Recent Movies
Showing posts with label sunny leone. Show all posts
Showing posts with label sunny leone. Show all posts

फिर से तेलगू फिल्म नजर आएँगी सनी लियोनी - sunny leone will be seen again in telugu film



सनी दक्षिण भारत की फिल्मों में भी सक्रिय हैं 'करंट थीगा' के बाद सनी एक और तेलुगू फिल्म 'बुर्रा कथा' करने जा रही हैं।'बुर्रा कथा' को सनी लियोनी की कमबैक तेलुगू फिल्म बताया जा रहा है।

इस फिल्म को संजीव कुमार निर्देशित कर रहे हैं। 'बुर्रा कथा' को सनी लियोनी की कमबैक तेलुगू फिल्म बताया जा रहा है। मूवी में सनी लियोनी की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। हालांकि सनी का इस मूवी में किरदार बहुत बड़ा नहीं होगा।

सनी इस फिल्म में कैमियो तो नहीं करने जा रही हैं लेकिन ये रोल कैमियो से कुछ ही बड़ा होगा।सनी ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में 'करंट थीगा' से कदम रखे थे। इसमें भी उन्होंने कैमियो ही किया था।

Keywords : sunny leone ,be seen again ,telugu film, बॉलीवुड अभिनेत्री, सनी लियोनी, तेलगू फिल्म, करंट थीगा,तेलुगू फिल्म बुर्रा कथा, Sunny Leone, telugu film, Burra Katha, Current Thyga,


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके इस गाने को - More then 2 million views of this song

फिल्म वन नाइट स्टैंड के  'ले चला...' गाने  को यू-ट्यूब पर अबतक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गीत बेहद आकर्षक और बोल्ड है। लेकिन गाने के बोल शानदार है और यह एक मेलडी सॉन्ग है जो पसंद किया जा रहा है। इस गाने में भी सनी बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। यह गीत सनी के साथ तनुज पर फिल्माया गया है। ले चला को जीत गांगुली ने म्यूजिक दिया है, और भवानी अयर ने इसे लिखा है।

सनी ने इस गाने में भी जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। इस गाने को देखकर माना जा रहा है कि फिर एक बार अपनी हॉटनेस की बदौलत सनी लियोन अपने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकती हैं। फिल्म में सनी लियोन के साथ तनुज की भूमिका है।

Keywords : One night stand, song Le Chala, You-Tube, Sunny Leone, Tanuj Virwani, Nyra Banerjee, सनी लियोनी, तनुज


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे ! फिल्म वन नाईट स्टैंड का गाना इजाज़त - Ijazat Song From One Night Stand Is Release Now!

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म वन नाईट स्टैंड का अगला गाना निश्चित रूप से आपको गुनगुनाने पर मजबूर क्र देगा । खास कर रोमांटिक कपल को ये रोमांटिक ट्रैक अरिजित सिंह की आवाज में और भी रोमांटिक  बना देगा ।

 बॉलीवुड फिल्म वन नाईट स्टैंड का गाना इजाज़त में सनी लियोन और तनुज विरवानी की जोड़ी ने जान दाल दिया है ।  इस फिल्म के साथ साथ इस गाने में भी दोनों की  केमेस्ट्री जबरदस्त है । यह फिल्म 22 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी ।


Keywords :  Bollywood,  Ijazat ,Song ,One Night Stand , romantic track ,Arijit Singh , Sunny Leone ,Tanuj Virwani, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने शाहरुख़ के किस फिल्म में नजर आएँगी सनी लियॉन - Shah Rukh Khan with Sunny Leone


बॉलीवुड बादशाह शाहरुख आज कल अपनी फिल्म रईस की शूटिंग में व्यस्त है । खबर आ रही थी की शाहरुख़ के इस फिल्म में सनी लियॉन भी नजर आएँगी । रईस में सनी लियोन के साथ शाहरुख खान के गाने पर डांस करने वाले है , इस बात से दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया था ।

