Recent Movies
Showing posts with label deepika padukon. Show all posts
Showing posts with label deepika padukon. Show all posts

हॉलीवुड के लिए खूब पसीना बही रहीं दीपिका-Deepika Padukone Starts Prepping For Her Hollywood


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करने वाला वीडियो शेयर किया है। दीपिका ने यह वीडियो रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अमेरिकी निर्देशक डीजे कुरोसो की फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' में ने विन डीजल के साथ काम करेंगी। फिल्म में दीपिका एक शिकारी के किरदार में हैं, जो केज की प्रेमिका भी हैं। यह फिल्म ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में मशहूर अदाकारा नीना डोबरेव और रुबी रोज भी काम करेंगी। नीना डोबरेव एक मजाकिया टेक्निकल एक्सपर्ट और रुबी रोज एक शूटर के किरदार में दिखेंगी। डीजल एनएसए एजेंट का किरदार निभा रहे सैम्यूल एल जैक्सन के साथ नजर आएंगे। फिल्म की स्‍क्रिप्ट स्कॉट फ्रैजियर ने लिखी है। गौर हो कि विन डीजल के मेन रोल वाली वाली यह फिल्म ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

अमिताभ और ऐश्वर्या के बाद अब दीपिका की बारी



मुंबई। बॉलीवुड के कई स्टारों ने हॉलीवुड में नाम कमाया है और अब कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ होने जा रहा है। हॉलीवुड की मोस्ट प्रामिनेंट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका पादुकोण नजर जाएंगी। दीपिका की किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं। बॉलीवुड की 'करोड़ो की रानी' कही जाने वाली अब थोड़े समय बाद ही हॉलीवुड की रानी भी बन जाएंगी। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की तीन सेक्सी हसीनाएं कंगना, चित्रांगदा सिंह और दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था पर कई तरह के स्क्रीन टेस्ट को पार करने के बाद अंतिम रूप से दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली। अंतिम तौर पर दीपिका पादुकोण को फिल्म 'फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7' के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका के कोस्टार हॉलिवुड स्टार जेसन स्टेटहैम और डायने जॉनसन होंगे और फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी क्योंकि फिल्म को अगले साल 6 जुलाई तक रिलीज करनी है। दीपिका पादुकोण का नाम साल 2013 में कुछ कदर छाया रहा कि उनकी तीन फिल्मों ने करोड़ो की कमाई की। रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस। बॉलीवुड के लिए हॉलीवुड की दुनिया बिल्कुल ऐसी है जैसे तमिल फिल्मों के स्टार्स के लिए बॉलीवुड की दुनिया है। जब भी किसी बॉलीवुड के स्टार को हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है तो वो अपनी किस्मत पर नाज करने लगता है। अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय तमाम ऐसे नाम हैं जिन्होंने बॉलीवुड की दुनिया से जब हॉलीवुड में कदम रखा तो हंगामा मच गया। अमिताभ बच्चन (द ग्रेट गेट्सबाय), अनिल कपूर (स्लमडॉग मिलेनायर और मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल), इरफान (लाइफ ऑफ पाई और द नेमसेक, द अमेजिंग स्पाइडरमैन), ऐश्वर्या राय बच्चन (ब्राइड एंड प्रेज्यूडाइस और द पिंक पैंथर), ओम पुरी (सिटी ऑफ जॉय और ईस्ट इज ईस्ट), नसीरुद्दीन शाह (द ग्रेट न्यू वंडरफुल), अनुपम खेर (सिल्वर लाइनिंग फ्लेबुक), शबाना आजमी (सिटी ऑफ जॉय और मिडनाइट चिल्ड्रेन)।




