Recent Movies
Showing posts with label kangana ranaut. Show all posts
Showing posts with label kangana ranaut. Show all posts

जाने क्यों हीरोइन बनना चाहते हैं इरफान खान - Irrfan khan says i will play heroine in a film

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट केवल ऐसी फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं जिसमें वह सिंगल लीड रोल में हों. कंगना ने एक्टर इरफान खान के साथ 'डिवाइन लवर्स' में काम करने से इसी आधार पर इनकार कर दिया है, जिसपर इरफान ने चुटकी ली है.

कंगना के साथ काम करने का मौका न मिल पाने के सवाल पर इरफान ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मैं उनके साथ 'डिवाइन लवर्स' में काम कर पाऊंगा या नहीं. कंगना इतनी ऊपर उठ चुकी हैं कि मैं उनके साथ तभी काम कर पाऊंगा, अगर मैं उनके साथ एक एक्ट्रेस के तौर पर काम करना चाहूं. इसलिए अगर मुझे कोई ऐसी कहानी मिलती है, जिसमें वह एक्टर और मैं एक्ट्रेस का किरदार निभाऊं तो मैं उसमें जरूर काम करूंगा.'

बता दें कि कंगना ने निर्देशक साई कबीर की फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में यह कहकर काम करने से इनकार कर दिया कि वह सिंगल लीड रोल ही करना चाहती हैं. अब इस फिल्म में कंगना की जगह जरीन खान नजर आएंगी.

Keywords : bollywood, Irrfan Khan, heroine, Kangana Ranaut, hero, Divine Lovers

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'डिवाइन लवर्स' में होंगी जरीन खान - zareen khan in irrfan khan starrer divine lovers


अभिनेत्री जरीन खान को निर्देशक साई कबीर की आगामी फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में कंगना रनोट की जगह शामिल किया गया है. इस फिल्म में जरीन के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ पा चुके अभिनेता इरफान खान भी हैं.


इस खबर की पुष्टि करते हुए कबीर ने अपने बयान में कहा, 'हां, यह सच है. हम पठानी रूप वाली एक लड़की ढूंढ रहे थे और जरीन इसके लिए एकदम सही हैं.'

कंगना की इच्छा इरफान के साथ काम करने की थी लेकिन शूटिंग की तारीख में तालमेल नहीं बैठने की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गईं. पिछली बार विशाल पांड्या की फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आने वाली जरीन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दो महिने का प्रशिक्षण लेंगी, जिसका निरीक्षण स्वयं इरफान करेंगे.

'डिवाइन लवर्स' समाज के निचले मध्यम वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म काफी एडवेंचर कॉमेडी है. इसकी शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी.

Keywords :  Divine Lovers, Zareen khan, kangana ranaut, Irrfan khan, bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे फिल्म 'काबिल' की पहली झलक - Watch ! Hrithik roshans kaabil teaser

अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ विवादों के बीच ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'काबिल' की पहली झलक पेश की है, जिसमें ऋतिक की आंखों में जलती हुई मोमबत्ती और न्याय के लिए गुहार दिखाई दे रही है। इसमें टैगलाइन दी गई है, 'The mind sees all'  ऋतिक ने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'काबिल' फिल्म रोशन परिवार की ही फिल्म है। पिता राकेश रोशन इस फिल्म के निर्माता है और संगीत उन्हीं के भाई राजेश रोशन का है। संजय गुप्ता ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम नजर आएंगी। यह 26 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अजय देवगन की बादशाहों और शाहरुख खान की रईस के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। इससे पहले ऋतिक रोशन 2014 में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'बैंग-बैंग' में दिखाई दिए थे। वह जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में दिखाई देंगे, जो 12 अगस्त को रिलीज होगी।

Keywords :  ऋतिक रोशन, काबिल, कंगना रानौत,Bollywood, Bollywood News, upcoming Movie, Hrithik Roshan, Kaabil, Kangana Ranaut

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

20 साल की कड़ी मेहनत का इनाम है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : भंसाली - Gift of 20 year hardwork

