Recent Movies
Showing posts with label Fan. Show all posts
Showing posts with label Fan. Show all posts

किसी का फैन होना आसान नहीं : शाहरुख - Not easy to be a fan of Anyone : Shahrukh

किंग खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फैन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म भारत के  3000 स्क्रीन के साथ विदेश में 700 स्क्रीन्स पर भी   रिलीज होने को है.  इसका इंतजार शाहरुख़ के प्रसंसको के साथ साथ खुद करण जौहर को था जो इस फिल्म के निर्माता है .   पिछले दिनों कारन ने ट्वीट करके कहा था कि ‘फैन देखने के लिए मरा जा रहा हूं... क्या आपको लगता है कि आदि 15 तारीख से पहले इसे किसी को दिखाएंगे?'

शाहरूख खान दोहरी भूमिका वाली यह फिल्म यश राज बैनर के तले बना है . इसमें एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना का और दूसरा उसके सबसे बड़े फैन गौरव की भूमिका में नजर आएंगे .  इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा है .  शायद किंग खान यशराज की मार्केटिंग रणनीति और प्रोमोशन को लेकर खुश नहीं हैं.
इसलिए ‘फैन’ के प्रमोशन में इस बार ज्यादा सक्रिय भूमिका नहीं दिखा सके.  प्रमोशन के दौरान शाहरूख ने अपने बारे में कई ऐसी बातें बताईं जिससे उनके फैंस अब तक महरुम थे. शाहरूख ने यह भी खुलासा किया कि वह वक्त के आभाव की वजह से अपने जीवन में किसी के फैन नहीं रहे.

शाहरुख कहा कि मुझे लोग पसंद हैं, लेकिन मैं कभी भी किसी का फैन नहीं बन सका. मैं फैन बनने से पहले खुद एक स्टार बन गया और मुझे समय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि किसी का फैन होना आसान नहीं है. इसके लिए आपको किसी को नि:स्वार्थ प्यार करना पड़ता है.

Keywords : Shahrukh khan,  Fan, Bollywood, Bollywood Movie, New release, SRK, King Khan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप - Shah Rukh Khan's ' Fan ' on charges of copyright infringement

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय में लेखक-निर्देशक महेश दोइजोड़े द्वारा मुकदमा दायर  किया है । उन्होंने  दावा किया है 1994 में 'फैन' से मिलती जुलती एक कहानी लिखी थी , और 1997 में 'अभिनेता' नाम से फिल्म को  राइटर्स एसोसिएशन में पंजीकृत कराया था। इस  फिल्म के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप का मामला न्यायालय में दायर किया था।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने फिल्म निर्माता यशराज फिल्म्स और शाहरुख इस मामले में दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
 दोइजोड़े का कहना है कि 1997 में उन्होंने  यश चोपड़ा को यह कहानी सुनायी थी जो उन्हें पसंद आयी थी, उस समय चोपड़ा 'दिल तो पागल हैं' की शूटिंग कर रहे थे । इस कहानी को 1998 में  शाहरुख खान को भी सुनाया था।उसके बाद यश चोपड़ा ने आदित्य चोपड़ा से इस मामले में बातचीत करने को कहा लेकिन उसके बाद इस बात को उतना वैल्यू नहीं किया । दोइजोड़े  के अनुसार फिल्म 'फैन' का ट्रेलर देखते ही उनको उनकी लिखी पटकथा  याद आ गई ।

न्यायाधीश गौतम पटेल ने लेखक-निर्देशक महेश दोइजोड़े द्वारा दायर मुकदमे पर सुनवाई की , इसके लिए शाहरुख खान और यशराज फिल्म्स से 25 करोड़ रुपए का मुआवजा  माँगा है और साथ ही अपने मुकदमे पर सुनवाई लंबित रहने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।


Keywords : बॉम्बे उच्च न्यायालय, बॉलीवुड, शाहरुख खान, फैन रिलीज रोक, फैन, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें, Shahrukh Khan, Fan, Upcoming Film, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कैमरे के पीछे काम करने में असहज महसूस करते है शाहरुख़ - Shahrukh khan is afraid of direction