"किस" ने मचाया दीपिका और रणबीर में बवाल



जब से 'ये जवानी है दीवानी' हिट हुई, रणबीर-दीपिका के रीयल लाइफ में फिर से लव को लेकर कयास लग रहे हैं। चर्चा ये भी है फिल्म की सेलेब्रेशन पार्टी में रणबीर ने दीपिका को जोरदार ढंग से किस किया। इन खबरों से कैटरीना कैफ बेहद खफा बताई जा रही हैं। परंतु सूत्रों का दावा है कि रणबीर ने स्क्रीन और रीयल लाइफ को अलग-अलग कर रखा है। सचाई यह है कि इस समय वे शीला की जवानी डांस पर सबको दीवाना कर देने वाली अपनी प्रेमिका साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों के साथ कैटरीना की मम्मी भी हैं। रणबीर के नजदीकी सूत्रों के अनुसार रणबीर-दीपिका को लेकर उड़ रही अफवाहें गलत हैं। रणबीर की अब दीपिका में कोई दिलचस्पी नहीं है। बल्कि वह तो ऐसी अफवाहों से निराश हैं। रणबीर ने सेलेब्रेशन पार्टी में दीपिका को कतई किस नहीं किया, बल्कि वे एक जेंटलमैन की तरह पेश आए। रणबीर कैटरीना के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर बेहद संजीदा हैं। दोनों को अब दो साल एक-दूसरे के साथ हो गए हैं। इधर आईफा अवार्ड में दीपिका पादुकोन ने यह कहकर भी लोगों को चौंका दिया है कि वह रणबीर से प्यार करती हैं।

दीपिका-रणबीर फिर आ रहे हैं नजदीक?


दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इतने मंझे हुए कलाकार तो हो ही गए हैं कि दो-तीन रिटेक में शॉट ओके कर दें, लेकिन ‘ये जवानी है दीवानी’ के एक शॉट को जब निर्देशक अयान मुखर्जी ने ओके कहा तब तक वे 11 रिटेक दे चुके थे। यह सीन इतना मुश्किल भी नहीं था कि इन्हें किसी किस्म की परेशानी हो। 

दोष देने वालों ने कह दिया कि निर्देशक अयान मुखर्जी बेहद कन्फ्यूज हैं। बार-बार लोकेशन बदलते रहते हैं और वे ग्यारह टेक बाद ही संतुष्ट हुए। 

ranbir kapoor, deepika padukon
लेकिन दूसरी ओर एक यूनिट मेंबर ने हमें बताया कि ये सब रणबीर और दीपिका की ही चाल है। दोनों ने जानबूझकर गलतियां की ताकि उन्हें शॉट के बहाने एक-दूसरे के नजदीक रहने का ज्यादा समय मिल सके। क्या दीपिका-रणबीर फिर नजदीक आ रहे हैं।

दीपिका से रोल छीनने की बाजी में हार गई अमीषा!


ameesha patel-deepika padukon
फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डैब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल काफी समय से परदे पर से गायब हैं। तीन साल पहले वे फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में नज़र आई थीं। फिर प्रोड्यूसर कुणाल घूमर के साथ उन्होंने प्रोडक्शन हाउस खोला लेकिन यहां भी उनका सिक्का चल न सका। इतने सालों बाद आखिरकार उनके सितारे चमके और उन्हें मेगामूवी 'रेस 2' के लिए साइन किया गया। खबर है कि अमीषा फिल्म में अपने रोल से संतुष्ट नहीं हैं। वे और फुटेज चाहती थीं। एक जानकार ने बताया 'तीन साल तक परदे से गायब रहने के बाद अमीषा को इतनी बड़ी फिल्म में मौका मिला। वे जानती थीं कि इससे उनके करियर की गाड़ी फॉरवर्ड गियर में जा सकती है जो अब तक रिवर्स में चल रही थी। वे इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती थीं। बीच में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म छोड़ गई थीं। ऐसे में अमीषा ने तुरंत प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को फोन लगाया और कहा कि वे लीड रोल करना चाहती हैं। लेकिन अमीषा फिल्म में महज कैमियो कर रही हैं। तौरानी अमीषा को लीड रोल नहीं देना चाहते थे। फिर दीपिका ने फिल्म में वापसी कर ली। तब भी अमीषा ने हरसंभव कोशिश की कि दीपिका का रोल उन्हें मिल जाए। उन्होंने तौरानी को यह कहकर मनाने की कोशिश की कि फिल्म 'कॉकटेल' के प्रमोशंस के लिए दीपिका फिर चली जाएंगी और फिल्म की शूटिंग पर दोबारा ब्रेक लग जाएगा। हालांकि तौरानी पर ये सभी बातें बेअसर रहीं और अमीषा को कैमियो से ही संतुष्ट होना पड़ा।

पानी में आग लगाए बॉलीवुड की हसीनाएं


हीरोइन को कम कपड़ों में दिखाने के लिए निर्माता-निर्देशक कई तरह के फॉर्मूलों का सहारा लेते हैं ताकि सेंसर की आंख में भी धूल झोंक सके और हीरोइन को भी राजी कर सके।

