Home » » आखिर हकीकत में बदल ही गया प्रियंका का सपना

आखिर हकीकत में बदल ही गया प्रियंका का सपना



अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करने के बाद अब संगीत की दुनिया में परचम लहाराने को तैयार हैं। पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित प्रियंका अपनी पहली संगीत एलबम पेश करने वाली हैं। वह इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश करेंगी। वह अंग्रेजी में गीत लिखेंगी और रिकॉर्ड करेंगी।
प्रियंका ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "मैं लम्बे समय से यह सपना देख रही थी और अब अंतत: मेरा यह ख्वाब पूरा होने जा रहा है।"

उन्होंने म्यूजिक कम्पनी यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप (यूएमजी) व फ्यूजन मनोरंजन मंच 'देसी हिट्स!' के साथ इस सम्बंध में एक समझौता किया है।

वह इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स के जरिए 'देसी हिट्स' के साथ उत्तर अमेरिका में और ब्रिटेन के आइजलैंड रिकॉर्ड्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी एलबम पेश करेंगी।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी संगीत की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर पाकर वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए यह एक नया और अद्भुत अनुभव है और मैं इस यात्रा का आनंद ले रही हूं।"
एटम फैक्टरी कम्पनी के सीईओ ट्रॉय कार्टर ने पॉप गायिका लेडी गागा के करियर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संवारने की जिम्मेदीरी उठाई थी। प्रियंका ने अपने संगीत के करियर की जिम्मेदारी भी कार्टर को ही सौंपी है।
एटम फैक्टरी के कार्यकारी उपाध्यक्ष व महाप्रबंधक एंथनी सालेह का कहना है, "हम प्रियंका की प्रतिभा और उनकी रचनात्मक दृष्टि में भरोसा करते हैं। हम उनकी अपनी शर्तो पर पॉप संगीत को दोबारा परिभाषित करने की क्षमता पर यकीन करते हैं।"
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.