Recent Movies
Showing posts with label karan johar. Show all posts
Showing posts with label karan johar. Show all posts

राजस्थान में शुरू हुई ऐ दिल हैं मुश्किल की शूटिंग - Suiting of film Ae Dil hain Mushkil start in Rajasthan

करण जौहर की इस फिल्म ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ की शायद आखिरी शूटिंग राजस्थान में चल रही है । इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, फवाद खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक अहम् भूमिका में हैं। इससे पहले फिल्म की शूटिंग लन्दन में हुई थी। अब फिल्म का एक मेजर हिस्सा राजस्थान में शूट हो रहा है।

इस शूटिंग लोकेशन पर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा एक साथ देखे गए। ये दूसरा मौका हैं जब रणबीर और अनुष्का ‘बॉम्बे वेलवेट’ के बाद साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी।

रणबीर ने चेक शर्ट पहनी हैं और अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फवाद खान इन दोनों के बीच खड़े हैं और काफी हॉट दिख रहे हैं। वैसे करण जौहर की ये फिल्म लव ट्रायंगल मालूम पड़ती हैं। जिसमे रणबीर, अनुष्का और ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं।

इसी फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ इंटिमेट सीन्स करने से मना कर दिया था। यह फिल्म की सूटिंग हद तक हो चुकी हैं। हम इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतेज़ार कर रहे हैं।


Keywords : Ae Dil hain Mushkil, Anushka Sharma, Fawad khan, Karan Johar, Ranbir Kapoor, Rajasthan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फवाद खान ने बताया करण जौहर के बारे में चौंकाने वाली बात - The Most Scandalous Revelation About Karan Johar

पाकिस्तान के अभिनेता फवाद खान बॉलीवुड फिल्मों पूरी तरह से छाये हुए है । फवाद  आज कल बॉलीवुड की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में ब्यस्त है । ऐ दिल है मुश्कि के निर्देशक करण जौहर भी फवाद के साथ जयपुर में है, क्योकि फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रहे है ।

अभिनेता फवाद खान ने कारन के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर सभी चौक जायेंगे। उन्होंने कहा : मुझे नहीं पता की करण जौहर द्वारा दी गई पार्टी अद्भुत होगी , लेकिन आप निश्चित रूप से मुंबई में ह्यूग हेफनर की प्लेबॉय हवेली के रूप में अपने घर का वर्णन कर सकते है ।

हालही में फवाद खान की फिल्म कपूर एंड संस रिलीज़ हुई है जिसके डायरेक्टर शकुन बत्रा थे ।

Keywords :  Bollywood, Bolywood News, Fawad Khan, Karan Johar, Ae Dil Hai Mushkil , Playboy Mansion,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

माँ बनने के बाद पहली बार दिखी रानी मुखर्जी - Rani Mukerji’s First Appearance Post Motherhood


बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी के बार बॉलीवुड की हलचल से दूर रही है । रानी मुखर्जी का 38वा जन्मदिन है ।, जिसे रानी अपनी एक साल की बेटी अदिरा और पति आदित्य चोपड़ा के साथ मना रही है ।

हालही में रानी को उनके दोस्त कारन जौहर की पार्टी में देखा गया था । कारन ने ये पार्टी अपने माँ के लिए रखी थी। शादी से पहले रानी की अंतिम फिल्म ' मर्दानी ' 2014 में रिलीज़ हुई थी । आपको जन्मदिन  की बहुत सारी शुभकामनाये।


Keywords : Rani Mukerji, Aditya Chopra, Karan Johar, baby girl Adira, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्यों करण जौहर ने बॉलीवुड के सारे कपूर आमंत्रित किए - Why Karan Johar Has Invited Every Kapoor Of Bollywood



करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की फिल्म के रिलीज़ होने से पांच दिन पहले रविवार को उनकी फिल्म "कपूर एंड संस" पहला ट्रायल फैमिली और क्रू मेंबर के लिए होगा

करण जौहर ने अपनी फिल्म "कपूर एंड संस" को प्रमोट करने के लिए एक खास प्लान किया है . जिससे "कपूर एंड संस" के प्रमोशन में कपूर फैमिली भी आ सके . इसके लिए इस पुरे हफ्ते इस फिल्म के प्रमोशन का ट्रायल चलेगा .
  करण जौहर की ये फिल्म 18 मार्च को रिलीज़ हो रही है  जिसमे अलिया भट्ट, सिद्धर्थ , और फवाद खान लीड रोल में है .

