Recent Movies
Showing posts with label james cameron. Show all posts
Showing posts with label james cameron. Show all posts

करण ,भंसाली और जेम्स कैमरॉन के साथ काम करना चाहती हैं सनी - Sunny wants to work with Karan , Bhansali and James Cameron


बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया कि वो बॉलीवुड के दो डायरेक्टर्स संजय लीला भंसाली और करण जौहर के साथ काम करना चाहती हैं. वहीं हॉलीवुड में वे निर्देशक जेम्स कैमरॉन के साथ काम करना चाहती हैं. बीत दिनों सनी लियानी की फिल्‍म 'मस्‍तीजादे' रिलीज हुई थी. 

संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' को दर्शकों ने खूब सराहा था. फिल्‍म में उन्‍होंने बाजीराव और मस्तानी के प्रेम को पर्दे पर बखूबी दर्शाया था. फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. 

फिल्‍म ने कई पुरस्‍कार भी अपने नाम किये थे. फिलहाल वे एक मॉडर्न डे लव स्‍टोरी की स्क्रिप्‍ट में व्‍यस्‍त हैं और खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में फिर एकबार रणवीर-दीपिका नजर आ सकते हैं. 

वहीं करण इनदिनों आगामी फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले करण फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' में एक्टिंग करते भी नजर आये थे. 

आपको बता दें कि सनी लियोनी ने वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्‍म 'जिस्‍म 2' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में दर्शकों ने उन्‍हें सराहा था. इसके बाद लगातार वे कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. 

Keywords : Sunny Leone ,Sanjay Leela Bhansali ,Karan Johar ,Bollywood, James Cameron, संजय लीला भंसाली ,करण जौहर , जेम्स कैमरॉन, बाजीराव मस्‍तानी

बिग बी से लेकर किंग खान तक सब लगते हैं इसके आगे बौने, कमाई इतनी की टूट गए सारे रिकॉर्ड

क्या आपको पता है दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला फिल्म स्टार कौन है? उसकी कमाई कितनी है और कहां का है? नहीं पता, तो चलिए हम आपको बता देते हैं। ये खिताब दुनिया की सबसे महंगी फिल्म अवतार के निर्माता जेम्स कैमरुन हैं। अकेले 2010 में कैमरुन ने करीब 14 अरब रुपये की कमाई की थी। इसे से 99 फीसदी हिस्सा अवतार से हुई कमाई का था। बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख खान तक कमाई के मामले में कैमरून के आगे पानी भरते दिखाई देते हैं।

वहीं इस मामले में दूसरा नाम हॉलीवुड फिल्म स्टार जॉनी डेप का है। जॉनी की कमाई करीब 6 अरब रुपये के आस-पास है। तीसरे नंबर पर करीब 4 अरब रुपये की कमाई के साथ निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का कब्जा है। दिलचस्प है कि दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में बॉलीवुड के स्टार का नंबर काफी पीछे आता था। भारतीय फिल्म के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख खान तक इस लिस्ट में दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं।
James Cameron

Johnny Depp

Stevan Speilberg