Recent Movies
Showing posts with label twitter. Show all posts
Showing posts with label twitter. Show all posts

आमिर ने मराठी फिल्म 'सैराट' की जमकर तारीफ की - Aamir khan praises marathi movie sairat

सुपरस्टार आमिर खान ने नई मराठी फिल्म 'सैराट' की तारीफ करते हुए अपने फैन्स और शुभचिंतकों से इसे देखने का आग्रह किया है. वर्तमान में आगामी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त आमिर ने ट्विटर पर शेयर किया कि वह अभी भी इस फिल्म के क्लाइमैक्स के झटके से उबर नहीं पाए हैं.

आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा , 'अभी 'सैराट' देखी. मैं बहुत दुखी हूं और अब फिल्म के अंत में लगे सदमे से उबर रहा हूं.'
उन्होंने 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजुले और पूरी टीम को बधाई दी. आमिर ने फैन्स से फिल्म देखने का आग्रह किया. आमिर ने लिखा, 'अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो कृपया देखें.'

यह रोमांटिक फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई, जो दो युवा लड़कों के बीच के संबंधों के चित्रण की वजह से समीक्षकों द्वारा सराही गई है. 'सैराट' नागराज मंजुले की दूसरी फीचर फिल्म है. इससे पहले उन्होंने 2014 में 'फैन्ड्री' का निर्देशन किया था.

Keywords : Aamir khan, praises, Marathi movie, Sairat, love story, twitter

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

ऋतिक के साथ सुलह की अटकलें लगाना बंद करें : सुजैन खान - Stop tell fortunes of reconcile with hrithik : Sussanne

 बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह अपने पूर्व पति  ऋतिक रोशन के पास वापस जा रही हैं। सुजैन का कहना है कि उनके बीच सुलह होने की कोई गुंजाईश नहीं है।  2014 में अलग हुए इस दंपति के दो बच्चे हैं।

सुजैन ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। ऋतिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी। लेकिन हम हमेशा अच्छे माता पिता रहेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है।'  गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों को बच्चों के साथ इकट्ठे देखा गया था, जिसके बाद सुजैन और ऋतिक के फिर से करीब आने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

Keywords : सुजैन खान, ऋतिक रोशन, सुजैन ऋतिक का तलाक, ट्विटर, Bollywood, Sussanne Khan, Hritik Roshan, Twitter, Stop ,tell fortunes ,reconcile, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सोशल मीडिया पर छाया रजनीकांत के फिल्मी कबाली का टीज़र - Rajinikanth's film Kabali

रविवार को रिलीज हुए फिल्म कबाली के टीज़र के तुरंत बाद ही ट्विटर पर #KabaliTeaser ट्रेंड करने लगा था और आप ट्विटर खोल कर देख लीजिए, 67.9 हजार ट्वीट्स के साथ यह खबर लिखे जाने तक धड़ाधड़ ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर अपलोड इस वीडियो को करीब 49 लाख लोग देख चुके हैं। गौरतलब यह है कि यह कल यानी रविवार को ही रिलीज हुआ है...

मात्र 1 मिनट के इस टीज़र पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया- इसके पीछे कारण है कि रजनीकांत आखिर रजनीकांत क्यों हैं.. आउटस्टैंडिंग।.. वीडियो के हिस्से में जब रजनीकांत से पूछा जाता है कि आप गैंगस्टर कैसे बने तो वह सिर्फ हंसते हैं.. और यह हंसना आपको जो फीलिंग देगा वह आप इसे देखकर ही समझ सकते हैं। कबाली फिल्म वैसे रजनीकांत के लिए अहम है क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में खास नहीं कर पाई हैं और वह भी इसकी धूम-सफलता चाह रहे होंगे।  एक सिंगल शॉट में आपको राधिका भी दिखाई देंगी.. साड़ी में खिड़की के पास से गुजरती हुईं.