Keywords :  Karan Johar, Invited ,Every Kapoor Of Bollywood, Kapoor and sons, Bollywood, Alia Bhatt, Fawad Khan, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनेगा ?- will be making 'Dostana' sequel ?

बॉलीवुड चर्चित फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि अगर वह 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें '377 बार' रोका जाएगा. फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम थे.

 भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के अनुसार समलैंगिकता एक अपराध है.  जिसका जिक्र करते हुए करण ने कहा "फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा" . करण ने मजाकिया लहजे में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 का जिक्र किया था, जिसके अनुसार एक अपराध है. हालही में समलैंगिकता पर आधारित  मनोज बाजपाई कई फिल्म अलीगढ रिलीज़ हुई है . करण ने तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म का निर्माण किया था. उनके एक फैन ने ट्विटर पर सवाल किया था कि क्या वह 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाएंगे.

करण ने चुटकी लेते हुए कहा , 'नहीं, मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा.' एक अन्य फैन का सवाल कि क्या कभी दीपिका पादुकोण उनकी निर्माण कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शन्स' में दिखाई देंगी, करण ने जवाब में कहा, 'हां, बहुत जल्द.' करण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय बच्चन हैं.

Keywords : Karan johar, dostana, bollywood, twitter, upcoming film, dostana sequel , करण जौहर, बॉलीवुड, ट्विटर, दोस्ताना

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

करण ,भंसाली और जेम्स कैमरॉन के साथ काम करना चाहती हैं सनी - Sunny wants to work with Karan , Bhansali and James Cameron


बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया कि वो बॉलीवुड के दो डायरेक्टर्स संजय लीला भंसाली और करण जौहर के साथ काम करना चाहती हैं. वहीं हॉलीवुड में वे निर्देशक जेम्स कैमरॉन के साथ काम करना चाहती हैं. बीत दिनों सनी लियानी की फिल्‍म 'मस्‍तीजादे' रिलीज हुई थी. 

संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' को दर्शकों ने खूब सराहा था. फिल्‍म में उन्‍होंने बाजीराव और मस्तानी के प्रेम को पर्दे पर बखूबी दर्शाया था. फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. 

फिल्‍म ने कई पुरस्‍कार भी अपने नाम किये थे. फिलहाल वे एक मॉडर्न डे लव स्‍टोरी की स्क्रिप्‍ट में व्‍यस्‍त हैं और खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में फिर एकबार रणवीर-दीपिका नजर आ सकते हैं. 

वहीं करण इनदिनों आगामी फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले करण फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' में एक्टिंग करते भी नजर आये थे. 

आपको बता दें कि सनी लियोनी ने वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्‍म 'जिस्‍म 2' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में दर्शकों ने उन्‍हें सराहा था. इसके बाद लगातार वे कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. 

Keywords : Sunny Leone ,Sanjay Leela Bhansali ,Karan Johar ,Bollywood, James Cameron, संजय लीला भंसाली ,करण जौहर , जेम्स कैमरॉन, बाजीराव मस्‍तानी

'कपूर एंड संस' फिल्म में 85 वर्षीय बुजुर्ग ऋषि कपूर हैं


अगर यह कहा जाए कि ऋषि कपूर परफेक्शनिस्ट हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा. ऋषि कपूर ने एक महीने तक रोजाना पांच घंटे अपने मेकअप पर लगाए हैं और इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुआ है. ऋषि कपूर 'कपूर एंड संस' फिल्म में 85 वर्षीय बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, 'हॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम ने उनका मेकअप किया है. वे नौ बार ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित हुए हैं और तीन बार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके हैं.' वे रोजाना पांच घंटे मेकअप पर खर्च करने के लिए सुबह पांच बजे उठते थे.

ऋषि कपूर कहते हैं , 'जब करन जौहर और शकुन बतरा मुझसे मिलने आए, तो मैंने उन्हें कैनम का नाम सुझाया क्योंकि मैं उसके बारे में सुन चुका था. मुझे नहीं पता था कि वे मानेंगे या नहीं क्योंकि यह काफी पैसा खर्च करने वाला था. लेकिन करन तैयार हो गए. उन्हें पता था कि इसकी लागत डेढ़ से पौन दो करोड़ रु. के बीच आएगी.'

वे कहते हैं कि शकुन और मैं कैनम से मिले थे और लुक के बारे में बातचीत की थी और फैसला किया कि यह ऋषि कपूर और ए.के. हंगल का मिला-जुला रूप होगा.

