प्रियंका ने ऐसा क्यों किया ?
कपूर खानदान देखेगा शाहिद की फिल्म!
![]() |
| shahid kapoor ,priyanka |
![]() |
| priyanka ,shahid |
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसे की चालाकी
बॉलीवुड में करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की तकरार के चर्चे काफी समय चल रहे हैं। इस तकरार की आग में करीना के ब्वॉयफेंड सैफ के स्टेटमेंट ने डाल घी डाल दिया था। दरअसल सैफ ने होम प्रोडक्शन फिल्म ‘एजेंट विनोद‘ में प्रियंका से आइटम सांग करने के लिए कहा था।शाहरूख के सवाल पर प्रियंका ने खो दिया अपना आपा!

इमरान को अपने स्तर का नहीं मानती प्रियंका
सूत्रों के मुताबिक एक फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने काम करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि फिल्म में हीरो इमरान हाशमी हैं। इमरान को
प्रियंका अपने स्तर का नहीं मानती हैं इसलिए उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हालांकि प्रियंका की ओर से इसकी वजह डेट्स प्रॉब्लम बताई गई है।कई हिट फिल्म दे चुके इमरान हाशमी को अभी भी ऊंचे दर्जे का स्टार नहीं माना जाता है। उनकी फिल्मों की सफलता का श्रेय हॉट और

कैटरीना, प्रियंका, दीपिका, करीना जैसी चर्चित नायिकाओं के साथ इमरान ने आज तक कोई फिल्म नहीं की है। पिछले दिनों रानी मुखर्जी ने भी इमरान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था।
पीसी शाहिद दो गठन फिर से?
एक सेल्यूलाइड प्रेम कहानी सिर्फ मनोरंजक लोगों के अलावा चीजों की एक बहुत कुछ करता है.यह भी दो पूर्व प्रेमी वापस एक साथ और समय पर हो जाता है कि वास्तव में अभिनेता शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ क्या हुआ अगर चर्चा करने के लिए माना जाता है.
हालांकि यह बॉलीवुड में तोड़ अप के मौसम है, वहाँ कुछ जो करने के लिए और अपने मतभेदों कोबाहर कुल्हाड़ी सॉर्ट को दफनाने की कोशिश कर रहे हैं. पीसी और शाहिद वर्तमान में कुणाल कोहली की अगली लंदन में विभिन्न शहरों में जोड़ों के बारे में एक प्रेम कहानी के लिए शूटिंग कर रहे हैंऔर है कि जहां दोनों करने के लिए अपने मतभेदों को हल है लगता है.
लंदन से जोड़े को करीब स्रोत कहते हैं, "जब तक हम अपने वर्तमान समीकरण के बारे में पता नहीं है, वे निश्चित रूप से कर रहे हैं एक दूसरे के साथ बहुत अनुकूल है, वहाँ बिल्कुल कोई दुश्मनी नहींहै और अपने खाली समय के दौरान वे अपने सभी समय खर्च करते हैं पर बातें और खुर चुटकुले.एक दूसरे वे एक दूसरे के आसपास बहुत सहज और टूटता बीच में भी लगातार बात कर रहे हैं कर रहे हैं. इसके अलावा वे दोनों एक साथ बहुत अच्छे दिखते हैं और स्क्रीन पर एक तीखी आवाजरसायन शास्त्र है. "
हालांकि यह पहली बार नहीं है, दोनों वापस मिल गया है, एक स्रोत का कहना है कि इस समय दोनोंके पास ले यह धीमी गति से और में भीड़ नहीं चाहता.
प्रियंका और शाहिद लोगों के रूप में बहुत अलग हैं और यही वजह है कि वे अक्सर असहमत सभीने कहा और किया, रसायन को देखने के सभी के लिए है और वे सब से ऊपर महसूस किया है कि वे अच्छे दोस्त हैं और होना जारी करने का निर्णय लिया. "
आखिर हकीकत में बदल ही गया प्रियंका का सपना

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करने के बाद अब संगीत की दुनिया में परचम लहाराने को तैयार हैं। पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित प्रियंका अपनी पहली संगीत एलबम पेश करने वाली हैं। वह इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश करेंगी। वह अंग्रेजी में गीत लिखेंगी और रिकॉर्ड करेंगी।
प्रियंका ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "मैं लम्बे समय से यह सपना देख रही थी और अब अंतत: मेरा यह ख्वाब पूरा होने जा रहा है।"
उन्होंने म्यूजिक कम्पनी यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप (यूएमजी) व फ्यूजन मनोरंजन मंच 'देसी हिट्स!' के साथ इस सम्बंध में एक समझौता किया है।
वह इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स के जरिए 'देसी हिट्स' के साथ उत्तर अमेरिका में और ब्रिटेन के आइजलैंड रिकॉर्ड्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी एलबम पेश करेंगी।
उन्होंने कहा, "मैं अपनी संगीत की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर पाकर वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए यह एक नया और अद्भुत अनुभव है और मैं इस यात्रा का आनंद ले रही हूं।"
एटम फैक्टरी कम्पनी के सीईओ ट्रॉय कार्टर ने पॉप गायिका लेडी गागा के करियर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संवारने की जिम्मेदीरी उठाई थी। प्रियंका ने अपने संगीत के करियर की जिम्मेदारी भी कार्टर को ही सौंपी है।एटम फैक्टरी के कार्यकारी उपाध्यक्ष व महाप्रबंधक एंथनी सालेह का कहना है, "हम प्रियंका की प्रतिभा और उनकी रचनात्मक दृष्टि में भरोसा करते हैं। हम उनकी अपनी शर्तो पर पॉप संगीत को दोबारा परिभाषित करने की क्षमता पर यकीन करते हैं।"
प्रियंका, करीना, कैटरीना..या फिर कोई और है अभिनेत्री नंबर 1