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पुरस्कार वितरित किए। इस बार के समारोह में हिन्दी फिल्मों और सितारों का जलवा रहा। 'बाहुबली' को इस साल के सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया और निर्देशक एसएस राजामौली तथा निर्माता शोबू यरलागदा एवं प्रसाद देवीनेनी ने स्वर्ण कमल, नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र ग्रहण किया। संजय लीला भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार ग्रहण किया। फिल्म को अलग-अलग श्रेणियों में पांच और पुरस्कार मिले।

भंसाली ने कहा, 'यह बहुत ही खास है। यह सरकार की तरफ से मिली मान्यता है। आपकी तुलना देश के सर्वश्रेष्ठ से की जा रही है और यहां प्रतिभाशाली लोगों से भरी एक शानदार ज्यूरी है। यह बहुत मायने रखता है। यह मेरे लिए गर्व का पल है। यह मेरी 20 साल की कड़ी मेहनत का इनाम है।' सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार के तौर पर उन्हें स्वर्ण कमल, 2.5 लाख रुपये और एक प्रमाणपत्र दिया गया। सलमान खान अभिनीत 'बजरंगी भाईजान' को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

Keywords : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नेशनल फिल्म अवॉर्ड,  संजय लीला भंसाली, मनोज कुमार, National Film Award, Bollywood, Bollywood News,   Kangana Ranaut, Sanjay Leela Bhansali

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

काला जादू करती थीं कंगना : अध्ययन - kangana Ranaut's strange facts about her black magic tricks

हाल ही में कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन ने डीएनए को दिए गए इंटरव्यू में कंगना के व्यक्तित्व के बारे में कई भयानक राज खुलासा किया हैं.  रितिक-कंगना विवाद में रितिक का पक्ष लेते हुए अध्ययन ने अखबार को कहा है कि उनका दर्द वह अच्छे से समझ सकते हैं क्योंकि वह भी इससे गुजर चुके हैं.  अध्ययन ने स्पष्ट कहा कि कंगना के बारे में यह उनका आखिरी इंटरव्यू है. इसमें उन्होंने बताया, 'मैं चाहता हूं कि लोगों को सच्चाई का पता चलना चाहिए. मैं कंगना के करियर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता लेकिन वह किसी और को अपना निशाना बनाकर मासूम कैसे बन सकती हैं. कंगना पहले भी कई लोगों के बारे में गलत बातें फैलाकर, उनके करियर को चोट पहुंचाने की कोशि‍श कर चुकी हैं.'

अध्ययन ने कंगना के बारे में एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह काला जादू करती थीं. उन्होंने बताया, 'जब मैं कंगना के साथ था तो वह मुझे एक पल्लवी नाम की ज्योतिषी के पास ले गईं. उसने बताया कि मेरा समय सही नहीं चल रहा है और इसे सुधारने के लिए मुझे  पूजा करनी होगी. इसके लिए कंगना ने मुझे रात को 12 बजे अपने घर बुलाया. कंगना के अपार्टमेंट में एक गेस्ट रूम है. उस गेस्ट रूम को उन्होंने पूरी तरह काले कपड़े से ढक रखा था और वहां भगवान की बहुत सी मूर्तियां भी थीं. तभी कंगना ने मुझे उस कमरे बंद कर दिया और कुछ मंत्रों को पढ़ने के लिए कहा. मैं बहुत डर गया था और मैंने बिना मंत्र पढ़े ही बोल दिया कि मैंने मंत्र पढ़ लिए. इसके कुछ दिन बात ज्योतिषी पल्लवी से मुझे रात को 12 बजे शमशान घाट में जाकर कुछ चीजों को फेंकने के लिए बोला. मैं यह सुनकर सन्न रह गया और मैंने ऐसा नहीं किया.'