Keywords : रजनीकांत, कबाली टीज़र, कबाली फिल्म, रजनीकांत फिल्म, Rajnikanth's Next Film, Rajnikanth, rajinikanth teaser,Kabali, राम गोपाल वर्मा, राधिका आप्टे, radhika apte, Ram Gopal Varma, Twitter, ट्विटर

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

18 महीनों में 108 किलो वजन घटाने के लिए बहुत इच्छाशक्ति चाहिए : सलमान - 108- pound weight loss in 18 months only

रविवार की रात अनंत अंबानी के 21वें बर्थडे की पार्टी में बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स तक की नमी गिरामी हस्तियां शामिल हुई थी  . लेकिन इस पूरी पार्टी में  सबकी नजरे सिर्फ और सिर्फ  अनंत अंबानी पर आकर रुक रही थी . इस पार्टी में अनंत अंबानी का सेंटर ऑफ एट्रेक्शन होने का बहुत  बड़ा कारण है उनका वजन कम होना जिसे उन्होंने जबरदस्त तरीके से अपना वजन घटाया है.

आईपीएल के तमाम मैचों में बई इंडियन्स' टीम का हौसला बढ़ाते हमने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ नजर आने वाले अनंत अंबानी को देखा था . लेकिन पार्टी में अनन्त ने अपने नए अवतार से सबको चौक दिया  , अनंत ने 108 किलोग्राम वजन कुल मिलाकर सिर्फ 18 महीनों में घटाया है.

कड़ी मेहनत और डेडिकेशन से बदौलत अनंत अंबानी ने अपनी बेडौल पर्सनेलिटी चेंज कर दिया है. अनंत के इस ट्रांसफोर्मेशन को देख सचिन से लेकर धोनी तक सब उनकी तारीफ कर रहे हैं. अनंत की तस्वीरें देख आप खुद दंग रह जाएंगे. सलमान खान इस ट्रांसफोर्मेशन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अनन्त अंबानी को देखकर बहुत खुशी हुई. उसके लिए दिल से रेस्पेक्ट. महज 18 महीनों में 108 किलो वजन घटाने के लिए बहुत इच्छाशक्ति चाहिए.' पार्टी में सलमान खान ने अनन्त के साथ फोटो भी खिंचवाई.


अनन्त की इस फिटनेस के पीछे बहुत कड़ी मेहनत है , जिसमें रोज की 21 किलोमीटर की वॉक, योगा, वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग और हाई-इंटेंसिटी कार्डिओ एक्सरसाइजेज शामिल हैं. इसके अलावा वो जीरो-शुगर, लो-कार्ब डाइट फॉलो कर रहे हैं जिसमें भरपूर प्रोटीन है. अब अगर कोई लड़का अपनी फिजीक के लिए इतनी मेहनत कर रहा हो और खाने पीने में इतना बलिदान दे रहा हो, तो ऐसे में उस शख्स के साथ एक फोटो तो बनती ही है तो अपनी पूरी जिंदगी एक जबरदस्त फिजीक और बॉडी के लिए जाना गया हो.

Keywords : Salman khan, Anant ambani, Anant ambani weight loss, salman khan reaction, bollywood, twitter

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फैन से इंप्रेस हुए शाहरुख , दिया नौकरी का ऑफर - SRK was impressed by Fan, King Khan Offer a Job


सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म फैन काफी चर्चे में है। हालही में इस फिल्म का 'जबरा फैन 'गाना जो 6 भाषाओ में रिलीज़ हुआ था को भी लोगो में खूब पसंद किया ।आलोचक और उनके प्रशंसकों के बीच में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है वहीं यशराज फिल्म्स भी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ दिलचस्प वीडियो के साथ सामने आ रहा है लेकिन इन सबके बीच शाहरूख के एक फैन ने ऐसा कारनामा किया जिसे सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि शायद यहीं है शाहरुख का असली फैन।

