Recent Movies
Showing posts with label Make in India. Show all posts
Showing posts with label Make in India. Show all posts

शाहरुख खान ने मेक इन इंडिया की जमकर की तारीफ- Shahrukh showers rich praises on PM and make in india

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर दिखे शाहरुख ने उनसे दोस्ती के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

शाहरुख ने कहा कि मेक इन इंडिया का कार्यक्रम पीएम मोदी की सबसे खास और बेहतरीन पहल है. उन्होंने कहा कि हमारे शहर मुंबई में इस आयोजन को लेकर उन्हें गर्व है. इस बड़े आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की भी जमकर तारीफ की.

जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस ने भी मंच साझा करते हुए शाहरुख की तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवाओं के आईकॉन बन चुके शाहरुख खान के महाराष्ट्र में रहने पर उन्हें गर्व है. शाहरुख ने बीजेपी प्रवक्ता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की किताब के विमोचन समारोह को गिले-शिकवे दूर करने के लिए बेहतर मौके की तरह इस्तेमाल किया.

इसके पहले शाहरुख ने बढ़ते विरोध के बीच एक बार असहिष्णुता से जुड़े अपने बयान को गलत समझ लेने की बात कहते हुए खेद जताया था. वहीं दूसरी बार अपने एक फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि उनसे बड़ा देशभक्त दूसरा कोई नहीं है. उन्होंने तब भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था.

Keywords : शाहरुख खान, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, मेक इन इंडिया, बीजेपी, असहिष्णुता, Make in india, Bollywood , Bollywood News,  Shahrukh Khan, Prime minister, Narendra Modi, Make in India, BJP, Intolerance

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मोदी की डिनर पार्टी में आमिर और कंगना रनोट भी आमंत्रित थे - Aamir and Kangana invited in Prime minister private party

देश में असहिष्णुता को लेकर अपने बयान के कारण विवादों में रहे अभिनेता आमिर खान ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयोजित डिनर पार्टी में शामिल हुए.

टर्फ क्लब में आयोजित इस प्राइवेट डिनर पार्टी में आमिर के अलावा अभिनेत्री कंगना रनोट भी आमंत्रित थीं. इसमें शीर्ष नेताओं, विभिन्न देशों के राजनयिकों और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया.  इस उच्चस्तरीय समारोह का आयोजन मोदी द्वारा मेक इन इंडिया सप्ताह की शुरुआत के बाद किया गया. प्रधानमंत्री ने रविवार को मुंबई से मेक इन इंडिया सप्ताह का शुभारंभ किया.

असहिष्णुता पर चल रही बहस में कूदते हुए आमिर ने पिछले साल यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि बढ़ती घटनाओं से वह चिंतित हैं और उनकी पत्नी किरण राव ने पूछा कि क्या उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए. उनकी टिप्पणी बीजेपी और राजग सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. बाद में पर्यटन मंत्रालय ने भारत सरकार के अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में आमिर का करार आगे नहीं बढ़ाया.  अभिनेत्री कंगना रनोत ने हाल ही में कहा था कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि कोई किसी का भी अपमान कर सकता है और कहा कि कुछ भी बोलते हुए अभिनेताओं को ज्यादा सजग रहना चाहिए.

Keywords : Aamir Khan, Kangana Ranaut, Prime Minister Narendra Modi, Mumbai, dinner party, bollywood, Make in India, आमिर खान, कंगना रनोट, बॉलीवुड, नरेंद्र मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी डिनर