बॉलीवुड की फिल्म कुर्बानी का गाना 'लैला ओ लैला ' के रीमिक्स पर सनी लियोन और  शाहरुख खान डांस की शूटिंग क्र रहे है । इस डांस के नृत्य निर्देशक बॉस्को है  । डायरेक्टर  राहुल ढोलकिया का कहने है की यह गीत इस फिल्म को और भी इंटररेस्टिंग बना देगा , यह गाना फिल्म रईस में खूबसूरती का मिश्रण है । फिल्म रईस इस साल ईद पर सलमान खान की फीम सुल्तान के साथ  रिलीज़ हो सकती है ।

Keywords : Shah Rukh Khan,  dance ,Sunny Leone , Qurbani, Bollywood, Bolywood News

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे सनी लियोन की वन नाइट स्टैंड की टीज़र - Teaser Of Sunny Leone’s One Night Stand Out

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन फिल्म वन नाइट स्टैंड में स्क्रीन पर अपनी संवेदनशीलता के साथ लौट आई है  । फिल्म वन नाइट स्टैंड जस्मिन डिसूजा द्वारा निर्देशित और भवानी अय्यर द्वारा लिखा गया है । यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। नाम के अनुसार फिल्म है कि कहानी एक रात के आस पास घूमती है जो पात्रों के जीवन को बदल देती है। इस फिल्म का फर्स्ट टीज़र आउट हो गया है

सनी लियोन  वीर दास और तुषार कपूर के साथ मिलाप जावेरी की फिल्म मस्तीज़ादे में दिखी थी ।

फिल्म वन नाइट स्टैंड का टीज़र देखे


Keywords : Featured, one night stand, Sunny Leone, Tanuj Virwani , Bollywood



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे सनी लियोन का प्रभावशाली लुक - Sunny Leone Stuns Look

बाजार एक्सेसरीज मैगज़ीन के लिए बॉलीवुड की सनी लियोन का लुक बहुत ही जबरदस्त है। सनी लियोन गोल्डन वाइट लैस वर्क के ऑउटफिट में देखने वालो को मंत्रमुग्ध कर रही है ।  बॉलीवुड अभिनेत्री सनी गोल्डन ज्वेलरी ,  अस्त-व्यस्त हेअरस्टाइल, कम से कम मेकअप और पीला होंठ के साथ बहुत ही आकर्शित दिख रही है । सनी लियोन का ये लुक को देखकर आखे ठहर जाएँगी ।
     सनी लियोन  हालही में बॉलीवुड फिल्म मस्तीजादे में नजर आई थी ।


Keywords :Sunny Leone,  Sunny Leone mesmerising look, Bazaar Accessories magazine, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

नरेंद्र मोदी से ज्यादा एडवांस सनी लियोनी - Sunny Leoni advance over Narendra Modi

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के अनुसार भारत में नरेंद्र मोदी से ज्यादा एडवांस सनी लियोनी हैं। रामू ने ट्वीट किया है की "सही/गलत पर मत जाइए। लेकिन सनी लियोनी की डिग्निटी देख रहा हूं। अब तो आमिर खान भी उन्हें एंडोर्स कर रहे हैं। मुझे सच में लगता है कि वे नरेंद्र मोदी से ज्यादा एडवांस इंडिया बनाएंगी।" रामू का कहना है की  सनी लियोनी से लोग उसी कारण जुड़ रहे हैं, जिस वजह से अमेरिकन डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिकी बिजनेसमैन) से जुड़ते हैं।

 रामू ने ट्विटर पर यूजर्स के लिए कुछ क्विज भी छोड़ी। उन्होंने हर सवाल के साथ दो ऑप्शन दिए। एक सवाल में उन्होंने पूछा कि ईमानदार कौन है? कर्नाटक असेम्बली में पोर्न देखते MLA या फिर सनी लियोनी। दूसरा सवाल उन्होंने किया कि सरकार और सनी लियोनी में से कौन भारत के लोगों को खुशियां दे सकता है? बहुत ही प्राइवेट इंटेलेक्चुअल कन्वर्सेशन के लिए किसे प्राथमिकता देंगे। सनी लियोनी को या दीपिका पादुकोण को? क्या आपको नहीं लगता कि एडवांस इंडियंस को ईमानदार बनाने और पाखंडी बेईमानों से निजात पाने के लिए नरेंद्र मोदी को सनी लियोनी से डिबेट करनी चाहिए? क्या नरेंद्र मोदी को भारतीय भावनाओं में बदलाव के लिए सनी लियोनी से सीरियस डिस्कशन करना चाहिए?