शिवम जेमिनी नाम के यह शख्स जो अपने आप को शाहरुख का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं ने फिल्म फैन के ट्रेलर को अपने खास अंदाज में पेश किया। इस ट्रेलर में शिवम ने अपने आपको फैन की भूमिका में रखते हुए ट्रेलर को एक जीवंत अंदाज में पेश किया और इस ट्रेलर को शाहरूख को ट्वीट कर दिया। शाहरुख ने भी शिवम की इस काबिलियत को सलाम करते हुए अपने स्टूडियो में वीएफएक्स आर्टिस्ट के तौर पर नौकरी की पेशकश रख दी। इस ऑफर से गदगद शिवम ने बताया कि वो कोई प्रोफेशनल वीएफ्एक्स आर्टिस्ट नहीं है और यह वीडियो उन्होंने केवल शाहरुख को धन्यवाद देने के लिए बनाया था। गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में है। वह इस फिल्म में सुपरस्टार आर्यन और फैन गौरव के साथ ही डबल रोल में दिखाई देंगे। शाहरुख ने गौरव के मेकअप के लिए खास तौर पर हॉलीवुड के एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट का सहारा लिया गया था। यह मेकअप आर्टिस्ट ब्रैड पिट द्वारा अभिनीत क्यूरिस केस ऑफ बेंजामिन बटन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Keywords :   King Khan ,Offer a  Job  , Fan, Shahrukh Fan, shahrukh khan, twitter, VFX artist, Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अरशद वारसी के घर कौन है दो नए मेहमान - Who is the two new guests at Arshad Warsi's home

मुन्ना भाई एम भी भी एस के सर्किट बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के घर पर दो नए मेहमानों का स्वागत किया गया है. अब आप जानना चाहेंगे ये दो नए मेहमान कौन है ?  ये दो नए मेहमान उनकी नई मोटरसाइकिल इंडियन स्काउट और कुत्ता जिगी है.

अरशद ने ट्विटर पर मोटरसाइकिल और कुत्ते की एक तस्वीर भी साझा की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे परिवार के दो नए सदस्य जिगी और मेरी मोटरसाइकिल इंडियन स्काउट.' एक तस्वीर में जिगी कैमरे की ओर देख रहा है और मोटरसाइकिल भी साथ है. दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे जिगी का टाइमपास मेरी उंगलियां चबाना है.'

Keywords :अरशद वारसी, बॉलीवुड, ट्विटर, फोटो, Arshad warsi, twitter, bollywood, upcoming film, motorcycle

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनेगा ?- will be making 'Dostana' sequel ?

बॉलीवुड चर्चित फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि अगर वह 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें '377 बार' रोका जाएगा. फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम थे.

 भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के अनुसार समलैंगिकता एक अपराध है.  जिसका जिक्र करते हुए करण ने कहा "फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा" . करण ने मजाकिया लहजे में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 का जिक्र किया था, जिसके अनुसार एक अपराध है. हालही में समलैंगिकता पर आधारित  मनोज बाजपाई कई फिल्म अलीगढ रिलीज़ हुई है . करण ने तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म का निर्माण किया था. उनके एक फैन ने ट्विटर पर सवाल किया था कि क्या वह 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाएंगे.

करण ने चुटकी लेते हुए कहा , 'नहीं, मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा.' एक अन्य फैन का सवाल कि क्या कभी दीपिका पादुकोण उनकी निर्माण कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शन्स' में दिखाई देंगी, करण ने जवाब में कहा, 'हां, बहुत जल्द.' करण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय बच्चन हैं.

Keywords : Karan johar, dostana, bollywood, twitter, upcoming film, dostana sequel , करण जौहर, बॉलीवुड, ट्विटर, दोस्ताना

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

केआके ने क्यों की दो लाख रुपये देने की घोषणा की - Krk announced to give two lakh

जेएनयु विवाद का दोषी और छात्र संघ का अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जेल से छूटने के बाद गुरुवार रात जो लंबा भाषण दिया, उसे सुनने के बाद केआके ने उनको दो लाख रुपये देने की घोषणा की है. केआके वो शख्स है जिन्हे विवादों में घिरे रहना बहुत पसंद है . केआके किसी को कभी भी कुछ भी और  बोल सकते है . केआके  हालही में आलिया भट्ट को लिटल गर्ल बोल कर चर्चे में थे .

