बिपाशा ने कहा, ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। मुझे इस समय का मुम्बई का त्योहार का माहौल पसंद है। चलिए हम अपने सबसे प्यार भगवान के लिए मोदक लाते हैं। गणपति बप्पा मोरया।’
फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि गणेशोत्सव भारत की धड़कन है। उन्होंने भी सभी प्रशंसकों की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, ‘मोरया रे बप्पा मोरया रे- जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति।’
फिल्मकार मधुर भंडारकर व अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और उनकी खुशहाली की कामना की।अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपकी राह की हर रुकावट को दूर करें।’अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘गणपति बप्पा मोरया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान आपके सभी सपने पूरे करें।’