Keywords : Rishi Kapoor, Kapoor & Sons, Bollywood, Karan Johar, Bollywood news

मुझ पर सबसे ज्यादा शादी का प्रेशर : करण जौहर


Karan Johar

सलमान खान के अलावा इंडस्ट्री में कोई मोस्ट वॉन्टेड बैचलर है, तो वह हैं करण जौहर। लेकिन शादी के बारे में सोचने की बजाय वह अपनी डिफरेंट इमेज को इंजॉय कर रहे हैं। Watch the Interview:-

सलमान और आप इंडस्ट्री के मोस्ट वॉन्टेड बैचलर हैं। आखिर आप दोनों मैरिज से बचते क्यों हैं?
मैं अपनी बात करूंगा। शादी से बचने का कोई सवाल नहीं उठता। पिछले कई सालों से मेरे ऊपर सबसे ज्यादा प्रेशर शादी का ही है। हर रोज मैं घर और बाहर सबसे ज्यादा इसी सवाल का सामना करता हूं। हर साल सोचता हूं कि इस साल शादी करूंगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।

क्या आपको लगता नहीं कि 40 की उम्र तक आपकी शादी हो जानी चाहिए थी?
बिल्कुल लगता है। लेकिन किस्मत को शायद यह मंजूर नहीं था। तभी तो फैमिली और फ्रेंड्स की लाख कोशिशों के बावजूद मैं आज भी बैचलर हूं ।

कैसा लगता है, जब आपकी 'दोस्ताना' टाइप इमेज हाइलाइट होती है? बल्कि कई अवॉर्ड फंक्शंस में तो आप शो होस्ट करते हुए खुद पर किए गए ऐसे जोक्स को इंजॉय करते हैं।
कुछ साल पहले तक मैं भी इस चीज को फील करता था, लेकिन अब तो इसे फुल इंजॉय करता हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी किसी फिल्म के किरदार या मेरी स्टाइल से मीडिया वाले मेरी अलग इमेज कैसे बना लेते हैं। मैं और मेरे दोस्त जानते हैं कि मैं क्या हूं। बाकी लोगों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और अगर ऐसे जोक्स से लोगों को हंसी आती है तो वही सही।

अपनी फिल्मों में आप गे कैरेक्टर जरूर फिट करते हैं।
मैंने अपनी किसी फिल्म में गे कल्चर की वकालत नहीं की। 'कल हो न हो' में शाहरुख-सैफ के कुछ सीन फिल्म में कॉमिडी का पंच देने के लिए रखे गए थे। हमने इन सींस के साथ इसी घर की नौकरानी की अलग सोच को एंटरटेनमेंट का डोज़ बनाकर पेश किया था।

'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में डीन वशिष्ठ का किरदार भी तो कुछ ऐसी इमेज वाला ही है?
आज हमारी सोसायटी में गे कल्चर तेजी से पनप रहा है। यह अपने आप में बड़ी कम्यूनिटी बन चुकी है और खुलकर सामने आ रही है। हमारी इंडस्ट्री में भी इस सब्जेक्ट पर हर साल कई फिल्में बनती हैं। लेकिन मेरी समझ में नहीं आता कि निशाना मेरी फिल्म या फिल्म के किसी सीन को ही क्यों बनाया जाता है। डीन वशिष्ठ के किरदार में कहीं वल्गैरिटी या कोई डबल मीनिंग डायलॉग नहीं था।

'कुछ कुछ होता है' के बाद शाहरुख- सलमान के साथ भविष्य में कोई फिल्म करने की प्लैनिंग है क्या?
अगर कोई ऐसी स्क्रिप्ट मिली, जिसे पढ़कर लगे कि वह इन दोनों के बिना नहीं बन सकती, तो इन्हें जरूर अप्रोच करूंगा। दोनों बेहतरीन कलाकार हैं और अगर मेरे पास उनके लिए बेहतरीन किरदार हैं, तो दोनों इनकार नहीं करेंगे।

यश चोपड़ा बैनर और आपकी फिल्में बेहद नजदीक लगती हैं। आपकी सोच कहीं न कहीं इस बैनर से मिलती है?
यह बहुत अच्छा कॉम्प्लिमेंट है। मैं जिस मुकाम पर हूं, उसका क्रेडिट यश अंकल की फैमिली को ही जाता है। यश अंकल का बैनर मेरे दिल के बेहद करीब है। इस बैनर की फिल्म के साथ किसी भी हैसियत से जुड़कर मैं खुद को प्राउड फील करता हूं। मैं उनकी और सूरज बड़जात्या की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। मुझे जब रोमांटिक सीन शूट करना होता है, तो यश अंकल की फिल्म का सीन याद आ जाता है। जब कभी सगाई-शादी जैसी सोशल रस्मों का सीन हो, तो मैं सूरज बड़जात्या की फिल्मों के सीन याद कर लेता हूं।