कंगना के बारे में इस खुलासे के साथ अध्ययन ने कहा कि वह मेट्रो सिटी में पले-बढ़े थे और इन सब चीजों के बारे में नहीं जानते थे. वह इन सब से डर गए थे और इस सिलस‍िले में एक टैरो कार्ड रीडर से मिले.  अध्ययन ने कहा, 'इस टैरो कार्ड रीडर ने कहा कि मेरे साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है क्योंकि मुझ पर कोई पहाड़ी जादू किया गया है. तभी मुझे ख्याल आया कि मेरे जानने वालों में से सिर्फ कंगना ही है जो हिमाचल से है. मैंने इस बारे में अपनी मां को बताया जब उन्होंने हमारे परिवार के पंडित से इस बारे में बात की.' अध्ययन का कहना है कि इस पंडित ने मेरे सामने हैरान कर देने वाली बात रखी. उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या कंगना तुम्हें अपने हाथ का बना खाना खिलाती हैं. मेरे इस बात को स्वीकारने पर उन्होंने कहा कि वह खाने में तुम्हें अपना अशुद्ध खून मिलाकर देती हैं. हालांकि तब मैंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया. लेकिन कुछ ही दिनों बाद हमारे रिश्ते में बहुत अनबन और मारपीट होने लगी. अध्ययन का कहना है कि तब वह पूरा दिन रोते रहते और पूरा दिन शराब के नशे में डूबे रहते थे. उनकी हालत ऐसी थी कि वह तब मर भी सकते थे.

Keywords : Kangana Ranaut and Adhyayan Suman, Kangana Ranaut,  Black magic, Kangana and Hrithik, Strange facts, Black magic tricks, कंगना रनोट ,अध्ययन सुमन, कंगना रनोट ब्लैक मैजिक, कंगना और रितिक

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

30 अप्रैल को रिकॉर्ड होगा कंगना का बयान - Kangana ranaut to record her statement on 30th april


रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच चल रहा कोल्ड वार हर एक दिन एक नया मोड़ ले लेता है . सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे सायबर सेल के पुलिस अधिकारिय कंगना के घर पर आये थे . लेकिन उनको कंगना रनोट घर पर नहीं मिली . पुलिस का कहना है कि वह गवाह के तौर पर 30 अप्रैल को कंगना का बयान दर्ज कर सकती है.

बॉलीवुड फिल्म "रंगून" की सूटिंग में व्यस्त कंगना अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ लांच पर जाने वाली थी लेकिन जैसे ही उन्हें खबर मिली की उनके घर पुलिश आने वाली है कंगना वहां से चली गई , क्योकि पुलिस के आने से पहले मीडिया के फोन कॉल्स से ही परेशान हो गई थी . कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी के अनुसार पुलिस के आने की सोचने तो मिली लेकिन कोई आया ही नहीं . मीडिया में इस बात की खबर रितिक रोशन की पीआर एजेंसी ने दी थी .

वही रितिक रोशन के वकील का कहना है की  'मीडिया स्टेटमेंट देने के बजाए उन्हें केवल एक बार अपना बयान सायबर सेल के सामने दर्ज कराना चाहिए. इससे जांच में सहयोग मिलेगा. वो ही लोग स्पष्ट रुप से मीडिया वॉर में रुचि दिखा रहे हैं. पूरी जांच प्रक्रिया रुकी हुई है क्योंकि वो अपना बयान अधिकृत रुप से दर्ज नहीं करवा रहे हैं.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईटी एक्ट के सेक्शन 66 सी और 66 डी और आईपीसी के सेक्शन 419 के तहत 25 मार्च को यह एफआईआर दर्ज हुई है. रिपोर्ट में रितिक ने कहा है कि कंगना के और मेरे फेक ई-मेल आईडी के बीच कई ई-मेल हुए. कंगना की बहन इस बात की गवाह हैं. लिहाजा उनका बयान भी अहम है. रितिक ने कहा है कि जिस ईमेल अकाउंट से कंगना को मेल भेजे जा रहे थे, वह उनका था ही नहीं.

Keywords : Hrithik Roshan, Kangana Ranaut, legal notice, bollywood news, kanagana affair, Hrithik personal life, Hrithik affair, kangana police, arrest, Bollywood, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जानिए TOIFA में किसे मिला अवार्ड्स - WINNERS LIST OF TOIFA 2016


दुबई में हुए टाइम्स ऑफ़ इंडिया फिल्म अवार्ड्स के विजेताओं की सूची जारी किया गया है, इस सूची  में अवार्ड्स कर साथ पाने वाले विजेता के भी नाम है । जानिए TOIFA में किसे मिला अवार्ड्स :