बॉलीवुड के बादशाह और निर्माता शाहरुख खान को निर्देशन से डर लगता है । निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की योजना के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा कि मैं इसे काफी एकाकी वाला काम मानता हूं। शाहरुख का कहना है कि उन्हें निर्देशन में कदम रखने से डर लगता है, क्योंकि वह एक निर्देशक की तरह दृश्यों को फिल्माने में आश्वस्त महसूस नहीं करते।   अगर मुझे निर्देशन करना है, तो मुझे अगले पांच साल में अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। अभी मुझे निर्देशन से काफी डर लगता है। मुझे नहीं पता कब कहना होगा, ठीक है, कट।
 शाहरुख़ खान जो कैमरा के आगे काम करने में कभी नहीं हिचकते वही कैमरे के पीछे काम करने में असहज महसूस करते है । उनका मानना है कि उन्हें कैमरे के पीछे के काम को संभालने में सक्षम होने के लिए कुछ सालों की जरूरत होगी। अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' के प्रमोशन में बिजी शाहरुख का कहना है कि इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने इसकी पटकथा को 10 साल तक अपने पास रखा था।

अभिनेता ने कहा कि मनीष को इस फिल्म का विचार सात साल पहले आया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा को लगता था कि मनीष इसे बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि सितारों के साथ काम करने में एक जिम्मेदारी होती है। शाहरुख की फिल्म 'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

Keywords : Bollywood, Bollywood News,Shahrukh khan , afraid , direction, Fan,निर्देशन,शाहरुख खान

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म में शाहरुख़ और रणवीर एक साथ नजर आएंगे - ranveer singh come with shah rukh khan in Adity chopda's next film

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान शिमित अमिन की फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करने वाले हैं।,

रणवीर कल स्मार्टफोन वीवो लॉन्च इवेंट के मौके पर मुंबई में थे जब उनसे पुछा गया की आप इस फिल्म का हिस्सा हैं तो उन्होंने कहा , मैं जिस प्रोजेक्ट पर उनसे बात कर रहा हूं उसको लेकर कुछ अभी तय नहीं हुआ है। रणवीर इन दिनों निर्देशक आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ वाणी कपूर हैं।

रणवीर ने कहा, "अभी फिलहाल मैं ‘बेफिक्रे‘ की शूटिंग कर रहा हूं और उसको लेकर काफी उत्साहित भी हूं "|  रणवीर जल्द ही निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म में काम करने जा रहे हैं जिसका निर्देशन शिमित अमिन करेंगे और उसमें शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे।

रणवीर ने हाल में शाहरुख की आगामी फिल्म ‘फैन’ पर एक मजेदार डबस्मैश वीडियो साझा की, जो वायरल हो गई है। इस डबस्मैश वीडियो में शाहरुख भी नजर आए। इससे ये साफ़ होता हैं की रणवीर सिंह शाहरुख़ खान के कितने बड़े फैन हैं।

Keywords : Befikre, Fan, Ranveer Singh, Shah Rukh Khan, Shimit Amin, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फैन से इंप्रेस हुए शाहरुख , दिया नौकरी का ऑफर - SRK was impressed by Fan, King Khan Offer a Job


सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म फैन काफी चर्चे में है। हालही में इस फिल्म का 'जबरा फैन 'गाना जो 6 भाषाओ में रिलीज़ हुआ था को भी लोगो में खूब पसंद किया ।आलोचक और उनके प्रशंसकों के बीच में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है वहीं यशराज फिल्म्स भी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ दिलचस्प वीडियो के साथ सामने आ रहा है लेकिन इन सबके बीच शाहरूख के एक फैन ने ऐसा कारनामा किया जिसे सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि शायद यहीं है शाहरुख का असली फैन।

