Recent Movies
Showing posts with label Sarbjit. Show all posts
Showing posts with label Sarbjit. Show all posts

दिल से निकली एक बहुत ईमानदार फिल्म है - Aishwarya Rai Bachchan at sarbjit premiere



बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि ‘सरबजीत' को बनाते वक्त सरबजीत के परिवार की संवेदना और भावनाओं को ध्यान में रखा गया था. ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा आतंकवाद और जासूसी के दोषी ठहराए गए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है. 

पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदी के हमले में उनकी मौत हो गई थी. 'सरबजीत' के प्रीमियर के मौके पर ऐश्वर्या ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हम हमेशा दर्शकों के लिए फिल्में बनाते हैं. हमें आज इस बात की खुशी है कि यह (फिल्म) आप लोगों के लिए रिलीज हो गई है. हम उम्मीद करते हैं कि आप टीम की कोशिशों की सरहाना करेंगे.' 

उन्होंने कहा, ‘यह दिल से निकली एक बहुत ईमानदार फिल्म है. एक टीम के तौर पर, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस फिल्म को विषय और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ध्यान में रखकर पूरी संवेदशीलता से बनाया गया है.' 

उत्तर प्रदेश में फिल्म को कर मुक्त करने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया. फिल्‍म में रणदीप हुड्डा और रिचा चड्ढा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सरबजीत का किरदार रणदीप हु्ड्डा ने निभाया है.

Keywords : Sarbjit , Aaishwarya Rai Bachchan , Randeep Hooda , Omung Kumar , Richa Chaddha , Bollywood, up coming movie
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म सरबजीत में ऐश्वर्या का दूसरा नया लुक - Aishwarya's Another New Get Up From Upcoming Film Sarbjit

ऐश्वर्या राय निर्माता उमंग कुमार की फिल्म सरबजीत में दलबीर कौर की भूमिका में नजर आएँगी वही रणदीप हुड्डा ने सरबजीत की भूमिका अदा की है । उमंग कुमार की फिल्म सरबजीत में ऐश्वर्या का नया लुक सामने आया है जिसमे एक चमकदार लाल सलवार कमीज में ऐश अपने आँखों में काजल लगती हुई दिखाई गई है ।

इससे पहले  ऐश के इस फिल्म की साडी तस्वीरें एक साधारण महिला जैसी जिसमे ऐश ने साधारण सा सलवार कमीज पहन रखा था । सरबजीत इस साल मई में रिलीज होगी ।

Keywords :  Bollywood, Bolywood News, Aishwarya Rai, Upcoming Film Sarbjit, Sarbjit, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

ऋचा चड्ढा के बचाव के लिए आगे आई ऐश्वर्या राय - Aishwarya Rai Bachchan Comes To Richa Chadha's Rescue!

ऐश्वर्या ने ऋचा चड्ढा को  सरबजीत के सेट पर बहुत बड़ी भीड़ में घिरने से बचा लिया। जब एक्टर्स बॉलीवुड बायोपिक सरबजीत की शूटिंग कर रहे थे तभी बड़ी सी भीड़ एकत्र हो गई और जब संभालने से बाहर हो गई तब सारे एक्टर्स को कवर करना पड़ा।

ऋचा चड्ढा की वैन सेट से बहुत दूर खड़ी थी वैन में जाने के लिए उनको इस भीड़ से होकर जाना पड़ता । तब तक ऐशवर्या ने ऋचा को भीड़ से बचते हुए अपने वैन में चलने को कहा ।  इस तरह ऐशवर्या  की मदद से दोनों भीड़ से बच निकले ।

keywords : Aishwarya Rai, Movies , Randeep Hooda , Richa Chadda, Bollywood, Bollywood news, Sarbjit


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

ऋचा चड्ढा के परिवर्तन की कहानी सरबजीत से कैबरेट तक - Richa Chadda’s Story Of Her Transition From Sarbjit To Cabaret!


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का करियर लगातार ऊपर चलता जा रहा है। वह अपनी आने वाली फिल्मों में दो पूरी तरह से विपरीत भूमिकाओं में दिखाई गई है  । फिल्म सरबजीत में कम से कम मेकअप के साथ एक साधारण रंग-रूप में दिखेंगी । सरबजीत में ऋचा के साथ रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय है । वही फिल्म कैबरे में रिचा एक तेजतर्रार नर्तकी रोजा के रोल नजर आएँगी है। इन दोनों फिल्मो में ऋचा चड्ढा का रोले बिल्कुल अलग अलग है ।

यह ऋचा दोनों ही भूमिका को लेकर काफी रोमांचित होगा ।


Keywords : Richa Chadda, upcoming movies, Sarbjit, Cabaret, flamboyant dancer, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सरबजीत' की दलबीर का चश्मा असली तो नहीं - Not real glasses of Sarabjit 's Dalbir Kaur

बॉलीवुड बेचारा सितारों का मारा! अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यहां एक्टर की बिसात नहीं और स्टार आगे किसी की औकात नहीं.

अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स की शिकायत रहती है कि वे कहानी किसी भी तरह की ले जाएं लेकिन प्रोड्यूसर तभी कोई भाव देता है जब उसमें बड़े एक्टर हों, इस चक्कर में कई बार कहानी को पलीता लगते देखा गया है क्योंकि बड़े ऐक्टर जरूरी नहीं है कि हर किरदार में सेट बैठें.

हाल ही में सोनम कपूर 'नीरजा' में नजर आईं और उनकी औसत ऐक्टिंग के बावजूद नीरजा की कहानी इतनी मार्मिक और डायरेक्शन इतना सधा हुआ था कि दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया.

आज ही 'सरबजीत' का पोस्टर रिलीज हुआ है. फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं, और उन्होंने इस किरदार के लिए जी-जान से मेहनत की है. फिल्म में उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार अहम है. ऐसे में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और 'जज्बा' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली ऐश्वर्या राय को चुन लिया. वजह शायद ऐश्वर्या का गला फाड़-फाड़कर चिल्लाना या रोना हो सकता है क्योंकि दलबीर का कैरेक्टर काफी इमोशंस समेटे हुए होगा.

लेकिन असल जिंदगी के किसी भी कैरेक्टर को आप चुनते हैं तो कोशिश यही रहती है कि वह असल जिंदगी के इनसान के भी करीब नजर आए. जैसे सरबजीत के डायरेक्टर उमंग कुमार ने 'मैरी कौम' में किया था. उन्होंने प्रियंका को मेकअप के जरिये कुछ-कुछ मैरी कौम जैसा बना दिया था. शायद सरबजीत के लिए उन्होंने अलग ही एंगल चुना क्योंकि ऐश्वर्या किसी भी एंगल से असल जिंदगी की दलबीर कौर जैसी तो लगती नहीं हैं. फिर वह दलबीर के रोल में भी काफी ग्लैमरस लग रही हैं जबकि असल जिंदगी की दलबीर हालात और जमाने से जूझती एक महिला हैं. वक्त के थपेड़ों और भाई से बिछड़ने का दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आया था.


अब थोड़े और डिटेल्स पर जाएं तो दलबीर का चश्मा और ऐश्वर्या के चश्मे में भी जमीन आसमान का अंतर है. शायद असल दलबीर का चश्मा का स्टाइल ऐश्वर्या के चेहरे पर जमा नहीं होगा? अब आप सोचिए 'गांधी' फिल्म में रिचर्ड एटनबरो ने बेन किंग्स्ले के चेहरे के हिसाब से चश्मा चुना होता तो? चलिए अब देखना है फिल्म में ऐश्वर्या ने एक्टिंग के क्या तेवर दिखाएं हैं...क्योंकि बॉलीवुड है यहां तो सब चलता है.


Keywords : सरबजीत, ऐश्वर्या राय लुक, दलबीर कौर ,बॉलीवुड, Sarbjit, Aishwarya Rai ,Dalbir kaur look, bollywood

फिल्म 'सरबजीत' में ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज - The film 'Sarabjit' Aishwarya Rai Bachchan's first look release

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों की आंधी में एक और मजबूत दावेदार है फिल्म 'सरबजीत'. ओमुंग कुमार ने जबसे इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है तबसे इसकी स्टोरी और स्टारकास्ट को लेकर बॉलीवुड में चर्चाएं हो रही हैं.

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज किया है जो इसमें दलबीर कौर की भूमिका निभा रही हैं.

इस फोटो में ऐश्वर्या साधारण सी सलवार कमीज पहने एक डेस्क पर बैठी हैं और कहीं खोयी हुई हैं. वो सरबजीत सिंह की बहन के रोल में नजर आएंगी और आजकल फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब में हैं. ऐश्वर्या के लुक के बारे में उनके मेकअप आर्टिस्ट ने बताया, 'सरबजीत मेरे लिए एक बहुत चैलेंजिंग फिल्म है. मैंने इसकी रिसर्च में बहुत समय लगाया है और इसे लेकर काफी एक्साइटेड हूं. ऐश्वर्या सरबजीत की बहन के रोल के लिए फाइनल हुई हैं और उनका मेकअप बहुत सिंपल व बिना ग्लैमर वाला रखना है.'

ओमुंग कुमार की वाइफ वनिता ने फिल्म के सेट से ऐश्वर्या की फोटो सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा, '#सरबजीत डायरीज! खूबसूरत #ऐश्वर्यारायबच्चन बतौर दलबीर कौर!'


यह फिल्म एक भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है जिसे पाकिस्तानी जासूस और आतंकवादी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी. लाहौर की जेल में अन्य कैदियों द्वारा उस पर अप्रैल 2013 में हमला किया गया जिसके कुछ दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई थी. इस बायोपिक फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं और रिचा चड्ढा उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी. फिल्म 20 मई 2016 को रिलीज होगी.

Keywords : सरबजीत सिंह, बॉलीवुड, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, दलबीर कौर, Sarbjit, Aishwarya Rai Bachchan, bollywood, sarabjeet singh, sarbjit first look, upcoming film, bollywood News,