Keywords :Bollywood, PM Modi, Sunny Leone , Advance ,India , Narendra Modi, Ram Gopal Varma रामगोपाल वर्मा , इंडिया , मोदी ,ज्यादा एडवांस ,सनी लियोनी

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

करण ,भंसाली और जेम्स कैमरॉन के साथ काम करना चाहती हैं सनी - Sunny wants to work with Karan , Bhansali and James Cameron


बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया कि वो बॉलीवुड के दो डायरेक्टर्स संजय लीला भंसाली और करण जौहर के साथ काम करना चाहती हैं. वहीं हॉलीवुड में वे निर्देशक जेम्स कैमरॉन के साथ काम करना चाहती हैं. बीत दिनों सनी लियानी की फिल्‍म 'मस्‍तीजादे' रिलीज हुई थी. 

संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' को दर्शकों ने खूब सराहा था. फिल्‍म में उन्‍होंने बाजीराव और मस्तानी के प्रेम को पर्दे पर बखूबी दर्शाया था. फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. 

फिल्‍म ने कई पुरस्‍कार भी अपने नाम किये थे. फिलहाल वे एक मॉडर्न डे लव स्‍टोरी की स्क्रिप्‍ट में व्‍यस्‍त हैं और खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में फिर एकबार रणवीर-दीपिका नजर आ सकते हैं. 

वहीं करण इनदिनों आगामी फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले करण फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' में एक्टिंग करते भी नजर आये थे. 

आपको बता दें कि सनी लियोनी ने वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्‍म 'जिस्‍म 2' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में दर्शकों ने उन्‍हें सराहा था. इसके बाद लगातार वे कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. 

Keywords : Sunny Leone ,Sanjay Leela Bhansali ,Karan Johar ,Bollywood, James Cameron, संजय लीला भंसाली ,करण जौहर , जेम्स कैमरॉन, बाजीराव मस्‍तानी

क्रिकेट को लेकर जुनूनी हैं सनी लियोनी - Sunny Leoni are passionate about cricket

अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें खेलों में दिलचस्पी है। उन्हें खेल मुकाबले देखना और खेलना पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्रिकेट को लेकर जुनूनी हैं। बॉक्स क्रिकेट लीग में चेन्नई स्वैगर्स टीम के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सनी ने कहा, "मुझे खेल पसंद हैं और इनमें फुटबॉल मेरा सबसे पंसदीदा खेल है लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें मेरी काफी दिलचस्पी रही है। मैं क्रिकेट मैच का काफी आनंद लेती हूं।"


सनी चेन्नई स्वैगर्स टीम की मालकिन हैं। इस टीम में टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धंजानी, मौनी रॉय और संग्राम सिंह सहित कई अन्य लोकप्रिय टेलीविजन सितारे हैं। एक मालिक के तौर पर टीम के लिए अपनी योजनाओं के बारे में सनी ने कहा, "मैं चेन्नई के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं। आशा करती हूं कि हम मुकाबले जीतेंगे भी। इस साल अधिक से अधिक मुकाबले जीतने की योजना है।"

सनी को पिछली बार मिलाप जावेरी निर्देशित 'मस्तीजादे' फिल्म में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्में 'वन नाइट स्टैंड' और 'बेईमान लव' हैं।

Keywords :सनी लियोनी, बॉलीवुड, बॉक्स क्रिकेट लीग, चेन्नई स्वैगर्स टीम, Sunny Leone, Bollywood, Box Cricket League, Chennai Swaggers team, Bollywood, Bollywood News

बॉलीवुड के 'बाबू जी' और 'पप्पी' के साथ दिखेगी सनी लियोनी - Now Sunny leoni will be seen with Alok nath and Deepak dobriyal