शिवम जेमिनी नाम के यह शख्स जो अपने आप को शाहरुख का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं ने फिल्म फैन के ट्रेलर को अपने खास अंदाज में पेश किया। इस ट्रेलर में शिवम ने अपने आपको फैन की भूमिका में रखते हुए ट्रेलर को एक जीवंत अंदाज में पेश किया और इस ट्रेलर को शाहरूख को ट्वीट कर दिया। शाहरुख ने भी शिवम की इस काबिलियत को सलाम करते हुए अपने स्टूडियो में वीएफएक्स आर्टिस्ट के तौर पर नौकरी की पेशकश रख दी। इस ऑफर से गदगद शिवम ने बताया कि वो कोई प्रोफेशनल वीएफ्एक्स आर्टिस्ट नहीं है और यह वीडियो उन्होंने केवल शाहरुख को धन्यवाद देने के लिए बनाया था। गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में है। वह इस फिल्म में सुपरस्टार आर्यन और फैन गौरव के साथ ही डबल रोल में दिखाई देंगे। शाहरुख ने गौरव के मेकअप के लिए खास तौर पर हॉलीवुड के एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट का सहारा लिया गया था। यह मेकअप आर्टिस्ट ब्रैड पिट द्वारा अभिनीत क्यूरिस केस ऑफ बेंजामिन बटन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Keywords :   King Khan ,Offer a  Job  , Fan, Shahrukh Fan, shahrukh khan, twitter, VFX artist, Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब चुप रहना : शाहरुख - Shahrukh Khan Says Freedom Of Speech Also Means Right To Be Silent

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘फैन’ के प्रमोशन में बिजी हैं। सोमवार को यहां फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि बोलने की आजादी का मतलब चुप रहने का हक भी होता है। मीडिया ने इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर उनके विवादित बयान से हुए हंगामे के बाद उनके एक्सपीरिएंस को लेकर सवाल किए थे। 
 इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा, “जब मैं मुंबई इंडियंस और केकेआर का मैच देखता हूं तो एक ही अपील करना चाहता हूं। और वो है - आउट। मैं बाकी चीजों में नहीं उलझना चाहता। 

फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब चुप रहना भी तो होता है। इसलिए इस पर (इन्टॉलरेंस) मैं चुप ही रहना चाहूंगा”। बता दें कि 2 नवंबर को अपने 50वें बर्थडे के मौके पर उन्होंने कहा था कि देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रहा है।
 इसके बाद उन्हें देशभर में विरोध झेलना पड़ा था। उनकी मूवी 'दिलवाले' का बायकॉट किया गया था। दिसंबर में एक टीवी शो के दौरान शाहरुख ने कहा - “मैंने कभी ये नहीं कहा कि देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रही है। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।” उन्होंने आगे कहा था- “अगर किसी को इस बात से दुख पहुंचा हो, तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

Keywords : Shahrukh Khan ,Freedom Of Speech Right , Be Silent, Fan, Bollywood, इन्टॉलरेंस, शाहरुख खान,  ‘फैन’

नाना के अभिनय की प्रशंसा की है मिस्टर परफेक्शनिस्ट - Nana 's performance praised by Mr perfectionist

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान संजीदा अभिनय के लिए मशहूर नाना पाटेकर के अभिनय के कायल हो गए। मराठी रंगमंच के दिग्गज गणपत अप्पा बेलवलकर के जीवन पर बनी फिल्म 'नटसम्राट' एक जनवरी को प्रदर्शित हुई थी। महेश मांजरेकर के निर्देशित में बनी यह फिल्म सफल रही है। फिल्म में नाना पाटेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। अमिताभ बच्चन के बाद आमिर भी नाना पाटेकर के अभिनय के कायल हो गए हैं।


     
आमिर ने नाना के अभिनय की प्रशंसा की है। आमिर ने कहा 'मैंने नटसम्राट देखी। क्या फिल्म है! और क्या अद्भुत काम नाना ने किया है। जिन्हें अभिनय पसंद है उन्हें जरूर देखनी चाहिए। और विक्रम जी (गोखले) ने भी कम बढ़िया काम नहीं किया। बेहतरीन! नाना और विक्रम जी दोनों लगातार दंग करते रहे।'