जयपुर प्रियंका, करीना, कैटरीना..या फिर कोई और? असली अभिनेत्री नंबर 1 कौन? फैसला ज्यूरी नहीं, आप देंगे। बॉलीवुड की अभिनेत्री नंबर 1 आपकी पसंद से ही तय होगी। तो दीजिए देश के पहले पब्लिक च्वॉइस अवॉर्ड ‘भास्कर बॉलीवुड अवॉर्डस’ के लिए अपना नॉमिनेशन। और अगर आप भाग्यशाली रहे तो आपको मिलेगा अभिनेत्री नंबर 1 को अपने हाथों से अवॉर्ड देने का मौका। जिन पांच अभिनेत्रियों को मिलेंगे सबसे ज्यादा वोट, उनके बीच ही होगा आखिरी मुकाबला।
आप अपनी पसंद की हीरोइन को नोमिनेट कर उन्हें जितवा भी सकते हैं। इसके लिए आप अपने नॉमिनेशन को फेसबुक या ई-मेल अकाउंट के जरिए शेयर करिए। इससे आपको अंक भी मिलेंगे। आप जितनी बार शेयर करेंगे उतनी बार आपके खाते में दस अंक जुड़ेंगे। नॉमिनेशन पर भी 5 अंक दिए जाएंगे।
अभिनेत्री नंबर 1 कैटेगरी में नॉमिनेशन की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण, काजोल, गुल पनाग, कल्कि, कंगना, सोनाक्षी, सोनम, विद्या बालन हैं। बीते कुछ महीनों में इन अभिनेत्रियों ने अलग-अलग फिल्मों में अपनी अदाकारी से अलग छाप छोड़ी है। पर अब आप तय करेंगे कि दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अदाकारा कौन हैं।
देखते हैं अंतिम 5 की दौड़ में शामिल हीरोइनों में क्या खास बात है
प्रियंका चोपड़ा
‘सात खून माफ’ में प्यार को पाने के लिए किसी भी सीमा तक चली जाने वाली प्रेमिका का किरदार जिस अंदाज में प्रियंका ने निभाया है, वह लाजवाब है। उनकी डायलॉग डिलीवरी और कुछ दृश्यों में रहस्यमय चुप्पी देखने लायक है।
करीना ने हालिया दौर में ‘वीआर फैमिली’ और ‘गोलमाल-3’ में जबरदस्त अदाकारी दिखाई है। दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार एकदम अलग है, पर इन्हें बखूबी परदे पर जी कर उन्होंने साबित किया कि वह अभिनय क्षमता में किसी से भी कमजोर नहीं हैं।
कैटरीना कैफ
परदे पर ‘शीला’ बन कर कैटरीना ने तो गजब ढा दिया, लेकिन ‘राजनीति’ के जरिए पहली बार बिना ग्लैमर वाले रोल में भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। उन्होंने नेता का किरदार तो बखूबी निभाया ही, बेहतर हिंदी बोल कर भी लोगों के दिलों पर छा गईं।
ऐश्वर्या रॉय बच्चन
‘गुजारिश’ को अगर लाचार, पर जिंदादिल जादूगर इथान (ऋतिक) के लिए याद करेंगे तो उससे नि:स्वार्थ प्रेम करने वाली सोफिया (ऐश्वर्या) को भी भुलाया नहीं जा सकता।अनुष्का शर्मा
‘बैंड बाजा बारात’ की कहानी में कोई नयापन नहीं होने के बाद भी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसकी वजह यही रही अनुष्का शर्मा का उम्दा अभिनय।
बिपाशा बसु
हॉट और सेक्सी इमेज के बावजूद बिपाशा ने ‘आक्रोश’ में गीता बनने का जोखिम लिया। उनका दांव एकदम सही पड़ा और अपने अभिनय के दम पर उस रोल को यादगार बना दिया।
‘खेलें हम जी जान से’ की जान आशुतोष का निर्देशन और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग ही है। कल्पना दास (दीपिका) ने साड़ी पहनने वाली गांव की महिला के किरदार को भी ग्लैमरस अंदाज में जिया।
गुल पनाग
उम्र के साथ आने वाले बदलावों को परदे पर उतारना वाकई मुश्किल है। पर ‘टर्निग 30’ की नैना (गुल पनाग) को देख कर ऐसा नहीं लगता। तमाम उतार-चढ़ाव झेलते हुए गुल ने बड़ी बखूबी से परदे पर जिया। काजोल
‘वी आर फैमिली’ के जरिए काफी समय बाद परदे पर वापसी करने वाली काजोल ने दिखा दिया कि वह घर-गृहस्थी में पड़ कर भी एक्टिंग भूली नहीं हैं। मां के किरदार में देख कर भी उनके चाहने वालों को यही लगा होगा कि काजोल अब फिर परदे से दूर नहीं जाएं।
कल्कि कोचलिन
‘शैतान’ नाम पर मत जाइए। बड़े शहरों की आम समस्या है मां-बाप की बेरुखी से बच्चों की बढ़ती परेशानी। इसे एमी उर्फ अमृता जयशंकर बन कर कल्कि कोचलिन ने बखूबी पेश किया।
कंगना रानौत
‘तनु वेड्स मनु’ में बिंदास लड़की और गंभीर लड़के के बीच की प्रेम कहानी लोगों ने खूब पसंद की। इस कहानी में कंगना ने अपने किरदार को दिलचस्प अंदाज में जिया और दर्शकों को दीवाना बनाया।
प्रियंका ने दिया मधुर को डबल झटका, हाईजैक की ‘हीरोइन’

