Recent Movies
Showing posts with label Bolywood News. Show all posts
Showing posts with label Bolywood News. Show all posts

फिल्म 'मदारी' का ट्रेलर रिलीज - Watch ! Film Madari trailer is released


इरफान खान की इस फिल्म 'मदारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.  एक आम इंसान है जो दाल रोटी में उलझा हुआ है, जिसका अपना एक प्यारा परिवार है, अपनी भरपूर जिंदगी में खुश है लेकिन सिस्टम के हाथों जब उसका यह जहां छिन जाता है, तब वो अपने दम पर क्या कहर बरपाता है, इसी पर बेस्ड है इरफान खान की अगली फिल्म 'मदारी'.
सोशल-थ्रि‍लर ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म ट्रेलर में इरफान खान ने एक ऐसे आम इंसान के किरदार को अदा कर रहे हैं जिसकी जिंदगी का हादसा, उसे देश के सिस्टम को सबक सिखाने के लिए मजबूर कर देता है. वह एक बड़े हादसे में अपना बेटा खो चुका है जिसके चलते उसकी जिंदगी का चैनो-अमन भी खो चुका है लेकिन उसके इस नुकसान की भरपाई देश की सरकार को कैसे करनी पड़ती है यही है इस फिल्म की कहानी. आम इंसान मदारी बन कैसे सिस्टम को नचाता है यही इस फिल्म में बयां किया जाएगा. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है निशिकांत कामत ने. यह फिल्म 10 जून को रिलीज होने जा रही है.


Keywords : Bollywood , Bolywood news, Upcoming Movie ,Madari trailer, Irrfan khan Madari, Movie Madari, मदारी ट्रेलर, इरफान खान,  मदारी, मूवी मदारी




मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म सरबजीत में ऐश्वर्या का दूसरा नया लुक - Aishwarya's Another New Get Up From Upcoming Film Sarbjit

ऐश्वर्या राय निर्माता उमंग कुमार की फिल्म सरबजीत में दलबीर कौर की भूमिका में नजर आएँगी वही रणदीप हुड्डा ने सरबजीत की भूमिका अदा की है । उमंग कुमार की फिल्म सरबजीत में ऐश्वर्या का नया लुक सामने आया है जिसमे एक चमकदार लाल सलवार कमीज में ऐश अपने आँखों में काजल लगती हुई दिखाई गई है ।

इससे पहले  ऐश के इस फिल्म की साडी तस्वीरें एक साधारण महिला जैसी जिसमे ऐश ने साधारण सा सलवार कमीज पहन रखा था । सरबजीत इस साल मई में रिलीज होगी ।

Keywords :  Bollywood, Bolywood News, Aishwarya Rai, Upcoming Film Sarbjit, Sarbjit, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

एनडीटीवी वीमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड इवेंट में नजर आई ऐश्वर्या , कैट और सोनम - Aishwarya, Kat And Sonam At The NDTV Women Of Worth Awards!

हाल ही में मुंबई में एनडीटीवि  वीमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड्स इवेंट के प्रभावशाली महिलाओ में बॉलीवुड की ऐश्वर्या , कैटरीना और सोनम कपूर भी थे । ऐश्वर्या ने  तरुण तहिलियानी की साड़ी पहनी थी , वहीं कैटरीना ​​ने मीकाएल डी गाउन में  थी और सोनम एक स्टालिश ड्रेस में थी।

ये  तीनो महिलाएं समाज में आज के लैंगिक मुद्दों के बारे में बात करके लोगो का इंस्प्रेशन बन गई है । ये लोगो को लिंग अनुपात को घटने के लिए  लोगो को जागरूक कर रही है ।

ऐश्वर्या आल कल फिल्म सरबजीत की सूटिंग में ब्यस्त है तो करीना ने अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है और सोनम कपूर का हलही में सुपरहिट नीरजा रिलीज़ हुई है ।


Keywords :  Bollywood, Bolywood News, Aishwarya Rai, Katrina Kaif, Sonam Kapoor, NDTV Women of Worth Awards

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फवाद खान ने बताया करण जौहर के बारे में चौंकाने वाली बात - The Most Scandalous Revelation About Karan Johar

पाकिस्तान के अभिनेता फवाद खान बॉलीवुड फिल्मों पूरी तरह से छाये हुए है । फवाद  आज कल बॉलीवुड की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में ब्यस्त है । ऐ दिल है मुश्कि के निर्देशक करण जौहर भी फवाद के साथ जयपुर में है, क्योकि फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रहे है ।