हिंदी फिल्मों में आपने करवाचौथ बेहतरीन अंदाज में पेश किया। लेकिन पिछले कुछ फिल्मों में यह नजर नहीं आया?
मुझसे बहुत पहले भी कई फिल्मों में करवाचौथ बेहद असरदार ढंग से पेश किया गया। पर्सनली मैं आज भी जितेंद्र-राजश्री की फिल्म 'सुहागरात' में करवाचौथ की सिचुएशन को बेहतरीन मानता हूं। मुझे अपनी फिल्मों में कल्चर और रीति रिवाजों को पेश करना पसंद है। जब भी अपनी फिल्म में ऐसी कोई सिचुएशन नजर आई, जहां ऐसा कुछ भी फिट किया जा सकता था तो मैंने जरूर किया। हर फिल्म में ऐसी सिचुएशन आप तलाश नहीं सकते। अगली फिल्म में मौका मिला, तो इसे जरूर दोहराऊंगा।

आपकी अगली फिल्म?
बतौर डायरेक्टर, फिलहाल कुछ रेस्ट चाहता हूं। शूटिंग के बाद प्रमोशन में बहुत वक्त लगा। हां, बतौर प्रड्यूसर बच्चों के लिए एक फिल्म शुरू करूंगा। इस फिल्म की शूटिंग देहरादून के आसपास अगले महीने शुरू होगी।

सारे गुनाहों को किया माफ, करन और प्रियंका फिर से हुए एक!

karan-priyanka
करन जौहर और प्रियंका चोपड़ा फिर से बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं। करन खुद को बहुत मैच्योर मानते हैं और कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका अब कोई झगड़ा नहीं है। उनकी बातों से लग रहा है कि उन्होंने प्रियंका के सारे गुनाहों को माफ कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा जब उनके बर्थडे पार्टी में आईं तो करन बहुत खुश हुए थे। इस बारे में उन्होंने कहा, 'प्रियंका के हाव-भाव ने मेरा दिल छू लिया। मैं प्रियंका से उम्र में बड़ा हूं इसीलिए मुझे मैच्योरिटी दिखानी चाहिए और बीती बातें भूल जानी चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा, 'हम पहले की तरह एक-दूसरे से जुड़ गए हैं। हम दोनों का रिश्ता ट्रैक पर है। मैं किसी के साथ झगड़े को ज्यादा दिन जारी नहीं रख सकता। लेकिन, आदमी उसी से तो झगड़ता है जिसको वह बहुत पसंद करता है।' करन की बातों से तो लग रहा है कि अब उनके और प्रियंका बीच सबकुछ ठीक है। वैसे, प्रियंका बहुत खुश होंगी क्योंकि गौरी से झगड़े के दौरान कई लोगों से उनका मनमुटाव हुआ था, जिसमें से एक करन भी थे। उम्मीद है, आगे भी सबकुछ ठीक ही रहेगा।

Look who attended Karan Johar’s birthday party!

juhi

karishma and kareena

malaika

manish and karan

shahid

tanisha and kajol

kangna

kiran and aamir

parineeti

priyanka

thadani and ravina

manyata and sanjay

shamita

uday and parineeta

करण जौहर की दुविधा और द्वंद्व


निर्माता करण जौहर का कहना है कि वह बहुत शर्मीले और संकोची व्यक्ति हैं, परंतु उनकी छवि एक वाचाल और बहुत अधिक उजागर हुए और प्रचारित व्यक्ति की है। उनका कहना है कि वे मूलत: एक मनोरंजन करने वाले अभिनेता हैं, जो जीवन में सारा समय एक आत्मविश्वास से भरे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं।

बचपन में करण निहायत ही मोटे, डरपोक, कुछ हद तक जनाना व अपने में कैद व्यक्ति थे। ज्ञातव्य है कि उनके पिता यश जौहर ने अधेड़ अवस्था में विवाह किया था और बहुत वर्ष बाद उनको एकमात्र पुत्र-रत्न प्राप्त हुआ था। अत: अत्यंत लाड़-प्यार और असुरक्षा के भाव से उन्होंने उसे पाला। उन दिनों उनका परिवार श्रेष्ठि लोगों के क्षेत्र मालाबार हिल में रहता था, जहां का सामाजिक वातावरण अत्यंत गैरफिल्मी था और धनाढ्य लोग फिल्मवालों को हेय दृष्टि से देखते थे। अब पासा पलट चुका है।