कुछ फिल्मी हीरोइन तो ऐसी होती हैं बिना तर्क-वितर्क किए बिकनी या खुली ड्रेसेस पहनने के लिए राजी हो जाती हैं तो दूसरी ओर टॉप एक्ट्रेस को मनाने के लिए कई तरह के बहाने बनाना पड़ते हैं।

पहले बारिश करवा कर या झरने के नीचे बैठाकर निर्माता-निर्देशक अपना हित साधते थे। अब बारिश में भीग कर गाना गाने का चलन बंद हो गया है इसलिए स्विमिंग पुल या समुंदर के किनारे का सहारा ये लोग लेते हैं।

ब समुंदर किनारे या स्विमिंग पुल में हीरोइन साड़ी या सलवार-कमीज पहनकर तो नहा या घूम नहीं सकती और इस बात से वे झांसे में आ जाती हैं। इस तरह के सीन को लेकर ये इतनी उत्साहित रहती हैं कि बिकनी के लिए अपने फिगर को शेप में लाने के लिए तरह-तरह के जतन करती हैं ताकि उनके कर्व देख दर्शक की तबियत खुश हो जाए।

deepak,laradatta

anushaka sharma

laradatta

kareena kapoor

kangana

Neetu

malika 

shanala jattli
करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, अनुष्का शर्मा से लेकर तो मल्लिका शेरावत और कंगना रानावत तक स्विमिंग पुल या समुंदर किनारे नहाते या टहलती हुई नजर आई हैं। हीरो जब अपना फौलादी जिस्म दिखाने से बाज नहीं आते तो सिर्फ हीरोइनों को अंग प्रदर्शन के लिए

"रॉकस्टार" रणबीर का दीपिका पर चला जादू


फिल्म रॉकस्टार ने दीपिका पादुकोण पर जादू कर दिया है। उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है। अब तक दीपिका यह फिल्म दो बार देख चुकी हैं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड की इस फिल्म के बारे में दीपिका का कहना है कि वे रॉकस्टार की दीवानी हो चुकी हैं और वे इस फिल्म को आगे भी कई बार देखना पसंद करेंगी। दीपिका का कहना है कि रॉकस्टार उनकी ऑल टाइम फेवरेट बन चुकी है।

रणबीर ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है। दीपिका ने यह भी कहा है कि रणबीर से उनका भले ही ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन दोस्ती बरकरार है। वे अब भी रणबीर पर इतना भरोसा करती हैं कि उन्हें सुबह के चार बजे भी फोन कर जगा सकती हैं। दीपिका के मुंह से रणबीर की इतनी ज्यादा तारीफ सुनने के बाद जानकारों का कहना है कि दोनों के बीच अब कोई कड़वाहट नहीं बची है। रणबीर एक चैट शो में दीपिका के द्वारा अपने खिलाफ की गई सारी बातें पूरी तरह भूल चुके हैं।

अगर ऐसा नहीं होता, तो वे दीपिका के साथ अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ये जवानी है दीवानी साइन नहीं करते। इस फिल्म में एक बार फिर दीपिका और रणबीर परदे पर रोमांस करते नजर आएंगे। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें, तो इधर दीपिका पादुकोण का कैरियर थोड़ा लड़खड़ा गया है। उनकी लफंगे परिंदे, खेले हम जी जान से और आरक्षण जैसी कई फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की हैं। इस वजह से उनकी साख पर गहरा असर पड़ा है।

इसी हफ्ते रिलीज होनेवाली फिल्म देसी बॉयज ने अगर ठीक ठाक व्यवसाय नहीं किया, तो दीपिका के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं होगा। इसके विपरीत रणबीर का कैरियर लगातार ऊपर उठ रहा है। उन्हें नया सुपरस्टार माना जा रहा है। ऐसे में दीपिका उनके साथ ऑन स्क्रीन जोड़ी बनाने के लिए तरस रही हैं। यह तो भला हो अयान मुखर्जी का, जो रणबीर और दीपिका को लेकर एक लवस्टोरी वाली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।

दीपिका अब तक की सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार: इमरान खान

अभिनेता इमरान खान का मानना है कि ‘ब्रेक के बाद’ की उनकी सह कलाकार दीपिका पादुकोण अब तक उनकी सबसे अच्छी सह कलाकार हैं.

इमरान ने कहा, ‘‘मुझे दीपिका पसंद हैं और वह अब तक मेरी सबसे अच्छी सह कलाकार रही हैं.’’ उनकी पुरानी सभी सह कलाकार जैसे सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया.