  1. बेस्ट  स्टोरी : के वि विजयेंद्र  प्रसाद  (बजरंगी  भाईजान )
  2. बेस्ट  स्क्रीनप्ले : जूही  चतुर्वेदी  (पीकू)
  3. बेस्ट  डायलाग : हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
  4. बेस्ट  सिनेमेटोग्राफी : सुदीप  चटर्जी  (बजिरओ मस्तानी )
  5. बेस्ट  एडिटिंग : श्रीकर  प्रसाद  (तलवार )
  6. बेस्ट  कोरियोग्राफी : रेमो  D’सौज़ा  (वन्दे  मातरम  – ABCD-2)
  7. बेस्ट  आर्ट  डायरेक्शन : सुजीत सावंत, सरीरा  इयेंगर  एंड  सलोनी  धात्रक  (बजिरओ  मस्तानी )
  8. बेस्ट  कस्टम  डिज़ाइन : अंजू  मोदी   & मक्सिमा  बासु  (बजिरओ  मस्तानी )
  9. बेस्ट  डेब्यू  (मेल  ): सूरज  पंचोली  (हीरो )
  10. बेस्ट  डेब्यू  (फीमेल  ): भूमि  पेडणेकर  (दम  लगा  के  हईशा )
  11. बेस्ट  सपोर्टिंग  एक्ट्रेस : प्रियंका  चोपड़ा  (बजिरओ मस्तानी )
  12. बेस्ट  सपोर्टिंग  एक्टर : अनिल  कपूर  (दिल  धड़कने  दो )
  13. बेस्ट  ल्य्रिसिस्ट : वरुण  ग्रोवर  (मोह  मोह  के  धागे  – दम  लगा  के  हईशा )
  14. बेस्ट  म्यूजिक : संजय  लीला  भंसाली  (बजिरओ  मस्तानी )
  15. बेस्ट  प्लेबैक  सिंगर  (फीमेल ): श्रेया  घोषाल  (मोहे  रंग  दो  लाल  – बजिरओ  मस्तानी )
  16. बेस्ट  प्लेबैक सिंगर  (मेल ): पापों  (मोह  मोह  के  धागे  – दम  लगा  के  हईशा )
  17. बेस्ट  एक्टर  (नेगेटिव): नवाज़ुद्दीन  सिद्दीकी  (बदलापुर )
  18. लाइफटाइम  अचीवमेंट : अमिताभ  बच्चन 
  19. सांग ऑफ़  थे  ईयर : हमारी अधूरी  कहानी  (जीत  गांगुली )
  20. बेस्ट  एल्बम : रॉय  (अंकित तिवारी , मीट  ब्रोठेर्स  एंड   अमाल  मल्लिक )                                     
  21. बेस्ट  डायरेक्टर  (डेब्यू ): नीरज  घैवन  (मसान ) 
  22.  बेस्ट  फिल्म (क्रिटिक ): तलवार     
  23. बेस्ट  एक्ट्रेस  (क्रिटिक ): कल्कि  कोएच्लिन  (मार्गरिटा  विथ  अ  स्ट्रॉ )      
  24. बेस्ट  एक्टर  (क्रिटिक ): अमिताभ  बच्चन  (पीकू )  
  25. बेस्ट  जोड़ी : दीपिका  पदुकोने  एंड  रणवीर  सिंह  (बजिरओ  मस्तानी )       
  26. बेस्ट डायरेक्टर: संजय  लीला  भंसाली  (बजिरओ  मस्तानी )  
  27. बेस्ट फिल्म : बजरंगी  भाईजान                                
  28. बेस्ट एक्ट्रेस: कंगना रनौत  (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)   
  29.  बेस्ट  एक्टर : रणवीर सिंह (बजिरओ मस्तानी) 

Keywords : WINNERS LIST OF TOIFA 2016, Kangana Ranaut , Ranveer Singh , TOIFA 2016, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आखिर क्यों कंगना ने 1439 ईमेल भेजा ह्रितिक को - kangana Sent 1439 email to Hrithik

रितिक रोशन ने कानूनी के तहत दावा किया है कि कंगना राणावत उसे 1,439 ईमेल किया है जिसमे अधिकांस अनोपेन है .  कंगना और रितिक का रिलेशन बी- टाउन के लिए कोई बड़ी बात नही है । यह बात सभी जानते है की इन दोनों के बीच कुछ था कंगना खुद इसे काफी स्पष्ट कर दिया है ।