एक्ट्रेस सनी लियोनी का मानना है कि दुनियाभर में बहुत से लोग धूम्रपान को सही मानते हैं, लेकिन यह बुरी आदत है। सनी लियोनी, बॉलीवुड में 'बाबू जी' के नाम से प्रसिद्ध एक्टर आलोक नाथ और फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से 'पप्पी' के नाम से मशहूर हुए दीपक डोबरियाल के साथ टीवी स्क्रीन पर दिखेंगी। ये तीनों एक धूम्रपान विरोधी विज्ञापन में नजर आएंगे। सनी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'जो विज्ञापन हम बना रहे हैं, उसे देखते हुए लोगों को धूम्रपान बंद कर देनी चाहिए। यह सही नहीं है, बुरी आदत है।' सनी को आखिरी बार मिलाप जावेरी की वयस्क कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' और 'बेईमान लव' है।

Keywords : आलोक नाथ, दीपक डोबरियाल, सनी लियोनी, Alok Nath, Deepak Dobriyal, Sunny Leone, Bollywood

मुझे सनी लियोन के साथ काम करके खुशी होगी-आमिर खान



अभिनेत्री सनी लियोन लगभग चार सालों में खुद को बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में स्थापित कर चुकी हैं। हाल ही में एक चैनल ने उनसे इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्‍यू में उनसे पूछा गया कि था सुपरस्‍टार आमिर खान जैसे बड़े कलाकार उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। वहीं अब आमिर खान का कहना है कि उन्‍हें सनी लियोन के साथ काम करने में खुशी होगी। आमिर ने ट्विटर के जरिये अपनी बात कही है।आमिर ने ट्‍वीट किया,' मुझे सनी लियोन के साथ काम करके खुशी होगी। मुझे उनके अतीत को लेकर कोई प्रॉब्‍लम नहीं है, जैसा कि साक्षात्‍कारकर्ता ने कहा है' इन सवालों को सुनकर सनी लियोन थोड़ी असहज नजर आई लेकिन इसके बावजूद उन्‍होंने उन सवालों के तार्किक और उचित जवाब दिये। आमिर का कहना है कि सनी लियोन ने सभी सवालों के जवाब विन्रमता से दिये।इस इंटरव्‍यू के बाद कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज सनी लियोन के समर्थन में नजर आये। अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट कर इस इंटरव्‍यू को अनुचित और असभ्‍य बताया। साथ ही सभी सवालों के उचित जवाब देने को लेकर उन्‍हें बधाई भी दी। सनी लियोन एक पोर्न स्‍टार रह चुकी हैं।

सनी लियोन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म 'मस्‍तीजादे' के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं। फिल्‍म में उनके अलावा आफताब शिवदसानी और वीरदास भी मुख्‍य भूमिका में हैं। हाल ही में प्रमोशन को लेकर 'बिग बॉस 9' में नजर आई थी।

सनी लियोन सीख रही हैं बॉलीवुड डांस


सनी लियोन को समझ में आ गया है कि यहां टिके रहना है तो एक्टिंग के बजाय लटकों-झटकों पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए बजाय वे अभिनय सुधारने के डांस सीखने पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। इन दिनों वे शबीना खान से डांस सीख रही हैं और सनी की तारीफ करते हुए शबीना कहती हैं कि सनी बेहद अच्छी स्टुडेंट है और डांस सीखने के लिए अपना सौ प्रतिशत दे रही हैं।

sunny leone
सनी इस बात से इंकार करती हैं कि वे कोई आइटम नंबर करने जा रही हैं इसलिए इतनी तैयारी कर रही हैं। उनके मुताबिक वे कांट्रेक्ट से बंधी हुई हैं और चाह कर भी आइटम नंबर नहीं करना चाहती हैं। पता नहीं किसने सनी को कांट्रेक्स से बांध रखा है। 

सनी की दूसरी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ की शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिल्म की निर्माता एकता कपूर का मानना है कि सनी में कंप्लीट हीरोइन की सारी क्वालिटी मौजूद हैं बस उन्हें थोड़ा निखारने की जरूरत है। 

सनी ने अब मुंबई को अपना ठिकाना बना लिया है और जल्दी ही उनकी कई फिल्मों की घोषणा होने वाली है

सनी लियोन करेंगी आइटम नंबर!

