार के और वो जा रहा है कोई जैसे उनके गीत उन्हें बहुत पसंद हैं।

भारत में जन्मे हसन का 13 जून को निधन हो गया था। उन्हें शुक्रवार को सिपुर्द-ए-खाक किया गया था। हसन के दुनिया भर में प्रशंसक रहे हैं। वह पिछले कई वर्षो से फेफड़े और मूत्राशय की बीमारी से पीडि़त थे।