मिथिलेश के लेख | "समाचार" | न्यूज वेबसाइट बनवाएं. | Domain | सूक्तियाँ | छपे लेख | गैजेट्स | प्रोफाइल-कैलेण्डर
बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान इन दिनों रोमानिया की अदाकारा लूलिया वंतूर का कार्यक्रम 'फर्मा वीडीटेलर' को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहे हैं। यह शो अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 'द फार्म' से प्रेरित है। वंतूर इस शो के दूसरे संस्करण की भी मेजबानी कर रही हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रोमानियाई भाषा में कार्यक्रम की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह बुधवार से शुरू हो रहा है। अफवाह है कि सलमान इस शो के भारतीय संस्करण का संचालन कर सकते हैं। उन्होंने लूलिया के इस वीडियो को बुधवार को ट्विटर पर शेयर किया। सलमान ने कैप्शन में लिखा है, 'समझ में आया।' उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं काफी समय से इस शो का संचालन करना चाह रहा हूं। यह 'बिग बॉस' की तरह है लेकिन खेती पर आधारित है।'
Keywords : सलमान खान, ट्विटर, लूलिया वंतूर, वीडियो, Salman Khan, Twitter, Lulia Wantur, Video, Bollywood
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.