 रितिक ने वकील दीपेश मेहता के माध्यम से जारी किए गए नोटिस में ये है की कंगना के 1,439 ईमेल में "व्यक्तिगत , बेतुका  ओए सेंसलेस बातें है जिसका लंबे समय से  जवाब नहीं दिया गया है  "


Keywords : Deepesh Mehta, Hrithik Roshan, Hrithik slams Kangana, Kangana Ranaut, Legal suit, silly ex

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कंगना ने रितिक रोशन पर लगाया धमकाने का आरोप, अफेयर्स पर विवाद और बढ़ा - Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy

रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच का विवाद अब और भी बढ़ गया है। खबर है कि कथित तौर पर इस एक्स-कपल ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा है। पहले रितिक ने उनकी इमेज खराब करने के लिए अपने वकील दीपेश मेहता के जरिए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और उनसे माफी मांगने को कहा। एक सूत्र के मुताबिक, रितिक ने कंगना से कहा कि उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और यह बताते हुए उनसे माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने रितिक को अपना 'सिली एक्स' नहीं बोला था। वरना वो उनके सभी पत्राचार (correspondence) सार्वजनिक कर देंगे। ऐसे में कंगना भी कहा चुप बैठतीं। उन्होंने भी धमकाने का आरोप लगाते हुए अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से 21 पेज के जवाब के साथ रितिक को कानूनी नोटिस भेज दिया। वहीं रितिक के मानहानि नोटिस पर कंगना ने कहा कि जब उन्होंने किसी का नाम ही नहीं लिया तो मानहानि का सवाल उठता ही नहीं। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि रितिक के कहने पर कंगना को 'आशिकी 3' से निकाला गया है और इसकी वजह बताई गई थी कि रितिक, कंगना के साथ अब किसी भी हाल में स्क्रिन शेयर नहीं करना चाहते हैं। यहीं से रितिक और कंगना के रिलेशनशिप का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। वहीं इसी मुद्दे पर कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान इशारों ही इशारों में रितिक को अपना 'एक्स' बता दिया। कंगना ने कहा, 'मुझे कई अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। एक नासमझ भी इसका अंदाजा लगा सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं? मैं नहीं जानती कि एक्स अटेंशन पाने के लिए इस तरह की पागलों जैसी बातें क्यों करते हैं। अब रिलेशनश्पि मेरी तरफ से खत्म हो चुकी है। मेरे लिए चैप्टर क्लोज हो चुका है। मैं उन बातों की कब्र खोदना नहीं चाहती हूं।' हालांकि बाद में रितिक ने कंगना के साथ रिलेशनशिप की खबराें को बकवास बताते हुए कहा कि उनका कंगना के साथ संबंध हो ही नहीं सकता। रितिक ने ट्वीट के जरिए कुछ इस तरह जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मीडिया जिन महिलाओं में से किसी के साथ मेरे प्रेम संबंध बता रहा है उनसे ज्यादा संभावना तो पोप के साथ मेरा प्रेम संबंध होने की है। शुक्रिया, लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं है।' वैसे रितिक और कंगना ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। दोनों 'काइट्स' और 'कृष 3' में साथ काम कर चुके हैं। सुजैन से रितिक के अलगाव की एक वजह कंगना को भी बताया जाता है।
Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy, Hrithik Roshan ,   Kangana Ranaut ,   legal notice ,   relationship ,   ex couple ,   Aashiqui 3 ,   Bollywood news , 

पैरेंट्स की अनवॉन्टेड चाइल्ड थी कंगना - kangana is unwanted child of her parents

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट ने एक पॉपुलर मैगजीन का कवर पेज वुमन्स डे पर लॉन्च किया। इस खास मौके पर कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली रनोट भी मौजूद थी । मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कंगना ने बताया कि जब वह पैदा हुई थीं, तब उनके पैरेंट्स नाखुश थे। दरअसल, जब उनकी बड़ी बहन का जन्म हुआ था तो घरवाले बेहद खुश थे। लेकिन दूसरे बच्चे के तौर पर जब घर में लड़की हुई, तब परिवार वाले नाखुश हो गए। उस दौरान कंगना को अनवॉन्टेड चाइल्ड माना जाता था।

