Recent Movies
Showing posts with label imran hashmi. Show all posts
Showing posts with label imran hashmi. Show all posts

मर्डर 3 में नहीं होंगे इमरान हाशमी


मर्डर फिल्म ने इमरान हाशमी को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया। मल्लिका शेरावत के साथ की गई इमरान की मर्डर लोगों को आज भी याद है और इसके गीत भी सुने जाते हैं। मर्डर 2 में भी इमरान नजर आए। इस बार उनकी हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस थीं और दूसरी फिल्म भी सफल रही। 

इस सीरिज को आगे बढ़ाते हुए अब मर्डर 3 बनाई जा रही है, लेकिन इसमें इमरान हाशमी की जगह रणदीप हुडा होंगे, जो इन दिनों मुकेश और महेश भट्ट के खासमखास बने हुए हैं। अदिति राव हैदरी हीरोइन होंगी जिन्हें लोग 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क' में देख चुके हैं। 

imran hashmi
खास बात यह कि फिल्म का निर्देशन विशेष भट्ट करेंगे और इस तरह एक और भट्ट बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज करेगा। विशेष, मुकेश भट्ट के बेटे हैं और उनके नाम पर ही मुकेश ने अपने बैनर का नाम 'विशेष फिल्म्स' रखा है। 

इमरान हाशमी को 'मर्डर 3' में नहीं रखे जाने पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अब इमरान और भट्ट ब्रदर्स में पहले जैसे संबंध नहीं रहे है। साथ ही इमरान अब ज्यादा पैसे मांगने लगे हैं क्योंकि वे बड़े स्टार बन गए हैं। भट्ट ब्रदर्स बेहद कंजूस हैं और अपने कलाकारों को काफी कम पैसे देते हैं, इसलिए उनमें मतभेद हो गए हैं।

मर्डर और इमरान एक-दूसरे से इस कदर जुड़े हुए हैं कि बिना इमरान के 'मर्डर 3' देखना दर्शक पसंद करते हैं या नहीं, जानना दिलचस्प रहेगा।

राज 3 : फर्स्ट लुक..


राज सीरिज में बिपाशा बसु की वापसी हुई है। राज के बाद वे राज 3 में दिखाई देंगी। 7 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। विक्रम भट्ट की भी लंबे समय बाद विशेष फिल्म्स में वापसी हुई है। 

Raaj 3
इस सस्पेंस-थ्रिलर में इमरान हाशमी के साथ तीन हीरोइन हैं। बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और जैकलीन के साथ इमरान रोमांस करेंगे। यह फिल्म थ्री-डी फॉर्मेट में भी देखी जा सकेगी।

