Recent Movies
Showing posts with label Aishwarya Rai Bachchan. Show all posts
Showing posts with label Aishwarya Rai Bachchan. Show all posts

माँ ऐश्वर्या राय के लिए आराध्या का सरप्राइज गिफ्ट - What Aaradhya Gifted To Mommy Aishwarya Rai

आराध्या को अक्सर ऐश्वर्या राय बच्चन की गोद में  देखा गया है । ऐश्वर्या आराध्या दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते है।  ऐश्वर्या  बजीत की की सूटिंग बीच ने रोक कर घर आना पड़ा क्योकि इनकी तबियत कुछ ठीक नही थी । जब भी ऐश्वर्या घर पर होती है तब आराध्या को स्कूल ड्राप करने और स्कूल से लेने भी जाती है । ऐश्वर्या जब अपनी बेटी को स्कूल लेने गई तो आराध्या की तरफ से सरप्राइज मिला जिसे पाकर ऐश्वर्या रोने लगी ।

आराध्या ने स्कूल में कुछ ऐसा किया जिसे देख ऐश का दिल पिघल गया । ऐश्वर्या को बुरा तरह से  वायरल के साथ गले के संक्रमण हो गया था जिसकी वजह से   पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही  है। जिसकी लिए फिल्म सरबजीत  की शूटिंग  कुछ  दिनों तक स्थगित किया गया है। लेकिन बीमार होने के बावजूद, ऐश हमेशा आराध्या स्कूल  छोड़ने और लेने जाया करती है । आराध्या ने स्कूल में ऐश के लिए गेट वेल सून का कार्ड बनाया, और जब ऐश्वर्या हमेशा की तरह उसे लाने के लिए गई था, तब  वह गेट पर उसे दे दिया। जिसे देख ऐश्वर्या  भावुक हो गई ।


Keywords : Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya , get-well-soon, Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'सरबजीत' में ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज - The film 'Sarabjit' Aishwarya Rai Bachchan's first look release

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों की आंधी में एक और मजबूत दावेदार है फिल्म 'सरबजीत'. ओमुंग कुमार ने जबसे इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है तबसे इसकी स्टोरी और स्टारकास्ट को लेकर बॉलीवुड में चर्चाएं हो रही हैं.

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज किया है जो इसमें दलबीर कौर की भूमिका निभा रही हैं.

इस फोटो में ऐश्वर्या साधारण सी सलवार कमीज पहने एक डेस्क पर बैठी हैं और कहीं खोयी हुई हैं. वो सरबजीत सिंह की बहन के रोल में नजर आएंगी और आजकल फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब में हैं. ऐश्वर्या के लुक के बारे में उनके मेकअप आर्टिस्ट ने बताया, 'सरबजीत मेरे लिए एक बहुत चैलेंजिंग फिल्म है. मैंने इसकी रिसर्च में बहुत समय लगाया है और इसे लेकर काफी एक्साइटेड हूं. ऐश्वर्या सरबजीत की बहन के रोल के लिए फाइनल हुई हैं और उनका मेकअप बहुत सिंपल व बिना ग्लैमर वाला रखना है.'

ओमुंग कुमार की वाइफ वनिता ने फिल्म के सेट से ऐश्वर्या की फोटो सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा, '#सरबजीत डायरीज! खूबसूरत #ऐश्वर्यारायबच्चन बतौर दलबीर कौर!'


यह फिल्म एक भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है जिसे पाकिस्तानी जासूस और आतंकवादी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी. लाहौर की जेल में अन्य कैदियों द्वारा उस पर अप्रैल 2013 में हमला किया गया जिसके कुछ दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई थी. इस बायोपिक फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं और रिचा चड्ढा उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी. फिल्म 20 मई 2016 को रिलीज होगी.

Keywords : सरबजीत सिंह, बॉलीवुड, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, दलबीर कौर, Sarbjit, Aishwarya Rai Bachchan, bollywood, sarabjeet singh, sarbjit first look, upcoming film, bollywood News,  

'कहानी' की जबरदस्त सफ़लता के बाद सुजॉय घोष की 'दुर्गा रानी सिंह' से पहले बनेगी 'कहानी2'


ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' के रास्ते में रोड़ा आ चुका है और इसके निर्देशक सुजॉय घोष ने इसे आगे धकेल देने का फैसला लिया है। सुजॉय ने 'कहानी' का सीक्वल बनाने का निर्णय लिया है जिसकी शूटिंग मार्च में शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि सुपरहिट फिल्म 'कहानी' का सीक्वल बनाने की योजना काफी समय से चल रही है लेकिन बजट की वजह से प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहा था। बताया जा रहा है की फिल्म के बजट में काफी कटौती की गई है और अब सुजॉय घोष ने एश्वर्या की 'दुर्गा रानी सिंह' को आगे बढाकर 'कहानी2' को पहले बनाने का फैसला किया है।
आपको बता दें की फ़िल्म 'कहानी' की सफ़लता से न सिर्फ़ विद्या बालन को बड़ी सराहना मिली थी, बल्कि निर्देशक सुजॉय घोष भी निर्देशन की दुनिया में एक अलग पहचान बना पाए थे। हालांकि इस फिल्म के बाद सुजॉय ने ऋतिक और कटरीना कैफ के साथ 'बैंग बैंग' बनाई थी जो दर्शकों को बहुत ज्यादा नहीं लुभा पाई थी। इसके अलावा राधिका आप्टे के साथ उन्होंने एक लघु फिल्म 'अहिल्या' बनाई थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

Keywords : एश्वर्या राय बच्चन, विद्या बालन, कहानी सिक्वेल, Aishwarya Rai Bachchan, kahaani sequel, Vidya Balan, दुर्गा रानी सिंह, durga rani singh

फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद संग लंच करने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन-Aishwarya Rai Bachchan Invited For A Special Lunch With French President Francois Hollande



बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व 'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय बच्चन को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया गया था और यह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। ओलांद मंगलवार को राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। यह मौका पाने वाले वह फ्रांस के पांचवें राष्ट्रपति हैं।भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा रिचियर ने मंगलवार को ही ओलांद के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित किया है। इस भोज में ऐश्वर्या (42) को आमंत्रित किया गया है। ऐश्वर्या हालांकि इस समय अपनी नई फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग में व्यस्त हैं, फिर भी उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से इस भोज के लिए समय निकालने का निर्णय लिया है। उनके एक नजदीकी सूत्र ने बताया, 'पूरे फिल्म उद्योग में से केवल उन्हें ही यह खास आमंत्रण मिला है, इसलिए यह बेहद सम्मान की बात है।'

Aishwarya Rai Bachchan Invited For A Special Lunch With French President Francois Hollande

अमिताभ और ऐश्वर्या के बाद अब दीपिका की बारी



मुंबई। बॉलीवुड के कई स्टारों ने हॉलीवुड में नाम कमाया है और अब कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ होने जा रहा है। हॉलीवुड की मोस्ट प्रामिनेंट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका पादुकोण नजर जाएंगी। दीपिका की किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं। बॉलीवुड की 'करोड़ो की रानी' कही जाने वाली अब थोड़े समय बाद ही हॉलीवुड की रानी भी बन जाएंगी। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की तीन सेक्सी हसीनाएं कंगना, चित्रांगदा सिंह और दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था पर कई तरह के स्क्रीन टेस्ट को पार करने के बाद अंतिम रूप से दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली। अंतिम तौर पर दीपिका पादुकोण को फिल्म 'फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7' के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका के कोस्टार हॉलिवुड स्टार जेसन स्टेटहैम और डायने जॉनसन होंगे और फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी क्योंकि फिल्म को अगले साल 6 जुलाई तक रिलीज करनी है। दीपिका पादुकोण का नाम साल 2013 में कुछ कदर छाया रहा कि उनकी तीन फिल्मों ने करोड़ो की कमाई की। रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस। बॉलीवुड के लिए हॉलीवुड की दुनिया बिल्कुल ऐसी है जैसे तमिल फिल्मों के स्टार्स के लिए बॉलीवुड की दुनिया है। जब भी किसी बॉलीवुड के स्टार को हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है तो वो अपनी किस्मत पर नाज करने लगता है। अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय तमाम ऐसे नाम हैं जिन्होंने बॉलीवुड की दुनिया से जब हॉलीवुड में कदम रखा तो हंगामा मच गया। अमिताभ बच्चन (द ग्रेट गेट्सबाय), अनिल कपूर (स्लमडॉग मिलेनायर और मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल), इरफान (लाइफ ऑफ पाई और द नेमसेक, द अमेजिंग स्पाइडरमैन), ऐश्वर्या राय बच्चन (ब्राइड एंड प्रेज्यूडाइस और द पिंक पैंथर), ओम पुरी (सिटी ऑफ जॉय और ईस्ट इज ईस्ट), नसीरुद्दीन शाह (द ग्रेट न्यू वंडरफुल), अनुपम खेर (सिल्वर लाइनिंग फ्लेबुक), शबाना आजमी (सिटी ऑफ जॉय और मिडनाइट चिल्ड्रेन)।




