Recent Movies
Showing posts with label ट्विटर. Show all posts
Showing posts with label ट्विटर. Show all posts

अरशद वारसी के घर कौन है दो नए मेहमान - Who is the two new guests at Arshad Warsi's home

मुन्ना भाई एम भी भी एस के सर्किट बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के घर पर दो नए मेहमानों का स्वागत किया गया है. अब आप जानना चाहेंगे ये दो नए मेहमान कौन है ?  ये दो नए मेहमान उनकी नई मोटरसाइकिल इंडियन स्काउट और कुत्ता जिगी है.

अरशद ने ट्विटर पर मोटरसाइकिल और कुत्ते की एक तस्वीर भी साझा की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे परिवार के दो नए सदस्य जिगी और मेरी मोटरसाइकिल इंडियन स्काउट.' एक तस्वीर में जिगी कैमरे की ओर देख रहा है और मोटरसाइकिल भी साथ है. दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे जिगी का टाइमपास मेरी उंगलियां चबाना है.'

Keywords :अरशद वारसी, बॉलीवुड, ट्विटर, फोटो, Arshad warsi, twitter, bollywood, upcoming film, motorcycle

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनेगा ?- will be making 'Dostana' sequel ?

बॉलीवुड चर्चित फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि अगर वह 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें '377 बार' रोका जाएगा. फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम थे.

 भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के अनुसार समलैंगिकता एक अपराध है.  जिसका जिक्र करते हुए करण ने कहा "फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा" . करण ने मजाकिया लहजे में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 का जिक्र किया था, जिसके अनुसार एक अपराध है. हालही में समलैंगिकता पर आधारित  मनोज बाजपाई कई फिल्म अलीगढ रिलीज़ हुई है . करण ने तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म का निर्माण किया था. उनके एक फैन ने ट्विटर पर सवाल किया था कि क्या वह 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाएंगे.

करण ने चुटकी लेते हुए कहा , 'नहीं, मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा.' एक अन्य फैन का सवाल कि क्या कभी दीपिका पादुकोण उनकी निर्माण कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शन्स' में दिखाई देंगी, करण ने जवाब में कहा, 'हां, बहुत जल्द.' करण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय बच्चन हैं.

Keywords : Karan johar, dostana, bollywood, twitter, upcoming film, dostana sequel , करण जौहर, बॉलीवुड, ट्विटर, दोस्ताना

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बॉलीवुड ने संजय दत्त का तहेदिल स्वागत किया - Bollywood actor Sanjay Dutt welcomed wholeheartedly

पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 42 महीने की कैद की सजा काटने के बाद गुरुवार सुबह रिहा हुए अभिनेता संजय दत्त का  बॉलीवुड ने तहेदिल स्वागत किया । बाहर निकलते ही उन्होंने सबसे पहले कंधे से बैग नीचे उतारा फिर आजाद हवा में धरती को प्रणाम किया. इसके बाद उस जेल पर लगे तिरंगे को सेल्यूट किया ।

 मुंबई पहुंच कर सिद्धि विनायक का दर्शन करने के बाद संजय दत्त अपनी मां नर्गिस और पिता सुनील दत्त को याद किया और कहा कि आज वो काफी खुश होते ।  संजय दत्त को इस आजादी का पिछले 23 साल से इंतजार था ,  इस आजादी को महसूस करने में उन्हें अभी वक्त लगेगा । 

          56 साल के संजय दत्त मई 2013 से जेल में थे. वहां वह 42 महीने तक रहे. जेल में संजय दत्त की पहचान कैदी नंबर 16656 के रूप में थी. उनको 10 बाई 10 फुट के 185 हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था. वह जेल में टोकरियां और पेपर बैग बनाने का काम करते थे. इसके साथ ही जेल प्रशासन के साथ मिलकर एक रेडियो सेवा शुरू की थी.  संजय वहां रेडियो जॉकी होने के साथ प्रोग्राम की स्क्रिप्ट भी लिखते थे. जेल जाने के बाद वह काफी धार्मिक हो गए थे. उनके सेल में गणेश और हनुमानजी की तस्वीरें थीं. बताया जा रहा है कि संजय दत्त जेल में रोज भगवदगीता भी पढा करते थे.  जेल के अंदर काम करके उन्होंने 440 रुपये की कमाई की थी जिसे पत्नी मान्यता को दिया है

संजय को अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच साल कठोर कारावास की सजा दी गई थी। महेश भट्ट, सतीश कौशिक, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने संजय को ट्विटर पर बधाई दी।

