Recent Movies
Showing posts with label salman khan hum apke hai kaun. Show all posts
Showing posts with label salman khan hum apke hai kaun. Show all posts

सलमान होंगे अर्जुन के बड़े भैया


सलमान खान को ध्यान में रखकर राजश्री प्रोडक्शन्स वाले सूरज बड़जात्या ‘बड़े भैया’ की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इस फिल्म में सलमान ऐसे भाई की भूमिका निभाने वाले हैं जो अपने छोटे बिगड़ैल भाई को सही रास्ते पर लाते हैं। सूत्रों का कहना है कि छोटे भाई की भूमिका निभाने के लिए सूरज ने अर्जुन कपूर को साइन करने का निश्चय किया है, जिनकी फिल्म ‘इशकजादे’ हिट हो चुकी है। 

Salman khan
गौरतलब है कि अर्जुन की लाइफ में भी सलमान ने बड़े भाई की ही भूमिका निभाई है। अर्जुन को बिगड़ैल तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन उन्हें हीरो बनाने में सलमान की अहम भूमिका है। 140 किलोग्राम के अर्जुन को जब सलमान ने कहा कि उन्हें एक्टर बनना चाहिए तो वे अवाक रह गए। 

बाद में सलमान के मार्गदर्शन में अर्जुन ने अपना वजन कम किया और उनके कहे अनुसार चले। आज न केवल अर्जुन फिट हो गए है बल्कि उनकी पहली फिल्म रिलीज होकर सफल भी हो गई है। कहा जा रहा है कि हाल ही में सूरज ने ‘इशकजादे’ देखी और उन्हें अर्जुन का अभिनय पसंद आया। 
salman khan and arjun


सूरज और सलमान का साथ बड़ा पुराना है। वे मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ हैं जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। सूरज फिलहाल अपनी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं और वे अगले वर्ष ईद पर फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।