Recent Movies
Showing posts with label aamir khan doom 3. Show all posts
Showing posts with label aamir khan doom 3. Show all posts

इनके लिए सैफ ने छोड़ा था पुराना प्यार, करीना को भी दे सकते हैं धोखा!


बी-टाउन के नए शादीशुदा पार्टनर सैफ अली खान और करीना कपूर कई बार पब्लिक इवेंट्स या पार्टीज में एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। करीना अब पटौदी खानदान की बेगम हो गई हैं। अब तो उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी लाइफ सबसे अच्छी चल रही है। एक लव-माइंडेड हसबैंड और एक फैन्टास्टिक बॉलीवुड कैरियर।

लेकिन सैफ अली खान अपनी की पहली पत्नी अमृता सिंह और बच्चे सारा और इब्राहिम बहुत दिनों से उनके साथ नजर नहीं आए हैं। काफी दिनों पहले ये तीनों सैफ के साथ ट्रैवलिंग करते देखे गए थे लेकिन तब से अब तक काफी समय बीत चुका है।

हालांकि इस बात की आशंका तो काफी कम है कि सैफ अली खानके बच्चों और करीना कपूर की आपस में कम बनती है क्योंकि इन बच्चों ने सैफ अली खान की शादी भी खुशी के साथ अटेंड की थी। लेकिन ऐसे में ये बदलाव अचानक से कैसे आ गया, ये बात जरूर चर्चा का विषय बन गई है।

आपको मालूम होगा कि सैफ साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी, लेकिन 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि सैफ अपनी पहली पत्नी के बच्चों सारा अली ख़ान और इब्राहिम अली खान से मिलते रहते हैं। सैफ ने पिछले ही साल बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की है।

सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे 12 साल बड़ी थी। बताया जाता है कि अमृता से तलाक का सैफ पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। कुछ समय बाद ही वह स्विस मॉडल रोसा कैटालैनो के साथ इन्वॉल्व हो गए। रोसा से सैफ की मुलाकात केन्या में हुई थी। यह भी बताया जाता है कि सैफ ने रोसा की वजह से ही अमृता को तलाक दिया था।

अगर रोसा के लिए सैफ अमृता को छोड़ सकते थे, तो रोसा को छोड़ना भी कोई कोई बड़ी बात नहीं। कुछ ही सालों में सैफ ने रोसा को छोड़ दिया। रोसा के अनुसार, सैफ ने उन्हें यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा हैं। 

फिलहाल तो सैफ सभी पुराने रिश्तों को दरकिनार कर बेबो के साथ रह रहे हैं, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि जल्द ही वो करीना को भी तलाक दे दें!

आमिर खान की ‘तलाश’ की एडवांस बुकिंग शुरू


फिलहाल लोग सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ की एडवांस बुकिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘तलाश’ की एडवांस बुकिंग देश के चुनिंदा मल्टीप्लेक्सेस में शुरू हो गई है। यह फिल्म 30 नवंबर को रिलीज होगी और इसकी रिलीज में लगभग 100 दिनों का समय शेष है। 

aamir-khan
इतनी जल्दी एडवांस बुकिंग शुरू कर फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश तथा अभिनेता आमिर खान लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि अब उनकी फिल्म की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। 

भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी एडवांस में शुरू कर दी गई है। ज्यादा से ज्यादा सात दिनों पहले हमारे यहां एडवांस बुकिंग शुरू होती है क्योंकि अक्सर रिलीज डेट आगे-पीछे होती रहती है। ‘एक था टाइगर’ जैसी बड़ी फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ज्यादातर शहरों में चार दिन पहले शुरू की गई। 

फिल्म इंडस्ट्री के लोग इसके पीछे आमिर खान का दिमाग बता रहे हैं और इसे फिल्म के प्रचार का एक तरीका बता रहे हैं। इससे लोगों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी। साथ ही लोगों में यह यकीन पैदा किया जा रहा है कि अब फिल्म की रिलीज टलने नहीं वाली है और 30 नवंबर को ही यह प्रदर्शित होगी।

धूम 3 में आमिर का लुक देखें फोटो...


आमिर खान फिल्मों में अपने लुक को हमेशा छिपाकर रखते हैं, लेकिन ‘धूम 3’ की एक-दो दिन की शूटिंग के बाद ही उनका लुक लोगों को पता चल गया। शिकागों की सड़कों पर वे शूटिंग कर रहे थे और लोगों ने उनके फोटो खींचकर पूरी दुनिया के सामने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये पेश कर दिए।

Aamir khan

Aamir khan
धूम सीरिज की फिल्मों में बाइक का महत्वपूर्ण रोल होता है। आमिर बीएमडब्ल्यू बाइक पर शूटिंग कर रहे थे। उनका लुक ‘धूम 2’ के रितिक रोशन से काफी मिलता-जुलता है।

जैकी श्रॉफ के बेटे से टिप्स लेंगे आमिर खान!


amir khan and Tiger

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ अभी परदे पर आए भी नहीं हैं और बॉलीवुड में उनकी पूछ-परख होने लगी है। खबर है कि वे मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को बॉडी बिल्डिंग के टिप्स देने वाले हैं। यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 के लिए आमिर को ‘ब्रैड पिट’ जैसा फिजीक चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक फिरंगी ट्रेनर बुलवाया था लेकिन उन्हें टाइगर के सिक्स पैक ने बहुत बहुत प्रभावित किया। इसलिए वे उनसे भी टिप्स लेना चाहते हैं। 

पिछले दिनों खबर आई थी कि टाइगर अपना फिल्मी डैब्यू आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म से करने वाले हैं। सूत्रों ने आमिर और टाइगर के बीच इस सिलसिले में हुई मीटिंग्स के बारे में भी बताया। वर्ष 2008 में आमिर ने फिल्म ‘गजनी’ के लिए हैवी फिजीक बनाया था। अब ‘धूम 3’ में फिर से आमिर खान का वह अवतार नजर आएगा।