‘ब्रेक के बाद’ में इमरान ने अभय गुलाटी का किरदार निभाया है, जबकि दीपिका ने आलिया खान नाम की लड़की का. फिल्म में दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब दोनों चार साल के थे. इमरान के मुताबिक यह ऐसी फिल्म है, जिसमें जोड़ा एक साथ पला-बढ़ा है.

गृहप्रवेश पर दीपिका देंगी जबर्दस्त पार्टी

दीपिका पादुकोण को नए घर में जाने की फुर्सत अब मिलने जा रही है। इसी 30 सितंबर को वे मुंबई के प्रभादेवी इलाके में खरीदे अपने थ्री बेडरूम के शानदार अपार्टमेंट में शिफ्ट करने की सोच रही हैं। अब तक वे बांद्रा के टू बेडरूम के अपार्टमेंट में रह रही थीं। हालांकि दीपिका की योजना थी कि इस साल का गणपति महोत्सव वे अपने नए घर में ही मनाएं, लेकिन व्यस्तता के चलते यह संभव नहीं हो पाया। अब दीपिका ने धूमधाम से गृहप्रवेश की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस मौके पर उन्होंने एक जबर्दस्त पार्टी देने ठानी है।
इस पार्टी के लिए दीपिका के लिए एक गेस्ट लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें ज्यादातर मेहमान बॉलीवुड के ही होंगे। उनके नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें, तो उनकी गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान, इमरान खान, करण जौहर, सैफ अली खान, इम्तियाज अली, फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, साजिद नाडियाडवाला, कुणाल कोहली, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और आशुतोष गोवारीकर का नाम प्रमुखता से लिखा गया है। अन्य दो जिन खास लोगों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, वे हैं रणबीर कपूर और फराह खान। इधर रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण की सुलह हो चुकी है। ये दोनों अयान मुखर्जी की एक फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, जिसका निर्माण करण जौहर करेंगे।
फराह खान से भी अब दीपिका के संबंध सुधर चुके हैं। फिल्म ओम शांति ओम के बाद दोनों के बीच अनबन हो गई थी, यही कारण है कि फराह ने दोबारा अपने निर्देशन में बनी किसी भी फिल्म में दीपिका को रिपीट नहीं किया। लेकिन अब खबर है कि जल्द ही फराह खान दीपिका को लेकर एक फिल्म की घोषणा करने वाली हैं। खैर, इस पार्टी के बारे में दीपिका का कहना है कि अपने खास दोस्तों के लिए ही उन्होंने यह प्लानिंग की है। हां, इस मौके पर उनके साथ होंगे सिद्धार्थ माल्या, जो कि घर आए मेहमानों का पूरा खयाल रखेंगे।

हो गया एलान, फिर साथ नजर आएंगे रणबीर-दीपिका!

अभिनेता रणबीर कपूर व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बीच वास्तविक जीवन में भले ही दूरियां आ गई हों लेकिन वे फिल्मकार करन जौहर की नई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में बड़े पर्दे पर एक-दूसरे के साथ एक बार फिर रोमांस करते दिखेंगे।
'वेक अप सिड' का निर्देशन कर मशहूर हो चुके अयान मुखर्जी इस फिल्म का भी निर्देशन करेंगे।

करन ने ट्विटर पर लिखा, "रणबीर और दीपिका अयान मुखर्जी की नई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में एकसाथ नजर आएंगे। जनवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।"

दीपिका और रणबीर एक साल एक-दूजे के साथ बिताने के बाद 2009 में अलग हो गए थे। दोनों अंतिम बार 2008 में 'बचना ए हसीनों' में साथ दिखे थे।
करन इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के निर्देशन में व्यस्त हैं। इसमें तीन नए कलाकार आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन दिखेंगे।

बिछड़े रणबीर-दीपिका को फिर करीब ला रहा है कोई

पिछले दिनों बॉलीवुड बाजार में चर्चा आम रहा कि अयान मुखर्जी बिछड़े प्रेमी जोड़े को साथ लाना चाहते हैं। दरअसल यह जोड़ा उनकी आगामी फिल्म में लीड रोल अदा करने वाला है। जी हां, वे रनबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच केमिस्ट्री को फिर से सेटल करना चाहते हैं।

अयान नहीं चाहते हैं स्क्रीन पर इस जोड़े के मन-मुटाव की झलक भर आए
। बीते सप्ताह पर्सनल मीटिंग में अयान, रनबीर व दीपिका घंटो चर्चारत रहे। अलगाव के बाद रनबीर व दीपिका के बीच तनाव गहराता गया। यही नहीं दोनों एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने से भी नहीं चूके।