Health tips

काश शांघाई पहले मिली होती: इमरान हाशमी

sanghai
इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म शांघाई में इमरान हाशमी दिखाई दिए जोगी परमार के किरदार में. शांघाई में इमरान का लुक उनकी अन्य फिल्मों से काफी अलग है. वजन बढ़ा हुआ, पान गुटखे से सने पीले दांत, सांवला रंग और आंखों के नीचे गहरे काले गढ्ढे. अपनी रोमांटिक इमेज से अलग हटकर, इमरान ने इस फिल्म में एक ऐसा ठेठ किरदार निभाया है जिसे देखकर उनकी किसी दूसरी फिल्म की याद शायद नहीं आएगी. फिल्म में जोगी का किरदार, विडियो शूटिंग का काम करता है जो आगे चलकर फिल्म की अहम कड़ी बनकर सामने आता है. बीबीसी से एक खास बातचीत में इमरान ने कहा कि काश उन्हें शांघाई जैसी फिल्म पहले मिली होती. इमरान, जोगी को अपने करियर में अब तक का सबसे अहम रोल मानते हैं. इमरान ने उम्मीद जताई कि 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' की तरह ये फिल्म भी उनके करियर में बदलाव लेकर आए. इमरान ने बताया कि वो फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी के साथ हमेशा से काम करना चाहते थे और वो खुश हैं कि वो एक ऐसी फिल्म का हिस्सा है जो देश के वर्तमान हालातों को बयां कर रही हैं. इमरान ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी रोल के लिए थिएटर वर्कशॉप्स में भाग लिया. तीस साल से ऊपर का जोगी परमार दिखने के लिए इमरान ने करीब 10 किलो वजन बढ़ाया ताकि उनके गाल जरा भरे हुए और तोंद थोड़ी बाहर निकली हुई दिखे. इमरान ने बताया किस तरह इस बदले रुप में वो कई बार शूटिंग स्थल तक पैदल ही चले जाते थे और लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाते थे. शांघाई में इमरान के सहकलाकार अभय देओल और कलकी कोचलिन हैं. कलकी एक विद्यार्थी बनी है और अभय एक आईएएस अफसर. फिल्म की शूटिंग के दौरान अभय के साथ मनमुटाव की बात को झुठलाते हुए इमरान ने कहा कि अभय खुद पर भरोसा रखने वाले एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं और उनके साथ कुछ दृश्य करते हुए उन्हें वाकई में मज़ा आया. अपने करियर की शुरुआत में मर्डर जैसी बोल्ड फिल्म करने वाले इमरान मानते हैं कि उनके आने के बाद बॉलीवुड में बोल्ड विषयों पर आधारित फिल्मों की संख्या बढ़ी है जिससे एक विशिष्ट दर्शक वर्ग को आपत्ति भी हुई है. इमरान का ये भी मानना है कि कमर्शियल हो या ऑफबीट हर फिल्म उनके भीतर के कलाकार को परिभाषित करती है और उनकी फिल्मों की सही पारखी जनता है.

आमिर के रास्ते चल रहे हैं इमरान!


मुंबई। आमिर खान जैसे पहले कोई पुरस्कार समारोह में नहीं जाते थे कुछ ऐसा ही इन दिनों इमरान भी कर रहे हैं। इमरान जून में आईफा समारोह में भी सिर्फ अपनी फिल्म शंघाई के प्रीमियर के लिए पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद वापस लौट जाएंगे।

imran hasmi

उनके एक दोस्त ने बताया कि इमरान को पुरस्कार समारोह में रुचि नहीं है, आईफा में भी वह सिर्फ शंघाई के लिए पहुंचेंगे। वह समारोह में कोई प्रस्तुति भी नहीं देंगे और मुंबई लौट जाएंगे। कुछ ऐसा ही लगान फिल्म के वक्त आमिर ने किया था, उनकी फिल्म का भी प्रीमियर पुरस्कार होना था, वह बाद में फिल्म को लेकर बातचीत के लिए पहुंचे थे।

भट्ट कैंप में बिप्स की वापसी, राज़ 3 में करेंगी काम

 लंबे मन - मुटाव के बाद आखिरकार बिपाशा बसु ने भट्ट कैंप की अगली फिल्म  राज़ 3 में काम करने की हामी भर ही दी। वैसे  भट्ट ब्रदर्स महेश और मुकेश इसके लिए उन्हें काफी समय से मनाने में लगे थे। 

बहरहाल  अब इस फिल्म के लिए उनकी डील फाइनल हो चुकी है। मजेदार बात यह है कि फिल्म साइन करने के साथ ही बिपाशा ने यह बयान भी दे दिया है कि अब उन्हें ऐसा लग रहा है  जैसे उनके सिर से कोई पुराना कर्ज उतर गया हो। दरअसल  भट्ट कैंप ने बिप्स को कई बार फिल्मों के लिए अप्रोच किया लेकिन वह दमदार रोल ना होने या फिर डेट्स मैच ना करने की बात कहकर उन्हें टालती रहती थीं। 

bipasha basu, imran hashmi

हालांकि अब उनका कहना है कि उन्हें पहचान देने वाले कैंप की फिल्म के लिए ना कहना उन्हें हमेशा बुरा लगता था  इसलिए उन्होंने पिछले साल ही सोच लिया था कि वह उनकी ओर से आने वाला नेक्स्ट ऑफर अब वह जरूर एक्सेप्ट करेंगी। 

