Recent Movies
Showing posts with label Hritik Roshan. Show all posts
Showing posts with label Hritik Roshan. Show all posts

ऋतिक के साथ सुलह की अटकलें लगाना बंद करें : सुजैन खान - Stop tell fortunes of reconcile with hrithik : Sussanne

 बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह अपने पूर्व पति  ऋतिक रोशन के पास वापस जा रही हैं। सुजैन का कहना है कि उनके बीच सुलह होने की कोई गुंजाईश नहीं है।  2014 में अलग हुए इस दंपति के दो बच्चे हैं।

सुजैन ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। ऋतिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी। लेकिन हम हमेशा अच्छे माता पिता रहेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है।'  गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों को बच्चों के साथ इकट्ठे देखा गया था, जिसके बाद सुजैन और ऋतिक के फिर से करीब आने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

Keywords : सुजैन खान, ऋतिक रोशन, सुजैन ऋतिक का तलाक, ट्विटर, Bollywood, Sussanne Khan, Hritik Roshan, Twitter, Stop ,tell fortunes ,reconcile, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और खेल जगत तथा बॉलीवुड के सितारे चले 'नीरजा' देखने -Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja





नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘नीरजा' देखी. फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का प्रबंध फिल्म निर्माताओं ने किया था. फिल्म स्क्रीनिंग में फिल्म के संगीत निर्देशक शेखर राविजियानी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास मौजूद थे. 

फिल्म के संगीत निर्देशक शेखर राविजियानी इस फिल्म से अपने 
अभिनय कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं. नीरजा का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और यह फिल्म विमान परिचारिका नीरजा भनोट की कहानी पर आधारित है. फिल्‍म में सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं. 

फिल्म की कहानी विमान अपहरण पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि विमान के यात्रियों को बचाने के लिए एक विमान परिचारिका ने किस प्रकार अपनी जान दांव पर लगा दी. फिल्म में शबाना आजमी ने भी भूमिका निभायी है. उन्‍होंने सोनम की मां का किरदार निभाया है.  युवराज सिंह,अभिनेता रितिक रोशन,मास्‍टर-ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर,जानेमाने अभिनेता और सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर,अभिनेता आमिर खान , ये भी पहुंचे फिल्म देखने  





































दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और खेल जगत तथा बॉलीवुड के सितारे चले 'नीरजा' देखने -Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja

विवादों से दूर रहने के लिए सोशल मीडिया पर नही है बॉलीवुड की 'क्वीन'



बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत का कहना है कि वह सोशल मीडिया में इसलिए नहीं है, क्योंकि वह ट्विटर पर 'ट्रॉल्स' के मुंह नहीं लगना चाहती। उनका मानना है कि ट्विटर पर रहने का एक फायदा जरूर है कि किसी भी मुद्दे पर अपनी राय दे सकते हैं और अपना 'स्टैंड क्लियर' कर सकते हैं।

कंगना का कहना है, 'बॉलीवुड एक्टर्स जो आम तौर पर अफवाहों और गलतफहमियों के शिकार होते हैं उनके लिए तो ट्विटर जैसे वरदान है, क्योंकि एक ट्वीट से वह अपना बयान दे जाते हैं। लेकिन कई बार ट्रॉल्स आपका जीना मुश्किल कर देते हैं। वे ऐसी-ऐसी बातें करते हैं, गालियां देते हैं और मैं इस सब नकारात्मकता से खुद को दूर रखना चाहती हूं।'

हाल में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के ट्वीट ने सुर्खियां बटोरीं, ऋतिक ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों का नाम मेरे साथ उछाला जा रहा है, बेशक वह बहुत अच्छी लडकियां हैं, लेकिन मेरा किसी के साथ अफेयर नहीं। बल्कि पोप के साथ अफेयर होने के ज्यादा चान्सेस हैं।'

ऋतिक के ट्विटर पर इस बयान को कंगना के उस बयान से जोड़कर देखा गया जो उन्होंने हाल में एक मीडिया हाउस को दिया था। कंगना ने कहा था, 'समझ नहीं आता कि एक्स बॉयफ्रेंड्स अटेंशन पाने के लिए अजीब-अजीब हथकंडे क्यों इस्तेमाल करते हैं। मैं तो आगे बढ़ जाती हूं, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं!!'

मामले के तूल पकड़ने पर कंगना ने कहा, यही वजह है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं, क्योंकि लोग एक बात का दूसरा मतलब निकालकर विवाद करवाना चाहते हैं और वह विवादों से दूर रहना चाहती हैं।

Keywords :बॉलीवुड, क्वीन, कंगना रनौत, सोशल मीडिया, ट्रॉल्स, ट्विटर, Kangana Ranaut, Twitter, Facebook, Social Media, Queen, Hritik Roshan, ऋतिक रोशन