अयान अब दोनों को दोस्ती के एक कॉमन प्लेटफार्म तक लाना चाहते हैं जिससे स्क्रीन पर उनकी बॉडी लैंग्वेज व व्यवहार नार्मल लगे। करीबी सूत्र बताते हैं कि रनबीर इन मिटिंग्स के दौरान अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में भी दीपिका से बात करते रहे।


यही नहीं उन्होंने पहले ही तरह दीपिका के लिए ऑमलेट भी बनाया। कुछ दिनों पहले चर्चा में रनबीर की दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड थी। यानी अयान की फिल्म का यह किरदार कैटरीना करने वाली थी। उनके साथ डेट्स की समस्या होने से फिल्म दीपिका की झोली में वापस चली गई।

नए आशियाने ने किया दीपिका को रणबीर से दूर और सिद्धार्थ के करीब



मुंबई में हर किसी का सपना होता है कि अपना घर हो, फिर तो दीपिका पादुकोण बॉलीवुड स्टार ठहरीं। हालांकि मायानगरी में लोगों की दिनों-दिन बढ़ोत्तरी ने यहां घरों की कीमत आसमान पर पहुंचा दी है, मगर कई फिल्मों की बदौलत अच्छी-खासी शोहरत और दौलत बटोर चुकीं दीपिका को पैसों की कोई समस्या नहीं थी।

दीपिका के सामने अहम चुनौती ऐसी जगह घर ख़रीदने की थी, जो बांद्रा की भीड़-भाड़ वाले एरिया से अलग खुले माहौल में हो। आखिरकार दीपिका की मुराद पूरी हुई और उन्होंने वर्ली स्थित एक बिल्डिंग के 30वें माले पर चार बैडरूम वाला अपार्टमेंट ख़रीद लिया है। आपको बता दें कि अब वह रणबीर कपूर के घर से दूर, जबकि सिद्धार्थ माल्या के ‘नीलाद्रि’ बंगले के काफी करीब पहुंच गई हैं।
बहरहाल, इस गणेश चतुर्थी के मौके पर नए घर में शिफ्ट होने जा रहीं दीपिका चहकते हुए बताती हैं- ‘मुझे यह जगह इसलिए पसंद आई, क्योंकि यहां से मुंबई के सी लिंक और स्काई लाइन का नजारा बड़ी आसानी से दिखता है!’

दीपिका के इस रेड हॉट अवतार को देख नहीं रहेगा दिल पर काबू




मेक्सिम मैगज़ीन के अगस्त इश्यू के कवर पेज परदीपिका पादुकोण का वह अवतार नजर आ रहा है जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा|

दीपिका ने अपने हॉट अंदाज को दिखाने के लिए लाल रंग चुना है और इस रंग के कपड़ों में दीपिका रेड हॉट नजर आ रही हैं|

इस मैगज़ीन के लिए कराये गए फोटोशूट में दीपिका ने लाल रंग के बहुत सेक्सी ड्रेसेस पहनी हैं जिसमें उनका हुस्न और भी गजब ढा रहा है| आप भी देखिये दीपिका के इस रेड हॉट अवतार को:

Deepika was the only choice for Rana

By Hindustan Times
New Delhi, July 9 -- Rajinikanth-starrer Rana doesn't stop making news. Even as the mega star recuperates in Singapore, reports have emerged that Sonakshi Sinha - and not Deepika Padukone - was the first choice for KS Ravikumar's big-budget directorial venture.
Ravikumar isn't amused with such talks. "Where do they come from? We didn't even think of Sonakshi or chat with her about Rana," says Ravikumar. Sources close to Deepika too are surprised with such reports. They say Deepika was offered Rana as well as Kamal Hassan's Vishwaroopam at the same time. But she was in a dilemma about her availability for both projects, as both films were huge and required her to do a lot of action.
Ask Deepika about Vishwaroopam and she answers diplomatically: "I don't like talking about projects I haven't signed on. Also there's no point discussing those films I could not do for various reasons since it would be disrespectful (to the makers)."
Coming back to Rana, Ravikumar adds that Rajinikanth was keen on Deepika joining him in the film. "We, including Rajni sir, are happy that Deepika is doing the film," he says. "She is playing the lead. Other female actors will only have guest appearances." In fact, Rajni waited for a a month to get Deepika's dates. "I am really honoured that Rajni sir reworked his dates for me and I got a chance to be a part of such a huge project," says Deepika.