एसिड अटैक जैसे दर्दनाक हादसे से गुजरने और नए सिरे से जिंदगी जीने वाले बहन रंगोली की लाइफ पर कंगना बायोपिक बनाना चाहती हैं। कंगना ने बताया कि पिछले दिनों वे अरुणाचल प्रदेश में फिल्म 'रंगून' की शूटिंग कर रही थीं। उस दौरान उन्हें रंगोली की लाइफ पर बायोपिक बनाने का आइडिया आया। कंगना ने रंगोली से कहा कि वह उनकी लाइफ पर स्टोरी लिखना चाहती है, जिसमें वे रंगोली और खुद का किरदार निभाएंगी। इस बात पर मजाकिया लहजे में रंगोली ने कहा कि ऐसी फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। कंगना ने यह भी माना कि रंगोली की जिंदगी उनकी लाइफ से कहीं ज्यादा एक्साइटिंग है।

Keywords : kangana , unwanted child , parents, Kangana Ranaut ,Magazine Cover Launch, Bollywood, Bollwood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पिछले दस सालों में सबसे बेहतरीन फिल्म 'अलीगढ़' : कंगना - The best film in the last ten years ' Aligarh '

अभिनेत्री कंगना रनोट ने मुंबई के प्रिव्यू थिएटर से फिल्म 'अलीगढ़' के बाद कहा कि मैंने पिछले दस सालों के बाद सबसे बेहतरीन फिल्म देखी है और हमारी सोसाइटी के लिए ऐसी फिल्‍में बनाना बहुत अच्छी बात है. जैसे कभी-कभी किसी दवा को खाने में थोड़ी तकलीफ होती है लेकिन उसे खा लेना चाहिए, उसी तरह ही यह फिल्म है. इसे जरूर देखना चाहिए.

एक्टिंग के बारे में पूछे जाने पर कंगना ने कहा कि राज (राजकुमार राव) ने अच्छा काम किया है, वहीं मनोज सर (मनोज बाजपेयी) ने बहुत ही बेहतर काम किया है और उन्हें मेरी तरफ से 100 फ्लाइंग किस. डायरेक्टर हंसल मेहता अपने एक्टर्स में खो जाते हैं. मैं हंसल सर की बहुत बड़ी फैन हूं. वैसे जल्द ही कंगना रनोट, हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' का हिस्सा बनने जा रही हैं.

कंगना रनोट विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्म की में उनके अलावा सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में दिखेंगे. 


Keywords : कंगना रनोट, मनोज बाजपेयी, अलीगढ़, हंसल मेहता, बॉलीवुड, kangana ranaut, Manoj Bajpai, Film Aligrah, Hansal Mehta, Bollywood

मोदी की डिनर पार्टी में आमिर और कंगना रनोट भी आमंत्रित थे - Aamir and Kangana invited in Prime minister private party

देश में असहिष्णुता को लेकर अपने बयान के कारण विवादों में रहे अभिनेता आमिर खान ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयोजित डिनर पार्टी में शामिल हुए.

टर्फ क्लब में आयोजित इस प्राइवेट डिनर पार्टी में आमिर के अलावा अभिनेत्री कंगना रनोट भी आमंत्रित थीं. इसमें शीर्ष नेताओं, विभिन्न देशों के राजनयिकों और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया.  इस उच्चस्तरीय समारोह का आयोजन मोदी द्वारा मेक इन इंडिया सप्ताह की शुरुआत के बाद किया गया. प्रधानमंत्री ने रविवार को मुंबई से मेक इन इंडिया सप्ताह का शुभारंभ किया.

असहिष्णुता पर चल रही बहस में कूदते हुए आमिर ने पिछले साल यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि बढ़ती घटनाओं से वह चिंतित हैं और उनकी पत्नी किरण राव ने पूछा कि क्या उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए. उनकी टिप्पणी बीजेपी और राजग सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. बाद में पर्यटन मंत्रालय ने भारत सरकार के अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में आमिर का करार आगे नहीं बढ़ाया.  अभिनेत्री कंगना रनोत ने हाल ही में कहा था कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि कोई किसी का भी अपमान कर सकता है और कहा कि कुछ भी बोलते हुए अभिनेताओं को ज्यादा सजग रहना चाहिए.

