मिथिलेश के लेख | "समाचार" | न्यूज वेबसाइट बनवाएं. | Domain | सूक्तियाँ | छपे लेख | गैजेट्स | प्रोफाइल-कैलेण्डर
एक्ट्रेस सनी लियोनी का मानना है कि दुनियाभर में बहुत से लोग धूम्रपान को सही मानते हैं, लेकिन यह बुरी आदत है। सनी लियोनी, बॉलीवुड में 'बाबू जी' के नाम से प्रसिद्ध एक्टर आलोक नाथ और फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से 'पप्पी' के नाम से मशहूर हुए दीपक डोबरियाल के साथ टीवी स्क्रीन पर दिखेंगी। ये तीनों एक धूम्रपान विरोधी विज्ञापन में नजर आएंगे। सनी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'जो विज्ञापन हम बना रहे हैं, उसे देखते हुए लोगों को धूम्रपान बंद कर देनी चाहिए। यह सही नहीं है, बुरी आदत है।' सनी को आखिरी बार मिलाप जावेरी की वयस्क कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' और 'बेईमान लव' है।
Keywords : आलोक नाथ, दीपक डोबरियाल, सनी लियोनी, Alok Nath, Deepak Dobriyal, Sunny Leone, Bollywood
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.