Recent Movies
Showing posts with label rani mukharjee. Show all posts
Showing posts with label rani mukharjee. Show all posts

रानी ने पोंछे आदित्य के आंसू


नई दिल्ली। हाल के दिनों में आदित्य चोपड़ा और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के प्यार के चर्चे काफी सुर्खियों में रहे। ऐसे में निर्माता यश चोपड़ा के निधन पर उनके बेटे आदित्य चोपड़ा को जिस तरह से रानी ने अपने कंधों का सहारा दिया है, उससे तो यह साफ होता है कि कहीं न कहीं खबरों में आई बातें बिल्कुल सच थी।

 रविवार शाम जब आदित्य को पिता यश की मौत का पता चला, उस वक्त वह बिल्कुल स्तब्ध हो गए। उनके आंखों से आंसू भी नहीं आ रहे थे। ऐसे में रानी ने उन्हें दिलासा दिया और मां पामेला को संभालने का आश्वासन भी दिया।

हालांकि डाक्टरों ने पहले कह दिया था कि यश जी की हालत नाजुक हैं। रविवार शाम साढ़े पांच बजे लीलावती अस्पताल में उनका निधन हो गया। इस खबर ने चोपड़ा परिवार के साथ-साथ पूरे बॉलीवुड को ही शोक में डाल दिया है।

क्या 'अईय्या' रानी मुखर्जी की डर्टी पिक्चर है!


अपने डूबते करियर को बचाने के लिए अब रानी मुखर्जी ने भी बरसों पुराने 'स्किन शो' के फार्मूले को अपनाया है। रानी की आने वाली फिल्म अईय्या के एक गाने में उन्होंने बेहद उत्तेजक नृत्य में जमकर सेक्सी सीन दिए हैं।

कामुक अदाओं के साथ साउथ के एक सितारे पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ रानी इतनी अंतरग हो गई हैं कि कहा जा सकता है कि यह रानी की डर्टी पिक्चर है।

फिल्म के एक गाने में अस्सी के दशक को याद किया गया है और इसमें रानी ने विद्या बालन की तरह बेहद हॉट और बिंदास अंदाज में अपने फैंस को सेक्सी डांस शो दिखाया है।








हालांकि रानी के कुछ प्रशंसकों का मानना है कि रानी इस गाने में सेक्सी नहीं बल्कि वल्गर लगी हैं और इस तरह की भूमिकाएं और भड़काऊ नाच गाने उन्हें अब नहीं करने चाहिए।


रानी को आदित्य ने दी सवा करोड़ रु. की कार


Search engine optimization
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने अब तक यह जाहिर नहीं किया है कि उनके बीच दोस्ती है या कुछ और, लेकिन उनका मिलना-जुलना और एक-दूसरे को महंगे गिफ्ट देना लगातार जारी है। हाल ही में आदित्य ने रानी के घर जाकर उन्हें ऑडी ए8 डब्ल्यू 12 कार गिफ्ट में दी, जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये है। आदित्य और रानी उसमें बैठकर घूमने गए और उसके बाद आदित्य दूसरी कार से अपने घर लौट गए। सूत्रों का कहना है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं
rani mukharjee

Tours and travels

रानी-आदित्य : लंदन में रोमांस!


rani mukharjee
आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा लंदन में शाहरुख-कैटरीना और अनुष्का को लेकर फिल्म बना रहे हैं और आदित्य वहां अपनी पिता की मदद के लिए मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों रानी मुखर्जी भी लंदन पहुंच गईं और वहां पर आदित्य-रानी ने बेहतरीन समय साथ बिताया। आदित्य-रानी शॉपिंग करते हुए, डिनर साथ लेते हुए देखे गए। यही नहीं रानी को आदित्य सरप्राइज डेट पर भी ले गए। ये माना जा रहा है कि रानी को चोपड़ा परिवार ने स्वीकार कर लिया है, लेकिन अपने रिश्तों के बारे में आदित्य और रानी ने अब तक कुछ नहीं बोला है।