Recent Movies
Showing posts with label Intolerance. Show all posts
Showing posts with label Intolerance. Show all posts

शाहरुख खान ने मेक इन इंडिया की जमकर की तारीफ- Shahrukh showers rich praises on PM and make in india

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर दिखे शाहरुख ने उनसे दोस्ती के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

शाहरुख ने कहा कि मेक इन इंडिया का कार्यक्रम पीएम मोदी की सबसे खास और बेहतरीन पहल है. उन्होंने कहा कि हमारे शहर मुंबई में इस आयोजन को लेकर उन्हें गर्व है. इस बड़े आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की भी जमकर तारीफ की.

जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस ने भी मंच साझा करते हुए शाहरुख की तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवाओं के आईकॉन बन चुके शाहरुख खान के महाराष्ट्र में रहने पर उन्हें गर्व है. शाहरुख ने बीजेपी प्रवक्ता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की किताब के विमोचन समारोह को गिले-शिकवे दूर करने के लिए बेहतर मौके की तरह इस्तेमाल किया.

इसके पहले शाहरुख ने बढ़ते विरोध के बीच एक बार असहिष्णुता से जुड़े अपने बयान को गलत समझ लेने की बात कहते हुए खेद जताया था. वहीं दूसरी बार अपने एक फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि उनसे बड़ा देशभक्त दूसरा कोई नहीं है. उन्होंने तब भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था.

Keywords : शाहरुख खान, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, मेक इन इंडिया, बीजेपी, असहिष्णुता, Make in india, Bollywood , Bollywood News,  Shahrukh Khan, Prime minister, Narendra Modi, Make in India, BJP, Intolerance

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अहमदाबाद में शाहरुख के होटल पर पथराव - Pelted stones at shahrukh khan's Hotal in ahmedabad

भारत में बढ़ती असहिष्णुता पर बयान देकर घिरे शाहरुख खान को लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहै है. अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' की शूटिंग के लिए अहमदाबाद पहुंचे शाहरुख को यहां भी विरोध का सामना करना पड़ा. जिस होटल में वो ठहरे थे कुछ लोगों ने वहां पथराव किया.

रविवार सुबह 5 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर होटल पर पथराव किया. साथ ही पार्किंग में खड़ी उनकी गाड़ी पर भी लोगों ने पत्थर फेंके. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. शाहरुख की फिल्म 'रईस' कि शूटिंग अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में होनी है.

देश में थोड़ी असहिष्णुता बढ़ी है. समाज ही नहीं दुनिया के नौजवान जल्दी रिएक्ट करते हैं. जितने माध्यम उतनी आवाजें हो गई हैं. लेकिन आवाजें ही नहीं नकारात्मक आवाजें ज्यादा हो गई हैं. हमें ये सोच कायम रखनी होगी कि सभी धर्म बराबर हैं.

असहिष्णुता पर दिए गए अपने बयान पर बाद में शाहरुख खान ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया. वह दुखी है कि वह अपनी बात लोगों को सही से नहीं समझा पाए. यदि असहिष्णुता पर कही गई उनकी बात से किसी को दुख पहुंचा है, तो वह मांगी मांगते हैं. शाहरुख ने कहा, 'मुझे हर धर्म के लोगों का प्यार मिला है. मैं दुनिया के किसी भी देश में गया लोगों ने बिना शर्त मुझे बहुत प्यार दिया. बहुत सारी बातें मैं जो बोलता हूं उसका गलत मतलब निकाला जाता है. मुझे दुख है कि असहिष्णुता पर मैं अपनी बात लोगों को सही से नहीं समझा पाया हूं.'

Keywords : असहिष्णुता, शाहरुख खान, रईस, पथराव, Intolerance, Shah Rukh Khan, Raees, Stones Pelting, ahmedabad, Hotal, Bollywood, Bollywood News



बॉलीवुड में कोई असहिष्णुता नहीं : काजोल

बॉलीवुड की मसहूर अभिनेत्री काजोल आज जयपुर साहित्य उतसव में आई है . काजोल साहित्य उत्सव में लेखक अश्विन सांघी की नई पुस्तक 'द सियालकोट सागा' का विमोचन करने के लिए आई थीं। काजोल को हॉलीवुड फिल्म 'ब्यूटी एंड दि बीस्ट' की पुस्तकालय बहुत पसंद है. अजय देवगन ने काजोल को एक ऐसी ही पुस्तकालय गिफ्ट किया है . किताबें पढ़ने की शौकीन काजोल अक्सर फिल्म के शॉट्स में किताब के साथ दिखतीं हैं और इसका श्रेय उन्होंने अपनी मां अभिनेत्री तनुजा को दिया, जिन्होंने उनमें पढ़ने की आदत का विकास किया।
काजोल ने कहा, 'मुझे याद नहीं है कब ऐसा हुआ जब मैंने अपनी मां के पास कोई किताब नहीं देखी हो। उनके कमरे में 400 किताबों का पुस्तकालय था जो ठीक हमारे सिर के ऊपर था। मेरे कमरे में भी एक पुस्तकालय है। असल में, मेरे घर में तीन पुस्तकालय हैं।'