Recent Movies
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts

शाहरुख खान ने मेक इन इंडिया की जमकर की तारीफ- Shahrukh showers rich praises on PM and make in india

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर दिखे शाहरुख ने उनसे दोस्ती के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

शाहरुख ने कहा कि मेक इन इंडिया का कार्यक्रम पीएम मोदी की सबसे खास और बेहतरीन पहल है. उन्होंने कहा कि हमारे शहर मुंबई में इस आयोजन को लेकर उन्हें गर्व है. इस बड़े आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की भी जमकर तारीफ की.

जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस ने भी मंच साझा करते हुए शाहरुख की तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवाओं के आईकॉन बन चुके शाहरुख खान के महाराष्ट्र में रहने पर उन्हें गर्व है. शाहरुख ने बीजेपी प्रवक्ता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की किताब के विमोचन समारोह को गिले-शिकवे दूर करने के लिए बेहतर मौके की तरह इस्तेमाल किया.

इसके पहले शाहरुख ने बढ़ते विरोध के बीच एक बार असहिष्णुता से जुड़े अपने बयान को गलत समझ लेने की बात कहते हुए खेद जताया था. वहीं दूसरी बार अपने एक फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि उनसे बड़ा देशभक्त दूसरा कोई नहीं है. उन्होंने तब भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था.

Keywords : शाहरुख खान, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, मेक इन इंडिया, बीजेपी, असहिष्णुता, Make in india, Bollywood , Bollywood News,  Shahrukh Khan, Prime minister, Narendra Modi, Make in India, BJP, Intolerance

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

नरेंद्र मोदी से ज्यादा एडवांस सनी लियोनी - Sunny Leoni advance over Narendra Modi

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के अनुसार भारत में नरेंद्र मोदी से ज्यादा एडवांस सनी लियोनी हैं। रामू ने ट्वीट किया है की "सही/गलत पर मत जाइए। लेकिन सनी लियोनी की डिग्निटी देख रहा हूं। अब तो आमिर खान भी उन्हें एंडोर्स कर रहे हैं। मुझे सच में लगता है कि वे नरेंद्र मोदी से ज्यादा एडवांस इंडिया बनाएंगी।" रामू का कहना है की  सनी लियोनी से लोग उसी कारण जुड़ रहे हैं, जिस वजह से अमेरिकन डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिकी बिजनेसमैन) से जुड़ते हैं।

 रामू ने ट्विटर पर यूजर्स के लिए कुछ क्विज भी छोड़ी। उन्होंने हर सवाल के साथ दो ऑप्शन दिए। एक सवाल में उन्होंने पूछा कि ईमानदार कौन है? कर्नाटक असेम्बली में पोर्न देखते MLA या फिर सनी लियोनी। दूसरा सवाल उन्होंने किया कि सरकार और सनी लियोनी में से कौन भारत के लोगों को खुशियां दे सकता है? बहुत ही प्राइवेट इंटेलेक्चुअल कन्वर्सेशन के लिए किसे प्राथमिकता देंगे। सनी लियोनी को या दीपिका पादुकोण को? क्या आपको नहीं लगता कि एडवांस इंडियंस को ईमानदार बनाने और पाखंडी बेईमानों से निजात पाने के लिए नरेंद्र मोदी को सनी लियोनी से डिबेट करनी चाहिए? क्या नरेंद्र मोदी को भारतीय भावनाओं में बदलाव के लिए सनी लियोनी से सीरियस डिस्कशन करना चाहिए?


Keywords :Bollywood, PM Modi, Sunny Leone , Advance ,India , Narendra Modi, Ram Gopal Varma रामगोपाल वर्मा , इंडिया , मोदी ,ज्यादा एडवांस ,सनी लियोनी

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर