Recent Movies
Showing posts with label aamir khan. Show all posts
Showing posts with label aamir khan. Show all posts

आमिर ने मराठी फिल्म 'सैराट' की जमकर तारीफ की - Aamir khan praises marathi movie sairat

सुपरस्टार आमिर खान ने नई मराठी फिल्म 'सैराट' की तारीफ करते हुए अपने फैन्स और शुभचिंतकों से इसे देखने का आग्रह किया है. वर्तमान में आगामी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त आमिर ने ट्विटर पर शेयर किया कि वह अभी भी इस फिल्म के क्लाइमैक्स के झटके से उबर नहीं पाए हैं.

आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा , 'अभी 'सैराट' देखी. मैं बहुत दुखी हूं और अब फिल्म के अंत में लगे सदमे से उबर रहा हूं.'
उन्होंने 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजुले और पूरी टीम को बधाई दी. आमिर ने फैन्स से फिल्म देखने का आग्रह किया. आमिर ने लिखा, 'अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो कृपया देखें.'

यह रोमांटिक फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई, जो दो युवा लड़कों के बीच के संबंधों के चित्रण की वजह से समीक्षकों द्वारा सराही गई है. 'सैराट' नागराज मंजुले की दूसरी फीचर फिल्म है. इससे पहले उन्होंने 2014 में 'फैन्ड्री' का निर्देशन किया था.

Keywords : Aamir khan, praises, Marathi movie, Sairat, love story, twitter

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आमिर खान छात्रों का अनुशासन और देशभक्ति से हुए प्रभावित - Aamir Khan affected by discipline and patriotism of students

 अभिनेता आमिर खानt  जल संरक्षण के चला रहे अभियान के तहत देश के पहले सैनिक स्कूल सतारा के  छात्रों के  अनुशासन और देशभक्ति को देखा बहुत प्रभावित हुआ . आमिर खान यहाँ इस स्कूल के एलुमनी कर्नल संतोष महादिक के सर्वोच्च बलिदान की प्रशंसा करते हुए छात्रों को संबोधित किया .

देश के पहले सैनिक स्कूल सतारा का उद्घाटन तत्कालीन रक्षा मंत्री ने 1961 में किया था. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिछले वर्ष आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 37 वर्षीय कर्नल महादिक शहीद हो गए थे. विशेष बलों के 21 पारा ईकाई के महादिक को उनके अतुलनीय सेवा और युवा अधिकारी के रूप में उनके नेतृत्व के लिए सेना मेडल (वीरता पदक) दिया गया. ग्वाले के बेटे महादिक ने सतारा सैनिक स्कूल से शिक्षा पायी थी और 1998 में उन्हें सेना में कमिशन किया गया था.

स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  अभिनेता ने छात्रों से कहा, मैं आपके अनुशासन और देशभक्ति से प्रभावित हूं . महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जल संकट को देखते हुए अभिनेता ने छात्रों से जल संरक्षण करने को भी कहा.

Keywords : Aamir Khan, Sainik School kids, Bollywood, education, Save Water Compain

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने किस अभिनेत्री को है बॉलीवुड में 'तीनों खान' संग काम का अनुभव - whose has worked experience with three khans of Bollywood.

बॉलीवुड में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम किया होगा । बॉलीवुड में ‘तीनों खान’ के साथ काम करने वाले अपने आप को बहुत लकी मानते होंगे । बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री है जिसने ‘तीनों खान’ के साथ काम किया है । आप बता सकते है कौन सी अभिनेत्री ने इन तीनो खान के साथ काम किया है । ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न बॉलीवुड का तीनो खान के साथ काम कर चुकी है ।

अनुष्का ने शाहरुख के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से  बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने ‘बदमाश कंपनी’, ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘पटियाला हॉउस’ जैसी फिल्मों के काम किया। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख  खान के साथ ‘जब तक है जान’ , आमिर के साथ ‘पीके’ और सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ में काम किया है ।  अनुष्का ‘सुल्तान‘ में पहलवान की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने  एक साक्षात्कार में कहा, “वे सभी अलग हैं और उनके साथ काम करना मजेदार है। आपको उनसे बहुत-कुछ सीखने को मिलेगा। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन सभी के साथ काम करने का मौका मिला है।”