Keywords : Aamir Khan, Kangana Ranaut, Prime Minister Narendra Modi, Mumbai, dinner party, bollywood, Make in India, आमिर खान, कंगना रनोट, बॉलीवुड, नरेंद्र मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी डिनर

विवादों से दूर रहने के लिए सोशल मीडिया पर नही है बॉलीवुड की 'क्वीन'



बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत का कहना है कि वह सोशल मीडिया में इसलिए नहीं है, क्योंकि वह ट्विटर पर 'ट्रॉल्स' के मुंह नहीं लगना चाहती। उनका मानना है कि ट्विटर पर रहने का एक फायदा जरूर है कि किसी भी मुद्दे पर अपनी राय दे सकते हैं और अपना 'स्टैंड क्लियर' कर सकते हैं।

कंगना का कहना है, 'बॉलीवुड एक्टर्स जो आम तौर पर अफवाहों और गलतफहमियों के शिकार होते हैं उनके लिए तो ट्विटर जैसे वरदान है, क्योंकि एक ट्वीट से वह अपना बयान दे जाते हैं। लेकिन कई बार ट्रॉल्स आपका जीना मुश्किल कर देते हैं। वे ऐसी-ऐसी बातें करते हैं, गालियां देते हैं और मैं इस सब नकारात्मकता से खुद को दूर रखना चाहती हूं।'

हाल में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के ट्वीट ने सुर्खियां बटोरीं, ऋतिक ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों का नाम मेरे साथ उछाला जा रहा है, बेशक वह बहुत अच्छी लडकियां हैं, लेकिन मेरा किसी के साथ अफेयर नहीं। बल्कि पोप के साथ अफेयर होने के ज्यादा चान्सेस हैं।'

ऋतिक के ट्विटर पर इस बयान को कंगना के उस बयान से जोड़कर देखा गया जो उन्होंने हाल में एक मीडिया हाउस को दिया था। कंगना ने कहा था, 'समझ नहीं आता कि एक्स बॉयफ्रेंड्स अटेंशन पाने के लिए अजीब-अजीब हथकंडे क्यों इस्तेमाल करते हैं। मैं तो आगे बढ़ जाती हूं, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं!!'

मामले के तूल पकड़ने पर कंगना ने कहा, यही वजह है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं, क्योंकि लोग एक बात का दूसरा मतलब निकालकर विवाद करवाना चाहते हैं और वह विवादों से दूर रहना चाहती हैं।

Keywords :बॉलीवुड, क्वीन, कंगना रनौत, सोशल मीडिया, ट्रॉल्स, ट्विटर, Kangana Ranaut, Twitter, Facebook, Social Media, Queen, Hritik Roshan, ऋतिक रोशन

सीक्वल क्वीन बनेंगी कंगना


kangana ranaut  
इन दिनों रीमेक और सीक्वल फिल्मों का दौर है। ये फिल्में हिट भी हो रही हैं। छोटे-बड़े सभी सितारे हिट की बहती इस गंगा में हाथ धो रहे हैं। सबसे ज्यादा सीक्वल फिल्मों की बात करें, तो वह कंगना रनौत की झोली में हैं। वह भी सारे बड़े बैनर की।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के प्रमुख वजीर सिंह कहते हैं, कंगना के पास डेढ़ इश्किया, कृष-3 और तनु वेड्स मनु-2 है। डेढ़ इश्किया में वे जहां माधुरी दीक्षित नेने के साथ काम करेंगी, वहीं कृष-3 रितिक रोशन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। तनु वेड्स मनु-2 पिछले साल आई फिल्म तनु वेड्स मनु की सीक्वल है। इस लिहाज से देखा जाए तो करीना और विद्या बालन के बाद कंगना रनौत हिट फिल्मों की मशीन बनने की राह पर हैं।

निर्माता उनके पास कई और सीक्वल फिल्मों का प्रस्ताव लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने भी सीक्वल फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। कंगना के मुताबिक, सीक्वल फिल्में सेफ गेम हैं। यह तभी बनती हैं, जब पिछली फिल्म हिट हो चुकी हों। इससे दर्शकों को नई फिल्म के बारे में जागरूक करने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती। वे खुद-ब-खुद सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आते हैं।

Email marketing

लव सीन के दौरान घायल हुई कंगना


मुंबई। सिने कलाकार शूटिंग के दौरान अक्सर घायल हो जाते हैं और इसी का शिकार हो गयी अभिनेत्री कंगना रानौत। शूटिंग चल रही थी लव सीन की।

