प्रियंका चोपड़ा को गाने का कितना शौक है, ये बात सभी को पता ही है। उनका इंटरनेशनल एलबम भी आने वाला है। प्रियंका के इस गुण का उपयोग निर्देशक अपूर्व लाखिया अपनी फिल्म के लिए करना चाहते हैं। अपूर्व ‘जंजीर’ का रीमेक बना रहे हैं और खबर है कि इसके सारे गीत प्रियंका गाएंगी।
अपूर्व ने जब प्रियंका को गुनगुनाते सुना तो उसी वक्त फैसला ले लिया कि वे प्रियंका की आवाज का इस्तेमाल अपनी फिल्म में भी करेंगे। फिल्म की शूटिंग अक्टोबर में शुरू होगी और फिल्म के रिलीज के पहले तक प्रियंका का एलबम भी आ जाएगा।
प्रियंका की एक्टिंग की दुकान यदि बंद होती है तो उन्हें फिक्र की जरूरत नहीं है क्योंकि दूसरा विकल्प उन्हें मिल गया है।
![]() |