सनी लियोन से फिल्म ‘डिपार्टमेंट’ में रामगोपाल वर्मा एक आइटम नंबर करवाना चाहते थे, लेकिन जिस्म 2 की निर्देशक पूजा भट्ट ने कांट्रेक्ट का हवाला देकर सनी को रोक दिया। 

अब सनी बंधनों से मुक्त हैं और आइटम नंबर भी कर सकती हैं। उनकी यह इच्छा जल्दी ही पूरी होते दिखाई दे रही है। खबर है कि ‘शूट आउट एड वडाला’ में उन पर एक आइटम नंबर फिल्माया जाएगा।
sunny leone

सनी यदि आइटम नंबर करेंगी तो इससे फिल्म की शानदार पब्लिसिटी होगी और कुछ दर्शक सनी के नाम पर टिकट भी खरीद लेंगे क्योंकि सनी का आइटम नंबर है तो वो जरूर हॉट होगा। 

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भी एक आइटम नंबर है। सनी और प्रियंका में इस बात की होड़ हो सकती है कि किस का आइटम सांग बेहतर है। 

फिलहाल फिल्म से जुड़े लोग इस मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

मुझे भारत से प्यार है : सनी लियोन


सनी लियोन भारत से लौट गई हैं, लेकिन इस भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री का कहना है कि वे इस इंडस्ट्री से मिले प्यार से अभिभूत हैं और यहां लंबा करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हिंदी और नृत्य सीख रही हूं। मुझे भारत से प्यार है। फिल्म इंडस्ट्री अद्‍भुत है और यहां के लोग मुझसे दोस्ताना व्यवहार करते हैं। मैं और भी फिल्में करने पर विचार कर रही हूं।31 वर्षीय अभिनेत्री अपनी पहली फिल्म ‘‘जिस्म 2’’ के बाद अब एकता कपूर की फिल्म ‘‘रागिनी एमएमएस 2’’ करने वाली हैं। सनी ने कहा, ‘‘मुझे काफी चीजें सीखनी हैं। मेरी पहली फिल्म में नृत्य की जरूरत नहीं थी, लेकिन अब मैं यहां करियर को आगे बढ़ाने के लिए नृत्य भी सीख रही हूं और अच्छी हिंदी सीखने की कोशिश कर रही हूं। अपनी अगली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में मैं अपनी आवाज का इस्तेमाल करना चाहती हूं। ये सभी मेरे लिए एक चुनौती के समान हैं।’’

सनी लियोनी ने किया अपनी एडल्‍ट तस्‍वीरों का सौदा


म्यूजिक कंपनी 'सा रे गा मा' ने सनी लियोनी की तस्वीरों के अधिकार खरीद लिए हैं। सा रे गा मा' कंपनी ने सनी लियोनी की तस्वीरों, वीडियो और उनसे जुडी रोचक जानकारियों के अधिकार खरीदे हैं। अब इन्‍हें इंटरनेट और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। 

Sunny Leone 

पूजा भट्ट की फिल्‍म 'जिस्‍म 2' से भारत में चर्चित हो चुकीं सनी लियोनी ने अपनी तस्वीरें तो बेच दी हैं लेकिन इससे पहले जब पूजा भट्ट ने उनकी लिंगरी बेचने की घोषणा की थी तो वह काफी नाराज हो गई थीं। पूजा ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कपड़ों को बेचकर मिलने वाली राशि को सामाजिक कार्य में लगाने का फैसला किया था लेकिन सनी को जब इसका पता चला था तो वो नाराज हो गईं थी। सनी भारत में एक अडल्ट वेब स्टोर खोलकर सेक्स से जुड़ी तमाम चीजें बेचने की तैयारी पहले ही कर चुकी हैं।

रणदीप को छोड़ अरुणोदय के साथ इंटीमेट हुईं सनी लियोनी!