Keywords :Aamir khan ,fan,actor,watching movie, Natsamrat, Bollywood, Bollywood news, मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आमिर खान, नाना पाटेकर, नटसम्राट, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें,

फैन के बिना सारे सितारे अधूरे ही होते हैं : शाहरुख - Fan without all the stars are incomplete : Shahrukh Khan

फैन के बिना सारे सितारे अधूरे ही होते हैं। जिन सितारों के जितने ज्यादा फैन, उतनी ही चमक उनके सितारों की। इन्हीं में से एक सितारा है शाहरुख खान, जिसके करोड़ो फैन हैं, मगर वो खुद किसके फैन हैं? जाहिर है कि सुपरस्टार से पहले शाहरुख भी एक आम इंसान ही हैं, जिनकी अपनी पसंद और नापसंद थी। इसलिए उनके भी कुछ ऐसे सितारे हैं, जिन्हें वे पसंद करते हैं या उनके बड़े फैन हैं।

शाहरुख अपनी फिल्म 'फैन' के प्रचार में जुटे हुए हैं, जिसमें एक सुपर स्टार के लिए एक फैन की दीवानगी देखने को मिलेगी और इसी फिल्म के प्रचार के दौरान शाहरुख ने बताया कि वे मिल्खा सिंह, मोहम्मद अली, अमिताभ बच्चन, मदर टेरेसा और सुनील गावस्कर के फैन हैं।

शाहरुख ने अपने सितारों की गिनती गिनाते हुए कहा कि मैं मिल्खा सिंह का बड़ा फैन हूं। बचपन में मेरे पिता अक्सर उनकी कहानियां सुनाया करते थे। मैं खुद स्पोर्ट्समैन रहा हूं, इसलिए मेरे पसंदीदा सितारे खिलाड़ी रहे हैं। मिल्खा सिंह के अलावा मैं बॉक्सर मोहम्मद अली का बड़ा फैन रहा हूं।

उन्होंने कहा कि सुनील गावस्कर भी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं। समाज में जिस तरह का काम मदर टेरेसा ने किया है, वह सराहनीय है और इसलिए वे मेरी पसंदीदा हैं। बॉलीवुड से शाहरुख ने सिर्फ एक ही नाम लिया और कहा कि फिल्मी दुनिया से मेरे पसंदीदा अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी दुनियां फैन है। मैं अमित जी का बहुत बड़ा फैन हूं।

Keywords : शाहरुख खान, फैन, Shahrukh Khan, Fan, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Movie, Bollywood celebraties, Upcoming Movie

शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली - Shahrukh khan collects his degree from Hansraj college


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के 28 साल बाद अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली. इस मौके पर उन्होंने संस्थान में बिताए अपने बीते दिनों को याद किया.

शाहरुख ने कहा कि परिसर में आकर उन्हें बहुत खास अनुभूति हो रही है. शाहरुख यशराज के बैनर तले बनी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फैन' के म्यूजिक लॉन्च पर दिल्ली आए थे. इस मौके पर शाहरुख ने कहा, ' यह मेरे लिए बहुत खास मौका है. मैं अपने कॉलेज में वापस आ गया हूं, जिसे मैंने 1988 में छोड़ा था. बस एक बात का मुझे मलाल है कि आज इस मौके पर मेरे साथ मेरे बच्चे नहीं हैं, क्योंकि मैं उन्हें अपने कॉलेज का हर कोना दिखाना चाहता था. 

शाहरुख को डिग्री देते हुए हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल रमा शर्मा ने कहा कि संस्थान को गर्व है कि सुपरस्टार संस्थान के छात्र रहे हैं.

Keywords : Shahrukh khan, collects degree , Hansraj college, Shahrukh khan, hansraj college, BA degree, shahrukh khan films, Fan, upcoming film, fan music launch