मणिरत्नम की फिल्म से वापसी करेंगी ऐश

aishwarya rai
नई दिल्ली। करीब सवा साल से बड़े पर्दे से दूर चल रही अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मणिरत्नम के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। यह फिल्म डेफने डू मारियर के प्रख्यात उपन्यास रेबेका पर आधारित है।

ऐश्वर्या इससे पहले 1997 में मणि की फिल्म इरुवर में काम कर चुकी हैं। दस साल बाद दोनों ने फिल्म गुरु में साथ काम किया था। फिर 2010 में ऐश्वर्या ने अपने पति अभिषेक के साथ मणि की फिल्म रावण में काम किया था। दरअसल, मणि ने जब भी ऐश्वर्या के सामने फिल्म का प्रस्ताव रखा है उन्होंने इन्कार नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल मणि अपनी पटकथा को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

यह उपन्यास एक नई नवेली दुल्हन की कहानी है, जिसकी तुलना उसके पति की पहली दिवंगत पत्नी से की जाती है। उसे लगता है कि वह कभी भी उस मृतक महिला की छाया से निकल नहीं पाएगी। बाद में उसे एहसास होता है कि उसके पति को अपनी पहली पत्नी से प्यार ही नहीं था। ऐश्वर्या इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है।

ऐश्वर्या राय हुईं स्लिम, मिला हॉलीवुड का ऑफर


Hindi cinema gossip

अब ऐश्वर्या राय पहले की तुलना में काफी स्लिम हो चुकी हैं। मां बनने के बाद उनका वजन बढ़ गया था, परंतु इधर उन्होंने जमकर वर्क आउट किया और दोबारा अपना सौंदर्य पा लिया है। 

यही वजह है कि अब फिर से उन्हें अच्छे बैनरों की फिल्में ऑफर होने लगी हैं। हाल ही में उनको एक हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला है, जिसमें वे टाइटेनिक फेम स्टार बिली जेन के साथ दिखाई दे सकती हैं। 
Aishwarya Rai 

मिली जानकारी के मुताबिक खुद निर्देशक डेनियल सिल्वा ने इस फिल्म के लिए ऐश को एप्रोच किया है। इस हॉलीवुड थ्रिलर में पॉप गायक लकी अली और टीवी अभिनेत्री सराह खान को भी मुख्य भूमिकाओं में लिया जा रहा है। 

सराह खान ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। सितंबर माह में इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिलिस में शुरू हो जाएगी। 

सराह खान का यह भी कहना है कि उन्होंने ही इस फिल्म के निर्माताओं को परामर्श दिया था कि वे लीड भूमिका के लिए ऐश्वर्य राय को लें। हालांकि अभी ऐश ने इस प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया है। 

दरअसल वे अपनी नन्हीं बेटी आराध्या को लंबे समय के छोड़ कर शूटिंग नहीं करना चाह रही हैं। लेकिन यह भी सच है कि वे दोबारा एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रियता चाहती हैं। खैर, जल्द ही पता चल जाएगा कि ऐश हॉलीवुड फिल्म साइन करती हैं या नहीं।

मां बनना एक सुखद एहसास : ऐश्वर्या राय बच्चन

 बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए मातृत्व पहली प्राथमिकता है और रूपहले पर्दे पर फिलहाल लौटने का उनका कोई इरादा भी नहीं है। पिछले साल नवंबर में ऐश्वर्या ने आराध्या को जन्म दिया। भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज़ की 25वीं वर्षगांठ में शिरकत करने लंदन आईं ऐश्वर्या ने कहा, 'मां बनने का एहसास काफी सुखद है, मैं इसका पूरा आनंद उठा रही हूं।'

इडवर्ड हिथ्रो होटल में रात्रि भोज के दौरान 38 वर्षीय इस पूर्व विश्व सुंदरी और उनके अभिनेता पति अभिषेक बच्चन को देखा गया था। ऐश्वर्या के मातृत्व की जिम्मेदारियों को बांटने के सवाल पर अभिषेक ने कहा, ‘‘मैं दोषी हूं, क्योंकि मैं अपनी बेटी की नैपी बदलने के लिए बहुत वक्त नहीं दे पा रहा हूं। सारे कठिन काम वह करती है।’’ 