इंडो-कनाडियन पोर्न स्टार सनी लियोनी की आनेवाली फिल्म पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म-2' बेहद चर्चा में है| यह फिल्म 3 अगस्त 2012 को रिलीज़ होनी है, ऐसे में चर्चा का बाजार गर्म रखने के लिए फिल्म के दूसरे बेहद हॉट ट्रेलर के बाद अब इसका एक और गाना डरता हूं... जारी कर दिया है| इस गाने में सनी लियोनी अपनी चिरपरिचित पोर्न स्टार वाली इमेज में ही दिखाई दी हैं|पिछले गानों में सनी रणदीप हुड्डा के साथ ज्यादा इंटीमेट सीन्स देती नजर आई थीं मगर इस गाने में वह अपने दूसरे को-स्टार अरुणोदय सिंह के साथ रोमांस में डूबी नजर आई हैं|कहा जा रहा है कि यह फिल्म सनी की निजी जिंदगी से ही प्रेरित है|'जिस्म 2' वर्ष 2003 में आई 'जिस्म' का अगला संस्करण है, जो उससे कई गुणा बेबाक है। बेहद हॉट सीन्स की वजह से एक बात पहले से तय हो गई है कि यह फिल्‍म लोग टीवी पर नहीं देख पाएंगे। पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट कह चुके हैं कि न तो वह और न ही उनकी बेटी 'जिस्म-2' को टीवी पर लाने की कोशिश करेंगे।
 

महेश भट्ट को बनाया दलाल, सनी लियोनी को वेश्या!


बी ग्रेड हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री सपना सपू और महेश भट्ट का विवाद अब सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी दिखने लगा है। सपना सपू ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें फिल्म निर्माता महेश भट्ट को दलाल बताया गया है, वहीं पॉर्न फिल्मों की एक्ट्रेस रही और 'जिस्म 2' से हिंदी फिल्मों में एंट्री करने जा रही सनी लियोनी को विश्व प्रसिद्ध वेश्या कहा गया है। फेसबुक पर इस फोटो को शेयर करते हुए सपना सपू ने लिखा है कि छोटी-छोटी बातों पर बवाल करने वाले नेता कहां मर गए हैं। लगता है सभी नेता पॉर्न फिल्मों में ही अपना घर बसा लिए हैं, जो इसको ( सनी लियोनी) को इंडिया में डेरा डालने में मदद कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी सपना सपू ने महेश भट्ट और सनी लियोनी के खिलाफ एक केस भी दर्ज कराया था। इसके अलावा देश भर में भी 'जिस्म 2' का विरोध दिखने लगा है| फिल्म की अभिनेत्री सनी लियोनी और निर्माता महेश भट्ट, पूजा भट्ट सहित 12 लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और सनी लियोनी को उनके देश भेजने की माँग की गई है। इसमें कहा गया है कि देश में कॉलगर्ल या पोर्न स्टार का प्रचार करना गलत है।

3डी में होगी जिस्म 3


Sunny leone

मुंबई। अभिनेत्री से फिल्म निर्देशक बनी पूजा भट्ट की जिस्म 2 भले ही अभी सिनेमाघरों में नहीं पहुंची है, लेकिन उन्होंने इस श्रृंखला के तीसरे संस्करण पर काम करना शुरू कर दिया है और वह इसे 3डी में बनाना चाहती हैं।

पूजा ने बताया, मेरी पटकथा पिछले काफी समय से तैयार है। मैं उसे अपने हिसाब से बाहर लेकर आना चाहती हूं। मैं जिस्म 3 को 3डी में बनाउंगी। एक कामुक फिल्म को 3डी में बनाना दिलचस्प होगा। उन्होंने कहा, यहां तक कि हमारी योजना जिस्म 2 को 3डी में बनाने की थी। लेकिन बाद में हमे लगा कि यह बहुत आगे की बात है।

हालांकि पूजा ने जिस्म 3 के कलाकारों के बारे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। मैं अभी फिल्म के कलाकारों के बारे कोई बात नहीं करना चाहती। हमने जिस्म 2 में लम्बाई को बढ़ाया है, इसलिए जिस्म 3 को इससे बड़ा और अच्छा होना चाहिए। यह हर लिहाज में एक कदम आगे होगी। इसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो जाएगी।