यश जौहर अपने सद्व्यवहार और मिलनसारिता के कारण फिल्म उद्योग में लोकप्रिय रहे और हर एक की बीमारी या दुख में उन्होंने लोगों की भरपूर सहायता की। ‘कुली’ के समय घटित दुर्घटना के बाद अमिताभ बच्चन के लिए विदेशों से दुर्लभ दवाएं यश जौहर के सौजन्य और संपर्क से ही प्राप्त होती थीं और उनकी नेकी के फल आज तक करण को मिल रहे हैं।

बहरहाल, आदित्य चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में करण को सहायक निर्देशक बनाया और वह फिल्म में ऐसे रमे कि उनकी लगन देखकर शाहरुख-काजोल ने उन्हें फिल्म के लिए सहयोग देने की बात की। यहीं से मोटे, दब्बू, भीरू करण के जीवन में परिवर्तन आया और एक तरह से उनकी काया पलट हो गई। कोई एक घटना इस तरह से जीवन में अंतर लाती है। आज वह सफल फिल्मकार हैं और टेलीविजन पर कार्यक्रम भी करते हैं। फिल्म उद्योग में करण एक शक्ति-पुंज बनकर उभरे हैं। आदित्य चोपड़ा के सारे शागिर्र्दो में वह सफलतम शख्स हैं।

करण जौहर का यह कहना कि वह सारे समय अभिनय करते हैं, अनेक लोगों के सच को रेखांकित करता है। सभी के अनेक रूप हैं और बकौल निदा फाजली हर चेहरे के पीछे दस चेहरे छुपे हैं। हमारा यह भीतरी विभाजन ही हमारी तीव्र और ताकतवर जीवन ऊर्जा को अनेक धाराओं में प्रवाहित कर उसे मंद और कमजोर बना देता है। दुख की बात है कि संवेदना का क्षेत्र भी इसी दायरे में आ जाता है। लोकप्रिय बहाना यह है कि यह दुनियादारी का तकाजा है। अपनी नापसंदगी जाहिर करके जीना मुहाल हो सकता है।

दरअसल जीवन के निर्णायक क्षणों में अभिनय से मुक्त होना आवश्यक है। हम अपने सामाजिक दायरे में अपनी लोकप्रियता नहीं खोना चाहते, अत: अनचाहे ही ‘जीहुजूरी’ स्वभाव में शामिल हो जाती है। पसंद या नापसंद के नहीं मिलने और विभिन्न धार्मिक विश्वासों के बाद भी दो लोगों में प्रेम उत्पन्न हो सकता है। बहन-भाई समान विचारों के हो सकते हैं, परंतु प्रेमियों के लिए यह कोई आवश्यक शर्त नहीं हो सकती। प्रेम का इस कदर कारण और स्वार्थ से परे होना ही उसकी असली शक्ति है।

बहरहाल, हर व्यक्ति के भीतर एक अभिनेता छुपा है और बकौल शेक्सपीयर ‘यह दुनिया एक मंच है, जिस पर सब अपनी भूमिकाएं निभाकर पटाक्षेप कर जाते हैं।’ दरअसल इस पूरे मामले का सबसे भयावह पक्ष यह है कि जब व्यक्ति अकेला होता है और मन में विचार आते हैं, उस समय भी वह किसी न किसी भूमिका का निर्वाह कर रहा होता है और यह स्वयं के नितांत गोपनीय क्षण में किया गया अभिनय खतरनाक है। तन्हाई एक आईना है, जिसमें स्वयं की असलियत देखना आवश्यक है, परंतु आईने और अभिनय का गहरा रिश्ता है। आईना अभिनेता का सबसे गहरा दोस्त होता है और शिखर खोने के बाद उम्र की ढलान पर आईना झूठा और दुश्मन लगता है। तन्हाई को सत्य सहित साधने के लिए भीतरी ताकत लगती है।

बहरहाल, करण जौहर अपने पिता की मनपसंद और सबसे महत्वाकांक्षी अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ की असफलता से हमेशा आहत रहे हैं और उसमें कुछ परिवर्तन करके उसे ऋतिक रोशन के साथ हिट बनाने में अपनी पूरी शक्ति लगा रहे हैं, क्योंकि इसे वे अपने पिता को दी जा रही आदरांजलि के स्वरूप देख रहे हैं और इसी बात में वे सर्वथा अभिनयमुक्त हैं।