यह रोमांटिक दृश्य था जिसे जॉन अब्राहम और कंगना रानौत के बीच फिल्माया जा रहा था लेकिन अचानक ही कंगना की कांच की चूडियां टूट गई और उनके हाथ में चुभ गयी और उनके हाथ से खून बहने लगा।


kangana ranaut
सूत्रों के अनुसार तुरन्त जॉन ने कंगना का हाथ पकड़ लिया और हाथ से कांच के टुकड़ों को हटाया। शूटिंग स्थल पर तुरन्त डॉक्टर को बुलाया गया और कंगना को उपचार दिया गया।

पानी में आग लगाए बॉलीवुड की हसीनाएं


हीरोइन को कम कपड़ों में दिखाने के लिए निर्माता-निर्देशक कई तरह के फॉर्मूलों का सहारा लेते हैं ताकि सेंसर की आंख में भी धूल झोंक सके और हीरोइन को भी राजी कर सके।

कुछ फिल्मी हीरोइन तो ऐसी होती हैं बिना तर्क-वितर्क किए बिकनी या खुली ड्रेसेस पहनने के लिए राजी हो जाती हैं तो दूसरी ओर टॉप एक्ट्रेस को मनाने के लिए कई तरह के बहाने बनाना पड़ते हैं।

पहले बारिश करवा कर या झरने के नीचे बैठाकर निर्माता-निर्देशक अपना हित साधते थे। अब बारिश में भीग कर गाना गाने का चलन बंद हो गया है इसलिए स्विमिंग पुल या समुंदर के किनारे का सहारा ये लोग लेते हैं।

ब समुंदर किनारे या स्विमिंग पुल में हीरोइन साड़ी या सलवार-कमीज पहनकर तो नहा या घूम नहीं सकती और इस बात से वे झांसे में आ जाती हैं। इस तरह के सीन को लेकर ये इतनी उत्साहित रहती हैं कि बिकनी के लिए अपने फिगर को शेप में लाने के लिए तरह-तरह के जतन करती हैं ताकि उनके कर्व देख दर्शक की तबियत खुश हो जाए।

deepak,laradatta

anushaka sharma

laradatta

kareena kapoor

kangana

Neetu

malika 

shanala jattli
करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, अनुष्का शर्मा से लेकर तो मल्लिका शेरावत और कंगना रानावत तक स्विमिंग पुल या समुंदर किनारे नहाते या टहलती हुई नजर आई हैं। हीरो जब अपना फौलादी जिस्म दिखाने से बाज नहीं आते तो सिर्फ हीरोइनों को अंग प्रदर्शन के लिए

कंगना ने कर दिया रामू ओर संजू बाबा को हैरान


बॉलीवुड गलियारे में कंगना राणावत और संजय दत्त बहुत अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। कंगना इस बात को मानती भी हैं लेकिन जब करियर को लेकर फैसला करने की बात आती है तब वे प्रोफेशनल हो जातीं हैं।

कंगना को राम गोपाल वर्मा की संजय दत्त स्टारर फिल्म 'डिपार्टमेंट' और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'इश्किया' के सीक्वल का ऑफर मिला था। लेकिन कंगना को जब पता चला कि दोनों ही फिल्में एक साथ फ्लोर पर जाने वाली हैं तब उन्होंने रामू और संजू को सरप्राइज करते हुए ना कर दिया।

फिल्म इंटस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के अनुसार कंगना के डेट्स ‘इश्किया’ के लिए फुल हो चुके थे और 'डिपार्टमेंट' के डेट्स इसके साथ क्लैश कर रहे थे इसलिए कंगना ने एक को छोड़ने का फैसला किया। विशाल की फिल्म में कंगना काफी सशक्त भूमिका में हैं। यह भी एक कारण है कि कंगना ने रामू की फिल्म की बजाय इश्किया के सीक्वल में काम करना ज्यादा सही समझा।

सूत्र आगे बताता है कि फिल्म 'डिपार्टमेंट' को नहीं करने के बावजूद रामू और संजू बाबा के साथ कंगना के रिश्ते अभी भी अच्छे हैं। इसलिए उम्मीद है कि कंगना भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छुक हैं।