बिपाशा ने बताया ,  चांस की बात रही कि इस कैंप से उनके पास अगला ऑफर  राज 3 का आया। यही नहीं , मुझे रोल भी बहुत अच्छा लगा और स्क्रिप्ट सुनते ही मैंने इसके लिए हां कर दी। 

bipasha Basu

वैसे , भट्ट कैंप से पैचअप के साथ ही बिपाशा ने यह भी क्लियर का दिया कि इमरान हाशमी के साथ काम करने से उन्होंने कभी मना नहीं किया। बकौल बिपाशा ,  इमरान एक अच्छे एक्टर हैं और अपनी हर फिल्म में उन्होंने यह प्रूव भी किया है। वैसे , मुझे उनसे कोई प्रॉब्लम नहीं है और ना ही मैंने कभी महेश सर से अपने को - एक्टर्स के बारे में पूछा है।  

बढ़िया है बिपाशा , आज जब इमरान और भट्ट कैंप को लगातार सक्सेस मिल रही है , तो उनसे दूरी बनाकर आप घाटा क्यों उठाएं !

इमरान को अपने स्तर का नहीं मानती प्रियंका



सूत्रों के मुताबिक एक फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने काम करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि फिल्म में हीरो इमरान हाशमी हैं। इमरान को
प्रियंका अपने स्तर का नहीं मानती हैं इसलिए उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हालांकि प्रियंका की ओर से इसकी वजह डेट्स प्रॉब्लम बताई गई है।
कई हिट फिल्म दे चुके इमरान हाशमी को अभी भी ऊंचे दर्जे का स्टार नहीं माना जाता है। उनकी फिल्मों की सफलता का श्रेय हॉट और
बोल्ड सीन को दिया जाता है। यही वजह है कि उनके साथ ए-ग्रेड की एक्ट्रेस काम करने से कतराती हैं।

कैटरीना, प्रियंका, दीपिका, करीना जैसी चर्चित नायिकाओं के साथ इमरान ने आज तक कोई फिल्म नहीं की है। पिछले दिनों रानी मुखर्जी ने भी इमरान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था।
इमरान इससे बिलकुल भी प्रभावित नहीं है। उनका मानना है कि इससे उन हीरोइनों का ही नुकसान हो रहा है।

मेरी बीवी किसिंग सीन की कोई परवाह नहीं करती


सिलवर स्क्रीन पर इमरान हाशमी की छवि एक प्लेबॉय वाली है। लेकिन हकीकत में वे अपनी छवि के विपरीत एक पारिवारिक इंसान हैं।

वे फिल्मों की शूटिंग से बचा हुआ समय अपने छोटे लड़के अयान के साथ बिताते हैं। इमरान बताते हैं कि उनकी पत्नी परवीन उनके फिल्मों की सराहना करती हैं। इसके साथ ही वे जोड़ते हैं कि परवीन मेरे और अन्य एक्ट्रेस के बीच फिलमाए गए हॉट सीन को लेकर कभी माइंड नहीं करती है। लेकिन मजाक में कहती हैं कि बेटा अयान अपने पापा की फिल्म को तब तक नहीं देख सकता जब तक वह व्यस्क नहीं हो जाता है

वैसे इमरान की इस साल कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म के सक्सेस से वे बहुत खुश हैं।

इमरान ने बांद्रा के गेयटी जाकर दर्शकों के साथ 'मर्डर-2' देखी। यह उनके लिए काफी मजेदार रहा क्योंकि पीछे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी(परवीन) फिल्म और दर्शकों के रिएक्शन को देख रहीं थीं। लेकिन उन्होंने फिल्म में किसिंग सीन की कोई परवाह नहीं की।