Recent Movies
Showing posts with label Facebook. Show all posts
Showing posts with label Facebook. Show all posts

रामानुजन की बायोपिक 'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' की स्क्रीनिंग - Biopic of legendary Indian mathematician Srinivasa Ramanujan

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और फेसबुक के संस्थापक व सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग एक साथ मिलकर काम करेंगे। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन फाउंडेशन के लिए इन दोनों के साथ आने की खबर हैं।

रूसी अरबपति और संस्थापक यूरी मिलर ने रामानुजन की बायोपिक 'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इन बायोपिक को निर्देशक मैथ्यू ब्राउन ने बनाया है। फिल्म की यूनिट के एक करीबी सूत्र के अनुसार, सिलिकॉन बैली में आयोजित इस स्क्रीनिंग में अमेरिका के कई बड़े अमीर पहुंचे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस को एक सूत्र ने बताया, ''सुंदर पिचाई (सीईओ- गूगल) सर्जी ब्रिन (संस्थापक- गूगल), मार्क ज़ुकरबर्ग (संस्थापक- फेसबुक) ब्रेंडन इरिब (सीईओ-ऑक्युलस वीआर) और सिलिकॉन वैली के दूसरे 50 लोगों ने यूरी मिलर के घर लॉस आल्टॉस इस स्क्रीनिंग में पहुंचे। यूरी ने इस फिल्म के लिए एक बेहद निजी स्क्रीनिंग और डिनर का आयोजन किया। स्क्रीनिंग के दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए। ''

ज़ुकरबर्ग और पिचाई सहित कुछ दूसरे लोग, जिन्होंने भारतीय गणितज्ञ पर बनी इस फिल्म को देखा। इस फिल्म में तमिलनाडु के उनके गांव से शुरू और इंग्लैंड में उनके प्रसिद्ध होने तक के सफरनामे को दिखाया गया है। ये लोग रामानुजन के नाम से एक फाउंडेशन बनाने के लिए साथ आएंगे।

हालांकि, रामानुजन ने शुद्ध गणित के लिए कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली थी। लेकिन उन्होंने गणित के विश्लेषण, नंबर थ्योरी, इनफिनिट सीरीज और फ्रैक्शन में असाधारण योगदान दिया। 1920 में 32 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' में  अभिनेता देव पटेल ने 1913 के 25 वर्षीय शिपिंग क्लर्क और गणितज्ञ का किरदार निभाया है। इस फिल्म में जर्मी इरॉन्स, देविका भिसे, स्टीफन फ्राई, टॉबी जोन्स और अरुंधति नाग ने भी अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत में आज रिलीज होगी।

Keywords : Facebook,  Google,  Mark Zuckerberg,  Ramanujam,  Sergey Brin,  Srinivasa Ramanujan,  Sundar Pichai, The Man Who Knew Infinity,  Yuri Milner

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

वायरल हो रही है इम्तियाज अली की फिल्म 'इंडिया टुमॉरो - Imtiaz alis short film India tomorrow is going viral. Why?


बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों के मशहूर फिल्म निदेशक इम्तियाज अली ने 'इंडिया टुमॉरो' नाम से एक शॉर्ट फिल्म फेसबुक पर रिलीज की है। बड़े पर्दे की फिल्मों की तरह ही इस पांच मिनट की फिल्म में भी उन्होंने दमदार पंच डाले हैं। इम्तियाज द्वारा कुछ ही घंटे पहले रिलीज़ इस फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और अब तक इसे करीब तीन लाख लोग देख चुके है। इस शॉर्ट फिल्म में एक यौनकर्मी और उसके ग्राहक के बीच बातचीत दिखाई गई, जिसे देख कर आप चकित हो जाएंगे।

इस फिल्म में एक व्यक्ति स्टॉक मार्केट में उसके निवेश की गिरती कीमतों को लेकर फोन पर बात कर रहा है। वहीं पास खड़ी एक महिला उसकी बातचीत सुनती है और इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए बार-बार उसे टोकती है। महिला की टोका-टोकी से शुरू में तो वह शख्स परेशान होता है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि वह शेयर मार्केट के बारे में काफी कुछ जानती है और फिर वह उस महिला से अपने निवेश पर सलाह भी मांगता है। फिल्म में उसके बाद जो होता वह आपको शर्तिया दंग कर देगा।


Keywords: Bollywood, facebook , Imtiaz alis ,short film, India Tommorow , viral, इम्तियाज अली, इंडिया टुमॉरो, शॉर्ट फिल्म, फेसबुक, स्टॉक मार्केट, शेयर बाजार


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

विवादों से दूर रहने के लिए सोशल मीडिया पर नही है बॉलीवुड की 'क्वीन'



बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत का कहना है कि वह सोशल मीडिया में इसलिए नहीं है, क्योंकि वह ट्विटर पर 'ट्रॉल्स' के मुंह नहीं लगना चाहती। उनका मानना है कि ट्विटर पर रहने का एक फायदा जरूर है कि किसी भी मुद्दे पर अपनी राय दे सकते हैं और अपना 'स्टैंड क्लियर' कर सकते हैं।

कंगना का कहना है, 'बॉलीवुड एक्टर्स जो आम तौर पर अफवाहों और गलतफहमियों के शिकार होते हैं उनके लिए तो ट्विटर जैसे वरदान है, क्योंकि एक ट्वीट से वह अपना बयान दे जाते हैं। लेकिन कई बार ट्रॉल्स आपका जीना मुश्किल कर देते हैं। वे ऐसी-ऐसी बातें करते हैं, गालियां देते हैं और मैं इस सब नकारात्मकता से खुद को दूर रखना चाहती हूं।'

हाल में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के ट्वीट ने सुर्खियां बटोरीं, ऋतिक ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों का नाम मेरे साथ उछाला जा रहा है, बेशक वह बहुत अच्छी लडकियां हैं, लेकिन मेरा किसी के साथ अफेयर नहीं। बल्कि पोप के साथ अफेयर होने के ज्यादा चान्सेस हैं।'

ऋतिक के ट्विटर पर इस बयान को कंगना के उस बयान से जोड़कर देखा गया जो उन्होंने हाल में एक मीडिया हाउस को दिया था। कंगना ने कहा था, 'समझ नहीं आता कि एक्स बॉयफ्रेंड्स अटेंशन पाने के लिए अजीब-अजीब हथकंडे क्यों इस्तेमाल करते हैं। मैं तो आगे बढ़ जाती हूं, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं!!'

मामले के तूल पकड़ने पर कंगना ने कहा, यही वजह है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं, क्योंकि लोग एक बात का दूसरा मतलब निकालकर विवाद करवाना चाहते हैं और वह विवादों से दूर रहना चाहती हैं।

Keywords :बॉलीवुड, क्वीन, कंगना रनौत, सोशल मीडिया, ट्रॉल्स, ट्विटर, Kangana Ranaut, Twitter, Facebook, Social Media, Queen, Hritik Roshan, ऋतिक रोशन