बता दें कि 'देशद्रोह' का आरोप झेलने वाले कन्हैया को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने हीरो बताया है. केआरके भी इसी लाइन में शामिल हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया है कि वह कन्हैया को उनके भाषण पर दो लाख रुपये का इनाम देंगे और उनके दिल्ली वाले ऑफिस से यह रकम ली जा सकती है.


Keywords : केआरके, कन्हैया, भाषण, ट्वीट, 2 लाख का अवॉर्ड, kanhaiya, speech, jnu, krk, 2 lakh cash award, twitter, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बॉलीवुड ने संजय दत्त का तहेदिल स्वागत किया - Bollywood actor Sanjay Dutt welcomed wholeheartedly

पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 42 महीने की कैद की सजा काटने के बाद गुरुवार सुबह रिहा हुए अभिनेता संजय दत्त का  बॉलीवुड ने तहेदिल स्वागत किया । बाहर निकलते ही उन्होंने सबसे पहले कंधे से बैग नीचे उतारा फिर आजाद हवा में धरती को प्रणाम किया. इसके बाद उस जेल पर लगे तिरंगे को सेल्यूट किया ।

 मुंबई पहुंच कर सिद्धि विनायक का दर्शन करने के बाद संजय दत्त अपनी मां नर्गिस और पिता सुनील दत्त को याद किया और कहा कि आज वो काफी खुश होते ।  संजय दत्त को इस आजादी का पिछले 23 साल से इंतजार था ,  इस आजादी को महसूस करने में उन्हें अभी वक्त लगेगा । 

          56 साल के संजय दत्त मई 2013 से जेल में थे. वहां वह 42 महीने तक रहे. जेल में संजय दत्त की पहचान कैदी नंबर 16656 के रूप में थी. उनको 10 बाई 10 फुट के 185 हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था. वह जेल में टोकरियां और पेपर बैग बनाने का काम करते थे. इसके साथ ही जेल प्रशासन के साथ मिलकर एक रेडियो सेवा शुरू की थी.  संजय वहां रेडियो जॉकी होने के साथ प्रोग्राम की स्क्रिप्ट भी लिखते थे. जेल जाने के बाद वह काफी धार्मिक हो गए थे. उनके सेल में गणेश और हनुमानजी की तस्वीरें थीं. बताया जा रहा है कि संजय दत्त जेल में रोज भगवदगीता भी पढा करते थे.  जेल के अंदर काम करके उन्होंने 440 रुपये की कमाई की थी जिसे पत्नी मान्यता को दिया है

संजय को अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच साल कठोर कारावास की सजा दी गई थी। महेश भट्ट, सतीश कौशिक, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने संजय को ट्विटर पर बधाई दी।

सतीश कौशिक ने लिखा, 'स्वागत है, संजय दत्त। तकलीफ खत्म हुई। कानून ने अपना काम किया। नया व्यक्ति, नई जिंदगी। परिवार को बधाई। ईश्वर महान है।'
जूही चावला ने ट्वीट किया, ' स्वागत है संजय। दत्त परिवार के लिए बेहद खुश हूं। संजय पर ईश्वर की कृपा हो।' साजिद खान ने लिखा, 'अग्नि परीक्षा समाप्त हुई। समाज का कर्ज चुकता हुआ। दोस्त, परिवार, प्रशंसक इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। घर वापसी पर स्वागत, बाबा।' वहीं, रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, 'हीरो ऐसे ही होते हैं। वह गलतियों की सजा भुगतते हैं। स्वागत है, मुन्नाभाई।'

Keywords : संजय दत्त, रिहाई, बॉलीवुड, स्वागत, ट्विटर, Sanjay Dutt, Release, Bollywood, welcome, Twitter

फिल्म 'नीरजा' देखने में हिचक रहे हैं अर्जुन कपूर. - Arjun kapoor is reluctant to see Film Neerja.

अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह अपनों को खोने से डरते हैं और इसीलिए वह सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' देखने में हिचक रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम कपूर नीरजा भनोट के किरदार में हैं।
सितंबर 1986 में पैन अमेरिका के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा किया गया था, जिसमें एयर हॉस्टेस नीरजा ने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान गवां दी थी और शायद अर्जुन इसीलिए खुद को यह फिल्म देखने के लिए तैयार नहीं कर सकते।
इस बात से अर्जुन कपूर को लगता है सबसे ज्यादा डर! अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह अपनों को खोने से डरते हैं और इसीलिए वह सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' देखने में हिचक रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम कपूर नीरजा भनोट के किरदार में हैं।

अर्जुन ने ट्विटर के माध्यम से इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं आपको अपने डर के बारे में बताना चाहता हूं कि मुझे अपनों को खोने से डर लगता है। अर्जुन को अपनी बहन पर गर्व है और उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म से सोनम की प्रतिभा सबके सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि मुझे 'नीरजा' जैसी फिल्म में सोनम की भूमिका पर गर्व है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को देखने को मिलेगा कि सोनम में कितनी अद्भुत प्रतिभा है और उम्मीद है कि यह हर फिल्म के साथ बेहतर होगी। राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नीरजा' में सोनम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

Keywords :  Actor,Arjun Fear,arjun kapoor,Bollywood,Mumbai,twitter, Bollywood news, Bollywood Actor

सलमान ने ट्विटर पर टीवी स्टार लूलिया का वीडियो पोस्ट किया - Salman khan posted a video of Lulia samajh on twitter


बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान इन दिनों रोमानिया की अदाकारा लूलिया वंतूर का कार्यक्रम 'फर्मा वीडीटेलर' को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहे हैं। यह शो अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 'द फार्म' से प्रेरित है। वंतूर इस शो के दूसरे संस्करण की भी मेजबानी कर रही हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रोमानियाई भाषा में कार्यक्रम की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह बुधवार से शुरू हो रहा है। अफवाह है कि सलमान इस शो के भारतीय संस्करण का संचालन कर सकते हैं। उन्होंने लूलिया के इस वीडियो को बुधवार को ट्विटर पर शेयर किया। सलमान ने कैप्शन में लिखा है, 'समझ में आया।' उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं काफी समय से इस शो का संचालन करना चाह रहा हूं। यह 'बिग बॉस' की तरह है लेकिन खेती पर आधारित है।'


Keywords : सलमान खान, ट्विटर, लूलिया वंतूर, वीडियो, Salman Khan, Twitter, Lulia Wantur, Video, Bollywood

दबंग लेडी ने ट्विटर पर महिला सम्मान के लिए शख्स को आड़े हाथों लिया - Sonakshi Sinha takes a stand on twitter for respect women


पटना से सांसद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मी दुनिया की दबंग लेडी कहा जाता है। उनकी दबंगीयत का एक नजारा कल ट्विटर पर भी देखने को मिला जब उन्होंने 'फूहड़' सवाल करने वाले एक शख्स को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने इस शख्स को तीखा जवाब दिया और इस बातचीत की तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट कर दी। बाद में उन्होंने खुद इस बातचीत को हटा लिया।

आखिर में उन्होंने एक ट्ववीट करके कहा- मैं ट्वीट डिलीट कर रही हूं क्योंकि उस शख्स ने माफी मांग ली है। मुझे आशा है कि वह और उसके जैसों को अच्छा सबक मिल गया होगा कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है, चाहे वे किसी भी प्रफेशन से क्यों न हों। 
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा से एक शख्स ने पूछा-  हम लोगों को तुम कब अपनी बॉडी दिखाओगी? तुम बिकीनी कब पहनने वाली हो?' इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया- वाहियात इंसान, यह सवाल अपनी बहन या मां से करो। और मुझे बताओ कि उन्होंने तुम्हें क्या जवाब दिया?