Aishwarya Rai Bachchan
बड़े पर्दे पर पिछली बार ऐश्वर्या ‘‘गुजारिश’’ फिल्म में नजर आई थीं। ऐश्वर्या का इरादा फिलहाल काम पर लौटने का नहीं है। ड्रीम रोल के बारे में पूछने पर वह कहती हैं, 'मैंने अब तक इस बारे में कुछ सोचा नहीं है।'

Aishwarya Rai Bachchan
इसी प्रश्न के जवाब में अभिषेक ने कहा, 'हम अपने सपने को हर रोज जीते हैं।' अभिषेक के साथ शादी को ऐश्वर्या अपने जीवन का सबसे खुशनुमा दिन बताती हैं।

वहीं वाज़ ने बताया कि सेहत को लेकर डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को आराम करने की सलाह दी है, इसलिए वह कार्यक्रम में शरीक नहीं कर पाए। अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ जया बच्चन आई हैं, लेकिन बेटी आराध्या का ध्यान रखने के कारण वह रात्रि भोज में शामिल नहीं हो सकीं।’’ 

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित उनकी अगली फिल्म ‘‘बोल बच्चन’’ में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। अजय देवगन के साथ काम करने को उन्होंने काफी अच्छा अनुभव बताया।

अपनी मां की भूमिका से संतुष्ट हैं ऐश्वर्या राय


बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद अपने बढ़े वजन को लेकर आलोचना झेल रही ऐश्वर्या राय ने अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है। ऐश्वर्या का कहना है कि मां बनने के बाद वह जीवन के शानदार दौर से गुजरी हैं। उन्होंने कहा कि मातृत्व क्या होता है वह मां बनने के बाद ही महसूस किया जा सकता है। 

अपनी बेटी के साथ कान्स फिल्म समारोह में शिरकत करने पहुंची ऐश्वर्या ने कहा है कि जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी होती है, लेकिन इसके लिए बच्चे को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने बेटी आराध्या के लिए संपूर्ण मां बनने का प्रयास किया है और यह अनुभव वाकई अद्भूत है। 

ऐश्वर्या ने कहा कि व्यक्ति की जिंदगी एक समान नहीं रह सकती है। इसमें निरंतर बदलाव आता है और इस परिवर्तन के साथ अपने को ढालना कभी-कभी आसान नहीं होता। ऐसे बदलाव बहुत धीरे-धीरे होते हैं। जिम्मेदारियां आपको वक्त निकालने नहीं देती हैं। 

aishwarya-rai

लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर 38 वर्षीय अभिनेत्री का कान में यह 11वां साल है। नवंबर में बेटी आराध्या के जन्म के बाद वह पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में शिरकत कर रही हैं।

ऐश के इस फ्लाइंग किस ने जीता कांस का दिल!


ऐश्वर्या राय बच्चन का कांस में बेसब्री से इंतजार हो रहा था और जब वह वहां पहुंची तो मीडिया सहित अन्य लोग उनके फिगर को देखने को बेताब थे। मीडिया उनसे मोटी होने के बारे में सवाल पूछने को बेसब्र थी और लोग उनका जवाब जानने को उत्सुक थे। 


aishwarya rai

aishwarya rai

aishwarya rai

इन सबके बीच ऐश रेड कार्पेट पर चलती हुई अपनी पुरानी अदा नहीं भूलीं, फ्लाइंग किस देना।


कांस में इस बार भी उनके फ्लाइंग किस का जलवा रहा। तस्वीरों में देखिए पिछले कुछ सालों ने ऐश के दिलकश फ्लाइंग किस-

Cannes 2012: Aishwarya Rai Bachchan wears a clingy Elie Saab on the red carpet!

Not the best choice, but Ash carries it off with a lot of confidence After impressing us in the flowing Angelo Katsapis number and the Roberto Cavalli kaftan that Aishwarya Rai Bachchan wore off the red carpet, we expected the former beauty queen to do a lot better when on the red carpet. Li’l did we know that we were in for some ‘heavy’ disappointment. After the safe Abu Jani- Sandeep Khosla sari, darling Aishwarya did indeed choose a western number for the red carpet event of ‘Cosmopolis’ premiere during the 65th Annual Cannes Film Festival. But what’s this? A clingy Elie Saab number? Really Ash, we thought you were supposed to stay away from anything that accentuated those unflattering curves. And must say, she looked very conscious of that as she sashayed down the red carpet. Dear Ash, we know it required oodles of guts to don this outfit, and kudos to you for daring to step out in that one. Also, we loved the glow on your face as you posed for the shutterbugs, but wethinks you could’ve have definitely done much better with the choice of your outfit.
Aishwarya Rai