सतीश कौशिक ने लिखा, 'स्वागत है, संजय दत्त। तकलीफ खत्म हुई। कानून ने अपना काम किया। नया व्यक्ति, नई जिंदगी। परिवार को बधाई। ईश्वर महान है।'
जूही चावला ने ट्वीट किया, ' स्वागत है संजय। दत्त परिवार के लिए बेहद खुश हूं। संजय पर ईश्वर की कृपा हो।' साजिद खान ने लिखा, 'अग्नि परीक्षा समाप्त हुई। समाज का कर्ज चुकता हुआ। दोस्त, परिवार, प्रशंसक इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। घर वापसी पर स्वागत, बाबा।' वहीं, रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, 'हीरो ऐसे ही होते हैं। वह गलतियों की सजा भुगतते हैं। स्वागत है, मुन्नाभाई।'

Keywords : संजय दत्त, रिहाई, बॉलीवुड, स्वागत, ट्विटर, Sanjay Dutt, Release, Bollywood, welcome, Twitter

सलमान ने ट्विटर पर टीवी स्टार लूलिया का वीडियो पोस्ट किया - Salman khan posted a video of Lulia samajh on twitter


बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान इन दिनों रोमानिया की अदाकारा लूलिया वंतूर का कार्यक्रम 'फर्मा वीडीटेलर' को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहे हैं। यह शो अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 'द फार्म' से प्रेरित है। वंतूर इस शो के दूसरे संस्करण की भी मेजबानी कर रही हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रोमानियाई भाषा में कार्यक्रम की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह बुधवार से शुरू हो रहा है। अफवाह है कि सलमान इस शो के भारतीय संस्करण का संचालन कर सकते हैं। उन्होंने लूलिया के इस वीडियो को बुधवार को ट्विटर पर शेयर किया। सलमान ने कैप्शन में लिखा है, 'समझ में आया।' उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं काफी समय से इस शो का संचालन करना चाह रहा हूं। यह 'बिग बॉस' की तरह है लेकिन खेती पर आधारित है।'


Keywords : सलमान खान, ट्विटर, लूलिया वंतूर, वीडियो, Salman Khan, Twitter, Lulia Wantur, Video, Bollywood

विवादों से दूर रहने के लिए सोशल मीडिया पर नही है बॉलीवुड की 'क्वीन'



बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत का कहना है कि वह सोशल मीडिया में इसलिए नहीं है, क्योंकि वह ट्विटर पर 'ट्रॉल्स' के मुंह नहीं लगना चाहती। उनका मानना है कि ट्विटर पर रहने का एक फायदा जरूर है कि किसी भी मुद्दे पर अपनी राय दे सकते हैं और अपना 'स्टैंड क्लियर' कर सकते हैं।

कंगना का कहना है, 'बॉलीवुड एक्टर्स जो आम तौर पर अफवाहों और गलतफहमियों के शिकार होते हैं उनके लिए तो ट्विटर जैसे वरदान है, क्योंकि एक ट्वीट से वह अपना बयान दे जाते हैं। लेकिन कई बार ट्रॉल्स आपका जीना मुश्किल कर देते हैं। वे ऐसी-ऐसी बातें करते हैं, गालियां देते हैं और मैं इस सब नकारात्मकता से खुद को दूर रखना चाहती हूं।'

हाल में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के ट्वीट ने सुर्खियां बटोरीं, ऋतिक ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों का नाम मेरे साथ उछाला जा रहा है, बेशक वह बहुत अच्छी लडकियां हैं, लेकिन मेरा किसी के साथ अफेयर नहीं। बल्कि पोप के साथ अफेयर होने के ज्यादा चान्सेस हैं।'

ऋतिक के ट्विटर पर इस बयान को कंगना के उस बयान से जोड़कर देखा गया जो उन्होंने हाल में एक मीडिया हाउस को दिया था। कंगना ने कहा था, 'समझ नहीं आता कि एक्स बॉयफ्रेंड्स अटेंशन पाने के लिए अजीब-अजीब हथकंडे क्यों इस्तेमाल करते हैं। मैं तो आगे बढ़ जाती हूं, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं!!'

मामले के तूल पकड़ने पर कंगना ने कहा, यही वजह है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं, क्योंकि लोग एक बात का दूसरा मतलब निकालकर विवाद करवाना चाहते हैं और वह विवादों से दूर रहना चाहती हैं।

Keywords :बॉलीवुड, क्वीन, कंगना रनौत, सोशल मीडिया, ट्रॉल्स, ट्विटर, Kangana Ranaut, Twitter, Facebook, Social Media, Queen, Hritik Roshan, ऋतिक रोशन