इस बातचीत का स्क्रीनशॉट उन्होंने ट्विपर पर पोस्ट भी किया। बाद में  Aditi Gupta ‏@aditi_ca नामक ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट किया गया जिसमें सोनाक्षी से कहा गया कि बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस जो पैसे के लिए अपनी चमड़ी बेच देती हैं को हमें बेशर्मी पर भाषण देने की कोई जरूरत नहीं है। इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया-  हम?? तो तुम कह रही हो कि तुम उसी शख्स की कैटिगरी में आती हो?? महिलाओं पर तुम किसी धब्बे की तरह हो जो उस बंदे जैसी मानसिकता रखती हो।

इस पूरी बातचीत में लोग सोनाक्षी के फेवर में भी आए और कुछ ने सोनाक्षी का ही विरोध किया। लेकिन बाद में सोनाक्षी ने एक ट्वीट करके कहा कि उस शख्स के माफी मांगने के बाद यह ट्वीट डिलीट कर रही हैं।

Keywords : Bollywood ,takes a stand , Respect women, Sonakshi Sinha, Twitter, Shatrughan Sinha, 

विवादों से दूर रहने के लिए सोशल मीडिया पर नही है बॉलीवुड की 'क्वीन'



बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत का कहना है कि वह सोशल मीडिया में इसलिए नहीं है, क्योंकि वह ट्विटर पर 'ट्रॉल्स' के मुंह नहीं लगना चाहती। उनका मानना है कि ट्विटर पर रहने का एक फायदा जरूर है कि किसी भी मुद्दे पर अपनी राय दे सकते हैं और अपना 'स्टैंड क्लियर' कर सकते हैं।

कंगना का कहना है, 'बॉलीवुड एक्टर्स जो आम तौर पर अफवाहों और गलतफहमियों के शिकार होते हैं उनके लिए तो ट्विटर जैसे वरदान है, क्योंकि एक ट्वीट से वह अपना बयान दे जाते हैं। लेकिन कई बार ट्रॉल्स आपका जीना मुश्किल कर देते हैं। वे ऐसी-ऐसी बातें करते हैं, गालियां देते हैं और मैं इस सब नकारात्मकता से खुद को दूर रखना चाहती हूं।'

हाल में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के ट्वीट ने सुर्खियां बटोरीं, ऋतिक ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों का नाम मेरे साथ उछाला जा रहा है, बेशक वह बहुत अच्छी लडकियां हैं, लेकिन मेरा किसी के साथ अफेयर नहीं। बल्कि पोप के साथ अफेयर होने के ज्यादा चान्सेस हैं।'

ऋतिक के ट्विटर पर इस बयान को कंगना के उस बयान से जोड़कर देखा गया जो उन्होंने हाल में एक मीडिया हाउस को दिया था। कंगना ने कहा था, 'समझ नहीं आता कि एक्स बॉयफ्रेंड्स अटेंशन पाने के लिए अजीब-अजीब हथकंडे क्यों इस्तेमाल करते हैं। मैं तो आगे बढ़ जाती हूं, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं!!'

मामले के तूल पकड़ने पर कंगना ने कहा, यही वजह है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं, क्योंकि लोग एक बात का दूसरा मतलब निकालकर विवाद करवाना चाहते हैं और वह विवादों से दूर रहना चाहती हैं।

Keywords :बॉलीवुड, क्वीन, कंगना रनौत, सोशल मीडिया, ट्रॉल्स, ट्विटर, Kangana Ranaut, Twitter, Facebook, Social Media, Queen, Hritik Roshan, ऋतिक रोशन

For Best IT Consultancy