Keywords : Bollywood, ,Three Khans of Bollywood, Aamir Khan, Anushka Sharma, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Sultan, Virat Kohli


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

असहिष्णुता सम्बंधित बयान गैरजिम्मेदाराना नहीं : विद्या बालन - Intolerance statement not irresponsible said Vidya Balan

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने साथी कलाकारों का बचाव करते हुए कहा कि किसी ने भी गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं दिया। आमिर खान, शाहरुख खान और करण जौहर ने असहिष्णुता के संबंध पर जो बयान दिया था, वह गैरजिम्मेदाराना नहीं है।  विद्या ने गुरुवार रात को एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा कि 'हमें असहमति जताने का अधिकार है। चाहे आप किसी कारखाने में काम करते हों या फिल्म में, आपको अपने मन की बात कहेने का अधिकार है। जब आप फिल्मों में काम करते हैं। कलाकार हैं और लोकप्रिय हैं, तो ऐसे में लोग आपको ज्यादा सुनेंगे।

विद्या ने आगे कहा कि 'कोई भी गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं दे रहा है। मेरा कोई विचार हो सकता है और मैं उसे अभिव्यक्त कर सकती हूं। आपको यह उतना गलत लग सकता है, जितना मुझे सही लगता है, लेकिन मुझे इसे अभिव्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए और आपको इसका विरोध करने का पूरा अधिकार है। इस संबंध में न हम गलत हैं ना आप...अपनी जगह हम भी सही हैं और आप भी।'

Keywords : vidya balan, statement on intolerance, srk, aamir khan, karan, bollywood, entertainment news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

51 वें जन्मदिन पर धूम्रपान करना छोड़ देंगे आमिर - Aamir khan quit smokes forever

धीरे-धीरे आमिर खान भारतीय फिल्म उद्योग में परफेक्शनिस्ट के प्रतीक हो गए है।  बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म " क़यामत से क़यामत तक " के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की अब बॉलीवुड में सबसे बड़े ब्रांडों में से एक बन गए है ।  आप अनुमान लगा सकते है की बॉलीवुड में परफेक्ट अभिनेता वास्तविक जीवन में भी परफेक्ट है ?

हलाकि  बी- टाउन के सितारों की तरह भी आमिर खान धूम्रपान करते है और उसकी इस आदत उनके परिवार के लिए रिस्क जैसा है । वास्तव में आमिर तनाव को कम करने के लिए ही धूम्रपान करते होंगे , जो उनको और  उनकी माँ को डराता है  । आमिर ने कहा की "मुझे लगता है कि धूम्रपान हमेशा के लिए छोड़ देना चाहिए" . खैर, हम आशा है कि आमिर अपने 51 वें जन्मदिन पर  धूम्रपान  करना छोड़ देंगे क्योंकि जन्मदिन पर पुरे दिन आमिर अपनी मां के साथ बिताने के लिए जा रहा है। आमिर के भाई फैसल खान ने बताया की आमिर को स्पेशल सीख कबाब पसंद है

पत्नी किरण  ने एक सरप्राइज योजना बनाया  है जिससे आमिर अपने प्रिय माँ के साथ पूरे दिन बिता सके । आमिर खान को जन्मदिन की ढेर शरी शुभकामनाये

Top 10 Movies of Aamir Khan 


  • 3 Idiots (2009) : 
  • Like Stars on Earth (2007)
  • PK (2014)
  • Rang De Basanti (2006)
  • Lagaan: Once Upon a Time in India (2001)
  • Dil Chahta Hai (2001)
  • Ghajini (2008)
  • Talaash (2012)
  • Fanaa (2006)
  • Sarfarosh (1999)


Keywords :3 Idiots, Aamir Khan, Aamir Khan birthday, Dangal, Faizal Khan, Kiran Rao, Lagaan, pk

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

नाना के अभिनय की प्रशंसा की है मिस्टर परफेक्शनिस्ट - Nana 's performance praised by Mr perfectionist

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान संजीदा अभिनय के लिए मशहूर नाना पाटेकर के अभिनय के कायल हो गए। मराठी रंगमंच के दिग्गज गणपत अप्पा बेलवलकर के जीवन पर बनी फिल्म 'नटसम्राट' एक जनवरी को प्रदर्शित हुई थी। महेश मांजरेकर के निर्देशित में बनी यह फिल्म सफल रही है। फिल्म में नाना पाटेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। अमिताभ बच्चन के बाद आमिर भी नाना पाटेकर के अभिनय के कायल हो गए हैं।


     
आमिर ने नाना के अभिनय की प्रशंसा की है। आमिर ने कहा 'मैंने नटसम्राट देखी। क्या फिल्म है! और क्या अद्भुत काम नाना ने किया है। जिन्हें अभिनय पसंद है उन्हें जरूर देखनी चाहिए। और विक्रम जी (गोखले) ने भी कम बढ़िया काम नहीं किया। बेहतरीन! नाना और विक्रम जी दोनों लगातार दंग करते रहे।'


Keywords :Aamir khan ,fan,actor,watching movie, Natsamrat, Bollywood, Bollywood news, मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आमिर खान, नाना पाटेकर, नटसम्राट, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें,

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और खेल जगत तथा बॉलीवुड के सितारे चले 'नीरजा' देखने -Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja





नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘नीरजा' देखी. फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का प्रबंध फिल्म निर्माताओं ने किया था. फिल्म स्क्रीनिंग में फिल्म के संगीत निर्देशक शेखर राविजियानी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास मौजूद थे. 

फिल्म के संगीत निर्देशक शेखर राविजियानी इस फिल्म से अपने 
अभिनय कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं. नीरजा का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और यह फिल्म विमान परिचारिका नीरजा भनोट की कहानी पर आधारित है. फिल्‍म में सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं. 

फिल्म की कहानी विमान अपहरण पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि विमान के यात्रियों को बचाने के लिए एक विमान परिचारिका ने किस प्रकार अपनी जान दांव पर लगा दी. फिल्म में शबाना आजमी ने भी भूमिका निभायी है. उन्‍होंने सोनम की मां का किरदार निभाया है.  युवराज सिंह,अभिनेता रितिक रोशन,मास्‍टर-ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर,जानेमाने अभिनेता और सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर,अभिनेता आमिर खान , ये भी पहुंचे फिल्म देखने  





































दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और खेल जगत तथा बॉलीवुड के सितारे चले 'नीरजा' देखने -Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja

महाराष्ट्र सरकार के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे आमिर - Aamir Khan May Become The Brand Ambassador For Maharashtra


इन्टॉलरेंस पर दिए गए बयान पर हुए विवाद के बाद आमिर खान एक बार फिर बीजेपी के साथ नजर आ सकते हैं। आमिर महाराष्ट्र सरकार की सूखे से निपटने के लिए चलाई जा रही ‘जल युक्त शिवर’ स्कीम के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं। इसका अनाउंसमेंट आमिर की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस बुधवार को कर सकते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान खुद महाराष्ट्र सरकार के साथ काम करना चाहते हैं। वो बुधवार को एक बार फिर फडणवीस से मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद आमिर को ‘जल युक्त शिवर’ स्कीम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का अॉफिशियल अनाउंसमेंट किया जा सकता है। यह स्कीम महाराष्ट्र सरकार की सबसे अहम स्कीम में शुमार की जाती है। इसका मकसद पांच साल के अंदर राज्य के हर गांव को सूखे से निजात (ड्रॉट फ्री) दिलाना है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार और आमिर के बीच पिछले साल मई से इस प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत चल रही थी। आमिर ने इस प्रोजेक्ट के लिए 11 लाख रुपए का डोनेशन भी दिया था। हालांकि इन्टॉलरेंस पर दिए गए बयान के बाद यह मामला कुछ ठंडा पड़ा था।

Keywords : महाराष्ट्र सरकार ,ब्रांड एंबेसडर , आमिर, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Actor, Aamir Khan , Brand Ambassador , Maharashtra, Flagship Schemes

मोदी की डिनर पार्टी में आमिर और कंगना रनोट भी आमंत्रित थे - Aamir and Kangana invited in Prime minister private party

देश में असहिष्णुता को लेकर अपने बयान के कारण विवादों में रहे अभिनेता आमिर खान ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयोजित डिनर पार्टी में शामिल हुए.

टर्फ क्लब में आयोजित इस प्राइवेट डिनर पार्टी में आमिर के अलावा अभिनेत्री कंगना रनोट भी आमंत्रित थीं. इसमें शीर्ष नेताओं, विभिन्न देशों के राजनयिकों और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया.  इस उच्चस्तरीय समारोह का आयोजन मोदी द्वारा मेक इन इंडिया सप्ताह की शुरुआत के बाद किया गया. प्रधानमंत्री ने रविवार को मुंबई से मेक इन इंडिया सप्ताह का शुभारंभ किया.

असहिष्णुता पर चल रही बहस में कूदते हुए आमिर ने पिछले साल यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि बढ़ती घटनाओं से वह चिंतित हैं और उनकी पत्नी किरण राव ने पूछा कि क्या उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए. उनकी टिप्पणी बीजेपी और राजग सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. बाद में पर्यटन मंत्रालय ने भारत सरकार के अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में आमिर का करार आगे नहीं बढ़ाया.  अभिनेत्री कंगना रनोत ने हाल ही में कहा था कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि कोई किसी का भी अपमान कर सकता है और कहा कि कुछ भी बोलते हुए अभिनेताओं को ज्यादा सजग रहना चाहिए.

Keywords : Aamir Khan, Kangana Ranaut, Prime Minister Narendra Modi, Mumbai, dinner party, bollywood, Make in India, आमिर खान, कंगना रनोट, बॉलीवुड, नरेंद्र मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी डिनर

देश में उतार-चढाव आते हैं और किसी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए अक्षय कुमार-Akshay Kumar Does Not Concede To Aamir Khans Statement


मुंबई-जयपुर : देश में कथित असहिष्णुता की बहस में शामिल होते हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता अक्षय कुमार ने आमिर खान के बयान से इत्तेफाक नहीं जताया और कहा कि हर देश में उतार-चढाव आते हैं और किसी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.‘एयरलिफ्ट' के अभिनेता ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है. उन्होंने कहा, ‘हर देश में किसी ने किसी तरह के उतार चढाव आते रहते हैं और आपको ऐसे बयान देना शुरु नहीं करना चाहिए. इस तरह की चीजें होती हैं. कई अच्छी चीजें भी हैं जिनके बारे में हम नहीं बोलते.' अक्षय ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमारी आदत केवल गलत चीजों की ओर इशारा करने की है लेकिन फिर भी सभी को बोलने का अधिकार है.' अभिनेत्री काजोल ने भी इसी तरह के विचार रखते हुए कहा था कि बॉलीवुड में यह कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने हाल ही में कहा था, ‘हमारे समाज में जो हो रहा है, वह हमेशा हमारा उद्योग दर्शाता रहेगा. यह चलता रहेगा और सभी का स्वागत है. बॉलीवुड में कोई विभाजनकारी रेखा, कोई जाति, कोई मजहब नहीं है और कोई असहनशीलता नहीं है.' आमिर, शाहरुख खान और करन जौहर जैसी फिल्मी हस्तियों द्वारा लोगों के बोलने की आजादी पर चिंता जताये जाने के बाद बॉलीवुड में असहिष्णुता की बहस शुरु हुई और दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. जहां अनुपम खेर, अक्षय कुमार और मधुर भंडारकर जैसे लोगों ने आमिर, शाहरुख की बात से इत्तेफाक नहीं जताया. जयपुर साहित्य उत्सव के एक सत्र में शामिल हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘कितनी विडंबना की बात है कि अमीर, विद्वान लोग असहिष्णुता के मुद्दे को महसूस कर रहे हैं जो अंगरक्षकों के साथ घूमते हैं.' उन्होंने इस विषय पर बहस के संदर्भ में कहा, ‘मुझे यह एक मजाक लगता है. लोगों का असहिष्णु भारत के बारे में बात करना मजाक है. उनमें से कुछ मेरे साथी हो सकते हैं. वे इस तरह से बयान दे सकते हैं, यह बात ही अपने आप में इसका प्रमाण है कि यह बोलने की आजादी है.' जानेमाने अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा कि बॉलीवुड में कुछ लोगों का असहिष्णुता के बारे में बात करना नादानी है और वह उनके साथ इत्तेफाक नहीं रखते. सिन्हा ने जयपुर साहित्य उत्सव में कहा, ‘फिल्म उद्योग के कई लोगों ने जल्दबाजी में असहनशीलता के मुद्दों को उठाया और ऐसा करना नादानी है. मैं इस मामले में उनके साथ नहीं खड़ा.' उन्होंने काजोल की बात से इत्तेफाक जताया कि बॉलीवुड में कोई विभाजन, कोई रेखा, कोई जाति, कोई धर्म नहीं है.
-Akshay Kumar Does Not Concede To Aamir Khans Statement

'कभी नहीं कहा देश में असहिष्णुता है, यहीं पैदा हुआ यहीं मरूंगा'-I Never Said India Is Intolerant



बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने उस बयान पर खेद जताया है जिसमें उन्होंने देश में असहिष्णुता की बात कही थी। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि मैंने कभी नहीं कहा की भारत में असहिष्णुता है। मैं इसी देश में पैदा हुआ हूं और यहीं पर मरूंगा।

आमिर खान ने अपनी सफाई में कहा कि देश में कहीं असहिष्णुता नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने यह कभी नहीं कहा कि देश में असहिष्णुता है, ना ही मैंने ये कहा कि मैं देश छोड़ना चाहता हूं। मेरी बात को लोग समझ नहीं पाए।'
उन्होंने देश के प्रति अपनी चाहत जताते हुए कहा कि वह भारत से इतना प्रेम करते हैं कि वे इससे ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकते।

उन्होंने कहा कि वह जब भी भारत से बाहर जाते हैं तो वो दो हफ्तों से ज्यादा वहां नहीं रूकते हैं। अगर इससे ज्यादा दिन हो जाते हैं तो उन्हें घर की याद आने लगती है।


I Never Said India Is Intolerant

अतुल्य भारत के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ और प्रियंका होंगे।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा यूपीए सरकार के कार्यकाल शुरू किए गए अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बैसेडर आमिर खान की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद इंक्रेडिबल इंडिया (अतुल्य भारत) के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे।

अमिताभ बच्चन मोदी सरकार की पहली पसंद है क्योकि जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात सीएम की कमान संभाल रखी थी उस दौरान ही बच्चन को राज्य के पर्यटन कैपेंन का हिस्सा बनाया गया था। अमिताभ बच्चन का नाम पीएमओ की ओर से दिया गया।

चर्चा में शाहरुख के जूते, आमिर के आंसू


सबमें कुछ अनोखी आदतें होती हैं। किंग खान शाहरुख बिना जूते-चप्पलों के नहीं रह सकते। वे घर में भी होते हैं तो एक पल बिना चप्पल के नहीं रहते और बाहर निकलते ही इस इब्नबतूता को पैरों में जूता चाहिए!गार्डन तक में टहलने के लिए शाहरुख जूते पहनते हैं। उनके पास जूतों-चप्पलों का बड़ा भंडार है! ...और इसमें रत्ती भर संदेह नहीं कि यह उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से बनाया है।

* आमिर का दिल बड़ा इमोशनल है। शनिवार (१४ सितंबर) को मुंबई में उन्होंने अपनी फिल्म 'धूम ३' का आखिरी सीन शूट किया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य को गले लगाया और यूनिट के एक-एक आदमी से मिले। आमिर की यह दरियादिली देख कर यूनिट के लोग उनके लिए दस मिनट तक तालियां बजाते रहे!





कटरीना पर आमिर की दादागिरी!



मुंबई। आमिर खान के परफेक्शन के चलते कटरीना कैफ को अपनी खराब तबियत के बाद भी काम करना पड़ेगा। खबर है कि आमिर फिल्म धूम-3 की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं ऐसे में बीमार होने के बावजूद कैटरीना शूटिंग में जाने पर मजबूर हैं। ‘धूम-3’ में आमिर खान के अपोजिट कैटरीना कैफ काम कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत थोड़ी खराब है, लेकिन आमिर खान हैं कि कैट की तबियत खराब होने के बावजूद उनपर काम पूरा करने का दबाव डाल रहे हैं। ऐसे में कैटरीना के पास शूटिंग शुरू करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। गौरतलब है कि ‘धूम-3’, धूम सीरिज की तीसरी फिल्म है। आमिर इसमें पहली बार काम कर रहे हैं फिल्म में आमिर निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। वहीं आमिर के अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इनके लिए सैफ ने छोड़ा था पुराना प्यार, करीना को भी दे सकते हैं धोखा!


बी-टाउन के नए शादीशुदा पार्टनर सैफ अली खान और करीना कपूर कई बार पब्लिक इवेंट्स या पार्टीज में एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। करीना अब पटौदी खानदान की बेगम हो गई हैं। अब तो उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी लाइफ सबसे अच्छी चल रही है। एक लव-माइंडेड हसबैंड और एक फैन्टास्टिक बॉलीवुड कैरियर।

लेकिन सैफ अली खान अपनी की पहली पत्नी अमृता सिंह और बच्चे सारा और इब्राहिम बहुत दिनों से उनके साथ नजर नहीं आए हैं। काफी दिनों पहले ये तीनों सैफ के साथ ट्रैवलिंग करते देखे गए थे लेकिन तब से अब तक काफी समय बीत चुका है।

हालांकि इस बात की आशंका तो काफी कम है कि सैफ अली खानके बच्चों और करीना कपूर की आपस में कम बनती है क्योंकि इन बच्चों ने सैफ अली खान की शादी भी खुशी के साथ अटेंड की थी। लेकिन ऐसे में ये बदलाव अचानक से कैसे आ गया, ये बात जरूर चर्चा का विषय बन गई है।

आपको मालूम होगा कि सैफ साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी, लेकिन 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि सैफ अपनी पहली पत्नी के बच्चों सारा अली ख़ान और इब्राहिम अली खान से मिलते रहते हैं। सैफ ने पिछले ही साल बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की है।

सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे 12 साल बड़ी थी। बताया जाता है कि अमृता से तलाक का सैफ पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। कुछ समय बाद ही वह स्विस मॉडल रोसा कैटालैनो के साथ इन्वॉल्व हो गए। रोसा से सैफ की मुलाकात केन्या में हुई थी। यह भी बताया जाता है कि सैफ ने रोसा की वजह से ही अमृता को तलाक दिया था।

अगर रोसा के लिए सैफ अमृता को छोड़ सकते थे, तो रोसा को छोड़ना भी कोई कोई बड़ी बात नहीं। कुछ ही सालों में सैफ ने रोसा को छोड़ दिया। रोसा के अनुसार, सैफ ने उन्हें यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा हैं। 

फिलहाल तो सैफ सभी पुराने रिश्तों को दरकिनार कर बेबो के साथ रह रहे हैं, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि जल्द ही वो करीना को भी तलाक दे दें!

अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जिया खान ने की खुदकुशी




















मुंबई : फिल्म ‘निशब्द’ से अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जिया खान ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि इस 25 वर्षीय अभिनेत्री ने जुहू स्थित अपने घर में बीती देर रात कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस उनकी नौकरानी, वाचमैन और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लग सके जिया ने खुदकुशी क्यों की। जिया के कॉल डिटेल की जांच जारी है। जिया के मां ने पुलिस को बताया, जिया एक दिन पहले हैदराबाद से लौटी थी, इंटीरियर डिजाइनर के लिए ऑडिशन में सेलेक्शन न होने से डिप्रेशन में थी। जिया को उसे आखिरी बार चचेरे भाई देखा था। 

जिया खान जुहू में सागर संगीत नाम की इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं। जिया की मां भी उनके साथ इसी फ्लैट में रहती थीं। सोमवार की रात यहां सन्नाटा पसरा था। जिया की मौत की खबर फैलने के बाद भी यहां ज्यादा हलचल नहीं थी। मुंबई पुलिस ने मुताबिक रात के करीब 10.45 बजे थे। जिया की मां घर में नहीं थीं। जिया फ्लैट में अकेली थीं। कुछ देर में जब जिया की मां लौटकर आईं। कमरे के अंदर पंखे से जिया की लाश झूल रही थी। जिया ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने टि्वटर पर जिया खान की मौत की खबर को ब्रेक किया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना सोमवार रात 11 बजे की है। जिया के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव कूपर अस्पताल भेजा गया है। जिया की मां ने पुलिस को 11.45 बजे घटना के बारे में जानकारी दी। जिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक निजी कारणों से वह पिछले काफी समय से टेंशन में थी। एक्टिंग में वापसी के लिए वह कोशिश कर रही थी। अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर वह फिल्म निर्माताओं से मुलाकात भी कर रही थी।

जिया ने 23 मई को आखिरी टि्वट था। इसमें लिखा था कि माफ करना,कुछ समय के लिए टि्वटर पर नहीं दिखूंगी। थोड़ा सा ब्रेक ले रही हूं। अपनी जिंदगी में वापस आने के लिए इस तरह के ब्रेक लेना जरूरी होता है।

जिया को नफीसा खान के रूप में जाना जाता था। उनकी परवरिश इंग्लैण्ड में हुई थी। जिया ने रामगोपाल वर्मा की विवादास्पद फिल्म ‘निशब्द’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। मार्च 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन जिया को उनके विश्वास, शैली और सेक्स अपील के लिए पहचान मिली थी। उन्हें फिल्मफेयर के लिए भी नामांकित किया गया था।

इसके बाद वह आमिर खान के साथ ए आर मुरुगदास की फिल्म ‘गजनी’ में नजर आईं। यह निर्देशक की इसी नाम की तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक था। बाद में वह साजिद खान की 2010 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ में सह अभिनेत्री के रूप में नजर आईं। यह उनकी अंतिम फिल्म थी।

एक था टाइगर: पांच दिन, 125 करोड़


 सलमान खान की 'एक था टाइगर' ने पांच दिनों में 125 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्‍म 15 अगस्‍त को रिलीज हुई थी। पांच दिनों में फिल्‍म ने भारत में 100 करोड़ की कमाई कर ली है जबकि 25 करोड़ रुपये विदेशों में कमाए हैं। इसमें सोमवार को ईद के मौके पर होने वाली कमाई शामिल नहीं है। फिल्‍म ने बुधवार को 33 करोड़, गुरुवार को 14.52 करोड़, शुक्रवार को 12.90 करोड़, शनिवार को 16.75 करोड़ की कमाई की। कमाई के मामले में ‘एक था टाइगर’ सारे रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है। ट्रेड अनालिस्‍ट तरण आदर्श ने सोमवार सवेरे ट्वीट किया, 'सोमवार से बुधवार तक एक था टाइगर लाजवाब कारोबार करेगी।' फिल्‍म ने पहले दिन (15 अगस्‍त) ही 32 करोड़ रुपये की कमाई कर खलबली मचा दी थी। जानकार मान रहे हैं कि फिल्म 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी छू सकती है। शाहरुख और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली यश चोपड़ा की नई फिल्म (इसका नाम अभी रखा जाना है) इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म्स ने इसके लिए देश भर के मल्टीप्लेक्सों और सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल को अभी से बुक कर लिया है। 'रा वन' दिवाली पर रिलीज होनेवाली शाहरुख खान की नौवीं फिल्म थी। 'दिल वाले दुल्हनियाले जाएंगे' (1995) से लेकर 'ओमशांति ओम' (2007) तक दिवाली पर रिलीज होने वाली शाहरुख की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है।इसी तरह क्रिसमस आमिर खान का प्रिय है। यशराज फिल्म्स की ही आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली 'धूम 3' की रिलीज के लिए क्रिसमस का समय तय किया गया है। वैसे खबरें हैं कि इस फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'तारे जमीन पर' और 'गजनी' के क्रिसमस पर ही रिलीज हुई 'थ्री ईडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया। अब खबर यह है कि डायरेक्टर राजकुमार हीरानी अपनी अगली फिल्म, जिसमें आमिर 'पीके' का रोल कर रहे हैं, को 25 दिसंबर 2013 को ही रिलीज करेंगे। हीरानी की 'थ्री ईडियट्स' भी 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। ईद, दिवाली और क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इन स्टारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब की झंडे गाड़ती रही हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में अघोषित-सा नियम बन गया है कि अगर फिल्म बड़ी हो तो फिर इसे इन्हीं त्योहारों पर रिलीज होनी चाहिए।

सलमान को स्क्रीन पर देख सीटी बजाते हैं आमिर



सलमान को स्क्रीन पर देख उनके फैंस अपने आपको रोक नहीं पाते हैं। वे चीखते हैं, तालियां और सीटियां बजाते हैं। यही हाल आमिर खान का भी है। आमिर का कहना है कि जब भी वे सलमान की फिल्म देखने जाते हैं तो अपने साथ प्लास्टिक की सीटी ले जाते हैं, क्योंकि सीटी बजाना उन्हें नहीं आता है। फिल्म के दौरान जब उनकी इच्छा होती है, वे सीटियां बजाते हैं। 
Aamir-Khan

Aamir-Khan-SAlman-Khan

आमिर को इस बात को स्वीकारने में भी कोई हिचक नहीं है कि सलमान उनसे बड़े स्टार हैं। वे कहते हैं ‘मेरी तुलना में सलमान के फैंस की संख्या कहीं ज्यादा है। मैं खुद सलमान का बहुत बड़ा फैन हूं।‘ वे तीनों में खान में उन्हें सबसे बड़ा खान बताते हैं।

आमिर के अनुसार सलमान की जब भी कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो सलमान उनके लिए विशेष स्क्रीनिंग रखवाते हैं और आमिर सीटियों और तालियों के साथ फिल्म का मजा लेते हैं। 

आमिर खान की ‘तलाश’ की एडवांस बुकिंग शुरू


फिलहाल लोग सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ की एडवांस बुकिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘तलाश’ की एडवांस बुकिंग देश के चुनिंदा मल्टीप्लेक्सेस में शुरू हो गई है। यह फिल्म 30 नवंबर को रिलीज होगी और इसकी रिलीज में लगभग 100 दिनों का समय शेष है। 

aamir-khan
इतनी जल्दी एडवांस बुकिंग शुरू कर फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश तथा अभिनेता आमिर खान लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि अब उनकी फिल्म की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। 

भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी एडवांस में शुरू कर दी गई है। ज्यादा से ज्यादा सात दिनों पहले हमारे यहां एडवांस बुकिंग शुरू होती है क्योंकि अक्सर रिलीज डेट आगे-पीछे होती रहती है। ‘एक था टाइगर’ जैसी बड़ी फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ज्यादातर शहरों में चार दिन पहले शुरू की गई। 

फिल्म इंडस्ट्री के लोग इसके पीछे आमिर खान का दिमाग बता रहे हैं और इसे फिल्म के प्रचार का एक तरीका बता रहे हैं। इससे लोगों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी। साथ ही लोगों में यह यकीन पैदा किया जा रहा है कि अब फिल्म की रिलीज टलने नहीं वाली है और 30 नवंबर को ही यह प्रदर्शित होगी।

धूम 3 में आमिर का लुक देखें फोटो...


आमिर खान फिल्मों में अपने लुक को हमेशा छिपाकर रखते हैं, लेकिन ‘धूम 3’ की एक-दो दिन की शूटिंग के बाद ही उनका लुक लोगों को पता चल गया। शिकागों की सड़कों पर वे शूटिंग कर रहे थे और लोगों ने उनके फोटो खींचकर पूरी दुनिया के सामने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये पेश कर दिए।

Aamir khan

Aamir khan
धूम सीरिज की फिल्मों में बाइक का महत्वपूर्ण रोल होता है। आमिर बीएमडब्ल्यू बाइक पर शूटिंग कर रहे थे। उनका लुक ‘धूम 2’ के रितिक रोशन से काफी मिलता-जुलता है।