अभिनेता फवाद खान ने कारन के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर सभी चौक जायेंगे। उन्होंने कहा : मुझे नहीं पता की करण जौहर द्वारा दी गई पार्टी अद्भुत होगी , लेकिन आप निश्चित रूप से मुंबई में ह्यूग हेफनर की प्लेबॉय हवेली के रूप में अपने घर का वर्णन कर सकते है ।

हालही में फवाद खान की फिल्म कपूर एंड संस रिलीज़ हुई है जिसके डायरेक्टर शकुन बत्रा थे ।

Keywords :  Bollywood, Bolywood News, Fawad Khan, Karan Johar, Ae Dil Hai Mushkil , Playboy Mansion,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने शाहरुख़ के किस फिल्म में नजर आएँगी सनी लियॉन - Shah Rukh Khan with Sunny Leone


बॉलीवुड बादशाह शाहरुख आज कल अपनी फिल्म रईस की शूटिंग में व्यस्त है । खबर आ रही थी की शाहरुख़ के इस फिल्म में सनी लियॉन भी नजर आएँगी । रईस में सनी लियोन के साथ शाहरुख खान के गाने पर डांस करने वाले है , इस बात से दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया था ।

बॉलीवुड की फिल्म कुर्बानी का गाना 'लैला ओ लैला ' के रीमिक्स पर सनी लियोन और  शाहरुख खान डांस की शूटिंग क्र रहे है । इस डांस के नृत्य निर्देशक बॉस्को है  । डायरेक्टर  राहुल ढोलकिया का कहने है की यह गीत इस फिल्म को और भी इंटररेस्टिंग बना देगा , यह गाना फिल्म रईस में खूबसूरती का मिश्रण है । फिल्म रईस इस साल ईद पर सलमान खान की फीम सुल्तान के साथ  रिलीज़ हो सकती है ।

Keywords : Shah Rukh Khan,  dance ,Sunny Leone , Qurbani, Bollywood, Bolywood News

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

नीरजा पाकिस्तान में भी रिलीज़ होनी चाहिए थी : सोनम कपूर - Neerja should have been released in Pakistan : Sonam Kapoor

इस शुक्रवार सोनम कपूर की फ़िल्म 'नीरजा' दुनिया भर में रिलीज़ हो रही है, मगर पाकिस्तान में इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है, जिससे नीरजा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर दुखी हैं।

उनका मानना है कि फ़िल्म पाकिस्तान में भी रिलीज़ होनी चाहिए थी। सोनम ने अपना दुख ट्विटर पर ज़ाहिर किया और कहा कि 'जब फ़िल्म दुनिया भर में रिलीज़ होगी और दुनिया देखेगी तो पता चलेगा कि इस फ़िल्म में कितनी सच्चाई है। तब उम्मीद है कि इसे पाकिस्तान में रिलीज़ करने का कोई रास्ता मिलेगा।'

दरअसल, नीरजा की कहानी 1986 में हुए एक विमान अपहरण की है, जिसमें सवार यात्रियों की जान बचाते हुए एयरहोस्‍टेस नीरजा की जान गई थी और ये ड्रामा पाकिस्तान के कराची में हुआ था। इससे पाकिस्तान को लगता है कि फ़िल्म में पाकिस्तान की गलत छवि दिखाई जा रही है और इसीलिए पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाई गई है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा है कि 'नीरजा ने कई पाकिस्तानियों की जान बचाई थी और मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि इस फ़िल्म में पाकिस्तान की गलत छवि नहीं है। मैं उम्मीद और दुआ करती हूं की वहां फ़िल्म रिलीज़ हो।'

Keywords : नीरजा, पाकिस्‍तान, सोनम कपूर, neerja, neerja banned in pakistan, Sonam Kapoor, Pakistan, Bollywood, Bolywood News

सोनम ने ट्वीट कर यह भी याद दिलाया है कि नीरजा को पाकिस्तान की सरकार की तरफ़ से तमग़ा-ए-इंसानियत सम्मान से नवाज़ा जा चुका है और इसीलिए सोनम का मानना है कि पाकिस्तान में इसे प्रदर्शित होनी चाहिए। सोनम ने ट्वीट कर कहा कि 'बहुत दुख हो रहा है कि पाकिस्तान में इस शुक्रवार को फ़िल्म नहीं रिलीज़ हो रही है। पाकिस्तान ने नीरजा को सम्मानित किया है और मुझे उम्मीद है की पाकिस्तान उसे फिर सैल्‍यूट करेगा।'