बॉलीवुड की हसीन अदाकारा सुष्मिता सेन का नया प्रेमी उनसे 13 साल छोटा है। सूत्रों के मुताबिक सुष्मिता इन दिनों इम्तियाज नाम के शख्स के साथ बराबर देखी जा रही हैं। सुष्मिता के नजदीक सूत्रों के मुताबिक यह उनका नया प्रेमी है। गौर करने वाली बात तो यह है कि इम्तियाज की उम्र 22 वर्ष है और वह सुष्मिता से 13 साल छोटा है।सूत्रों के मुताबिक इम्तियाज और सुष्मिता की पहचान हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन जल्दी ही दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। आमतौर पर सुष्मिता अपने संबंधों को छिपाती नहीं हैं, लेकिन इस मसले पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है।
सुष्मिता का नाम इससे पहले भी कई लोगों से जुड़ चुका है। विक्रम भट्ट से उनका रोमांस लंबे समय तक चला। इसके बाद मुद्दस्सर अजीज, रणदीप हुडा सहित दो-तीन और पुरुषों से उनकी नजदीकियां चर्चा का विषय रही हैं।