मधुर भंडारकर के लिए यह खबर डबल झटके से कम नहीं है। पहले तो उनकी फिल्म ‘हीरोइन’ फिलहाल के लिए बंद हो चुकी है और इसके बाद दूसरा झटका उन्हें प्रियंका चोपड़ा से मिला है। जो ऐश की जगह लेने की प्रबल दावेदार लग रही थीं।
दरअसल पिगी चॉप्स ने ऐश से मिलता-जुलता ही किरदार कुणाल कोहली की अगली फिल्म में करना तय किया है। इस फिल्म के लिए प्रियंका कुछ समय पहले तक उनके कथित बॉयफ्रेंड कहे जा रहे शाहिद कपूर के साथ अवतरित होंगी। यह 70 के दशक की एक टॉप एक्ट्रेस की कहानी है, जबकि ऐश का किरदार 90 की पृष्ठभूमि में पिरोया गया था। हालांकि इस किरदार में काफी समानताएं होने की उम्मीद है, खासकर कॉस्ट्यूम्स के मामले में।
एक सूत्र के अनुसार, ‘प्रियंका बिल्कुल वही करेंगी जो ऐश नहीं कर सकीं। वह दिखाएंगी कि एक हीरोइन किस तरह ऊपरी मुकाम पर पहुंचती है और इस यात्रा में वह किन-किन लोगों का फायदा उठाती है और किस तरह कुछ को नुकसान पहुंचाती है। पहले प्रियंका की फिल्म को ऐश की फिल्म से पहले पूरी करने की कोशिश थी लेकिन अब तो ट्रैक क्लीयर हो चुका है। जब ऐश की फिल्म की स्टोरीलाइन सामने आई तब कुणाल ने सभी लोगों से अपनी स्टोरी को साझा न करने की बात कही। यही वजह है कि जब मधुर की फिल्म का ऑफर मिला तो प्रियंका ने मना कर दिया।
वह जानती थीं कि वह वैसी ही स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। सिर्फ यही नहीं शाहिद-प्रियंका के रिश्ते और प्रमोशंस के समय इनके अलगाव की खबर को भी कैश करने की कुणाल की योजना थी। बहरहाल प्रियंका इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।’ पता चला है कि प्रियंका इस मामले में गुजरे समय की हीरोइन आशा पारेख और सायरा बानो से भी मिली थीं। ताकि उनके किरदार को बल मिल सके। वैसे उनको शर्मिला टैगौर से भी मिलना था।
प्रियंका ने शाहरुख़ के साथ मनाया अपना जन्मदिन!


बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही हैं|ऐसे में लगता है प्रियंका का सपना भी इसी दिन सच हो गया|
प्रियंका ने फिल्म 'रा.1' के सेट पर शाहरुख़ खान के साथ अपना जन्मदिन मनाया और इससे अच्छा तोहफा किसी के लिए और क्या हो सकता है|प्रियंका के बर्थ-डे की प्लानिंग चुपचाप पहले ही कर ली गई थी ताकि मीडिया को इसकी भनक न लगे|
प्रियंका कल ही लंदन से वापस लौटी और सूत्रों की माने तो अपनी आनेवाली फिल्म 'रा.1' की शूटिंग में हिस्सा लेने फिल्मिस्तान स्टूडियो पहुंची तो किंग खान और सेट पर मौजूद अन्य लोगों ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया और प्रियंका को बधाई दी|इसके बाद वह देर रात अपने खास दोस्तों और परिवार वालों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए अपने वर्सोवा स्थित घर के लिए निकल पड़ीं|