वैसे पूजा जिस्म 2 के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फिल्म में सनी लियोन, रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तीन अगस्त को प्रदर्शित होगी।

सनी लियोन को लेकर शेखर बनाना चाहते हैं फिल्म


sunny leone

सनी लियोन की मांग बॉलीवुड में लगातार बढ़ती जा रही है। अब शेखर सुमन ने सनी से संपर्क किया है और वे चाहते हैं कि उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म में सनी लियोन अभिनय करे।

वैसे सनी को रोजाना एक फिल्म का ऑफर मिल रहा है, लेकिन यह पोर्न स्टार फिल्म साइन करने की जल्दी में नहीं है। वे सोच समझ कर ही उचित कदम उठा रही हैं और ‘जिस्म 2’ के बॉक्स ऑफिस परिणाम के बाद ही कोई फैसला करेंगी।

शेखर सुमन अपनी फिल्म में सनी और अपने बेटे अध्ययन सुमन की जोड़ी बनाना चाहते हैं। अध्ययन का करियर इस समय डांवाडोल है और उसे सहारा देने के लिए शेखर फिल्म बना रहे हैं।

शेखर का कहना है कि वे सनी की सेक्स अपील का फायदा नहीं उठाना चाहते है बल्कि सनी की खूबसूरती से वे बेहद प्रभावित हैं इसलिए उन्हें फिल्म में लेना चाहते हैं। फिलहाल सनी ने कोई जवाब शेखर को नहीं दिया है।

Market registration .com

सनी लियोन के बारे में 25 रोचक जानकारियां

1) बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोन का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस‍ रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं। 

2) सनी लियोन को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के अंदर जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाई जो सनी को पसंद आई। भट्ट की निगाह बहुत पहले से सनी पर थी। उन्होंने अपनी फिल्म कलयुग के लिए भी सनी को साइन करने की कोशिश की थी, लेकिन सनी ने तब वन मिलियन डॉलर मांगे थे और यह रकम सुन भट्ट ने उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया। 

3) 13 मई 1981 को जन्मी सनी अपना असली नाम करेन मल्होत्रा बताती हैं जबकि पासपोर्ट पर उनका नाम करेनजीत कौर वोरा लिखा हुआ है। पोर्न फिल्मों का जब उन्हें ऑफर मिला तो नाम बदलने की बात चली और उन्होंने अपने लिए सनी नाम पसंद कर लिया। 

4) बॉलीवुड के एक लोकप्रिय कलाकार का नाम भी सनी है, सनी देओल। सनी लियोन और सनी देओल को लेकर एक जोक बेहद लोकप्रिय हुआ कि यदि सनी लियोन अभिनेता सनी देओल से शादी कर लें तो पति और पत्नी दोनों का नाम सनी देओल हो जाएगा। 

5) सनी लियोन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पहला किस 11 वर्ष की उम्र में किया। 16 वर्ष की उम्र में पहली बार एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ सेक्स किया और 18 वर्ष की उम्र में यह जाना कि वे बायसेक्सुअल हैं।

6) बचपन में सनी को हॉकी खेलना बेहद पसंद था और अक्सर वे लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी। उन्हें आइस स्केटिंग करना भी पसंद है। 

7) सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखने के पहले एक बेकरी तथा एक टेक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया है। 

8) सनी को मॉडलिंग करने की सलाह उनके एक क्लासमेट ने दी। एक फोटोग्राफर से मुलाकात हुई और पेंटहाउस मैगजीन के लिए उन्होंने पोज दिया। इसके बाद उनके पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई। 

9) सनी को मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने में काफी स्कोप नजर आया। पैसा और देश-विदेश घूमने का अवसर भी बहुत था। इसलिए उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाए। 

10) वर्ष 2003 में सनी ने विविड एंटरटेनमेंट के साथ तीन वर्ष का करार कर हार्डकोर पोर्नोग्राफी की दुनिया में कदम रखा।

sunny leone

11) सनी की पहली फिल्म का नाम सनी था। पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने ऐलान किया था कि वे लेस्बियन सीन ही करेंगी। इन फिल्मों में काम करने के बाद सनी के दीवानों की संख्या बढ़ती गई और वे उनकी फिल्म देखने के लिए उतावले होने लगे। 

12) वर्ष 2007 में सनी कैमरे के सामने पुरुष के साथ आने के लिए राजी हो गई। उनके पार्टनर बने मैट एरिक्सन जो उनके मंगेतर थे। उन्होंने ब्रेस्ट एनलार्जमेंट करवा कर पहली बार पुरुष के साथ फिल्म की। फिल्म का नाम था सनी लव्स मैट।

13) मैट से सनी का रिश्ता जब टूट गया तो उन्होंने दूसरे पुरुषों के साथ भी फिल्म करने के लिए हामी भर दी और टॉमी गन, चार्ल्स डेरा, जेम्स डीन जैसे पुरुषों के साथ फिल्में की। 

14) सनी ने अपनी लोकप्रियता का जमकर फायदा उठाया। फिल्म निर्देशक बन पोर्न फिल्में बनाई। इंटरनेट के जरिये इन फिल्मों से पैसा बनाया। कई लोकप्रिय उत्पादों की मॉडलिंग की। भारत में भी उन्होंने हाल ही में दो विज्ञापनों की शूटिंग की है जिसमें एक कंडोम का और दूसरा मोबाइल का है। 

15) वर्ष 2005 में एमटीवी इंडिया के लिए उन्होंने एमटीवी अवॉर्ड्स के दौरान रेड कॉरपेट रिपोर्टर की भूमिका भी‍ निभाई थी।

16) सनी लियोन को लगता था कि भारत के लोग उन्हें नहीं स्वीकारेंगे, लेकिन उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा कि लोग उनसे अच्छे से मिलते हैं और उनकी सुंदरता के दीवाने हैं। 

17) सनी ने पोर्न फिल्मों के अलावा कई फिल्म और टीवी शो में भी काम किया है। 

18) अपने स्वास्थ्य को लेकर सनी बेहद जागरुक हैं। वे रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिगर को शेप में रखती हैं। सब्जियां, फलों के ज्यूस और दूध भरपूर मात्रा में लेती हैं। 

19) जिस्म 2 की निर्माता पूजा भट्ट और डीनो मारियो तथा कलाकार रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह सनी के अच्छे दोस्त बन चुके हैं। पूजा भट्ट ने उन्हें मुंबई की सैर रिक्शा में कराई थी और महेश भट्ट ने इसे सनी की बहादुरी बताया था। 

20) जिस्म के पहले भाग में बिपाशा बसु थीं। सनी ने यह फिल्म देख कर बिपाशा की सेक्स अपील और अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि वे बिपाशा जैसा जादू जिस्म 2 में जगा पाई तो इसे वे अपनी बहुत बड़ी कामयाबी मानेंगी। सनी ने शूटिंग शुरू होने के पहले ही हिंदी सीखना शुरू कर दी थी।

21) सनी का कहना है कि उन्होंने अपना पेशा बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से चुना और वे जो करती हैं उन्हें उस पर गर्व है। 

22) सनी लियोन ने लगभग 35 एडल्ट फिल्म बतौर एक्ट्रेस की हैं और 25 फिल्मों का निर्देशन किया है। 

23) सनी के पति डेनियल वेबर हैं जो सनी का सारा काम भी संभालते हैं। 

24) 31 वर्षीय सनी लियोन में बॉलीवुड के निर्माता बेहद रूचि ले रहे हैं। जिस्म 2 साइन करने के बाद उनसे कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों के ऑफर दिए, लेकिन सनी पहले जिस्म 2 लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानना चाहती हैं। उन्होंने पिछले दिनों एकता कपूर की रागिनी एमएमएस का सीक्वल साइन किया। यह सारी प्रक्रिया ईमेल के जरिये पूरी हुई। बाद में एकता कपूर के ऑफिस सनी बुर्का पहन कर गईं। 

25) सनी बायसेक्सुअल हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वे पुरुष को प्राथमिकता देती हैं। अपना खाली समय वे पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग और रीडिंग कर बिताती हैं। डिस्कवरी चैनल देखना उन्हें बेहद पसंद है।