Recent Movies
Showing posts with label shahrukh khan. Show all posts
Showing posts with label shahrukh khan. Show all posts

जमीन से 30,000 फुट ऊपर मनाया तीसरा जन्‍मदिन - Abram khan turns 3



बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का आज तिन साल के हो गए . सबसे दिलचस्प बात ये है की अबराम का  तीसरा जन्‍मदिन जमीन से 30,000 फुट ऊपर फ्लाइट में मनाया गया है. अबराम अपने डैड के साथ करण जौहर के बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए लंदन में थे और अब वे भारत लौट आये हैं. शाहरुख ने अबराम की एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे फ्लाइट में हैं. अबराम ने अपने पापा की तरह अपनी क्‍यूटनेस से फैंस का दिल जीता है. शाहरुख ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो लंदन से भारत लौट रहे हैं और प्‍लेन में ही अबराम का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख ने प्‍लेन में ही अबराम और सुहाना की एक तसवीर क्लिक कर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है.

शाहरुख अबराम की तसवीरें लगातार सोशल साइट पर अपडेट करते रहते हैं. हाल ही में करण की पार्टी से अबराम की कछ प्‍यारी-प्‍यारी तसवीरें अपलोड की गई थी. शाहरुख और अबराम की मस्‍ती क्रिकेट के मैदान में भी देखी गई है. आपको बता दें अबराम का जन्‍म 27 मई 2013 को सेरोगेसी से हुआ है. शाहरुख के दो बच्‍चे आर्यन और सुहाना भी हैं. आर्यन ने हाल ही में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और सुहाना 16 साल की हो गई है. हाल ही में शाहरुख ने दोनों के साथ एक तसवीर शेयर की थी और लिखा था कि अब बच्‍चे बडे हो गये हैं.

Keywords : abram khan turns 3, Shahrukh Khan, abram birthday pic,s, aryan khan, Bollywood, Birthday 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शाहरुख खान ने मेक इन इंडिया की जमकर की तारीफ- Shahrukh showers rich praises on PM and make in india

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर दिखे शाहरुख ने उनसे दोस्ती के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

शाहरुख ने कहा कि मेक इन इंडिया का कार्यक्रम पीएम मोदी की सबसे खास और बेहतरीन पहल है. उन्होंने कहा कि हमारे शहर मुंबई में इस आयोजन को लेकर उन्हें गर्व है. इस बड़े आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की भी जमकर तारीफ की.

जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस ने भी मंच साझा करते हुए शाहरुख की तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवाओं के आईकॉन बन चुके शाहरुख खान के महाराष्ट्र में रहने पर उन्हें गर्व है. शाहरुख ने बीजेपी प्रवक्ता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की किताब के विमोचन समारोह को गिले-शिकवे दूर करने के लिए बेहतर मौके की तरह इस्तेमाल किया.

इसके पहले शाहरुख ने बढ़ते विरोध के बीच एक बार असहिष्णुता से जुड़े अपने बयान को गलत समझ लेने की बात कहते हुए खेद जताया था. वहीं दूसरी बार अपने एक फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि उनसे बड़ा देशभक्त दूसरा कोई नहीं है. उन्होंने तब भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था.

Keywords : शाहरुख खान, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, मेक इन इंडिया, बीजेपी, असहिष्णुता, Make in india, Bollywood , Bollywood News,  Shahrukh Khan, Prime minister, Narendra Modi, Make in India, BJP, Intolerance

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सुल्तान से न भिड़कर शिवाय से भिड़ेगी रईस - Raees will be release with Shiway

सलमान ख़ान की फ़िल्म 'सुल्तान' और शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' अब ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा , इस बात से सलमान खान और शाहरुख़ खान दोनों ही खुश होंगे क्योकि दोनों ने अपनी फिल्मों को एक साथ रिलीज़ नहीं होने के लिए भुत मेहनत किया है । लेकिन बात नहीं ख़त्म नहीं हो जाती है सुल्तान और रईस के साथ रिलीज़ नहीं हो रहे है यह बात तो पक्की है लेकिन शाहरुख़ की रईस के साथ अजय देवगन की फ़िल्म 'शिवाय' रिलीज़ हो सकती है या यु कहे की रिलीज़ होने की प्रबल सम्भावना है ।

फिल्म रईस पहले ईद पर रिलीज़ होनी थी लेकिन सुल्तान की चमक के आगे शाहरुख़ को पीछे आना पड़ा। सलमान के स्टारडम और आदित्य चोपड़ा कि ज़ोर के आगे रईस के निर्माता रितेश सिधवानी और शाहरुख़ ने हार मान ली और अपनी फ़िल्म को ईद से हटाकर दीवाली पर रिलीज़ करने का मन बना लिया।

अब जब रईस ईद पर रिलीज़ नहीं होगी तो उसको दिवाली के लिए रखा गया , लेकिन दीवाली पर पहले से ही करण जौहर अपनी फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल और अजय देवगन अपनी फ़िल्म शिवाय को रिलीज़ करने की घोषणा कर चुके थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख़ ख़ान ने अपने ख़ास दोस्त करण जौहर को अपनी फ़िल्म आगे बढ़ाने के लिए अनुरोध किया और करण मान भी गए।

इससे पहले भी शाहरुख़ और अजय बॉक्स ऑफिस पर टकराये थे और मामला अदालत तक पहुंचा था जब फ़िल्म 'सन ऑफ़ सरदार' और जब तक हैं जान एक साथ दीवाली पर रिलीज़ हुई थी। यानी सुल्तान से न भिड़कर शिवाय से भिड़ने में रईस के निर्माता या इसकी टीम फ़ायदा समझ रहे

Keywords : सलमान ख़ान, फ़िल्म 'सुल्तान, 'शाहरुख़ ख़ान, फ़िल्म 'रईस', Salman Khan, Shahrukh Khan, bollywood movie, bollywood, id diwali, karan jauhar, Ajay

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

किसी का फैन होना आसान नहीं : शाहरुख - Not easy to be a fan of Anyone : Shahrukh

किंग खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फैन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म भारत के  3000 स्क्रीन के साथ विदेश में 700 स्क्रीन्स पर भी   रिलीज होने को है.  इसका इंतजार शाहरुख़ के प्रसंसको के साथ साथ खुद करण जौहर को था जो इस फिल्म के निर्माता है .   पिछले दिनों कारन ने ट्वीट करके कहा था कि ‘फैन देखने के लिए मरा जा रहा हूं... क्या आपको लगता है कि आदि 15 तारीख से पहले इसे किसी को दिखाएंगे?'

शाहरूख खान दोहरी भूमिका वाली यह फिल्म यश राज बैनर के तले बना है . इसमें एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना का और दूसरा उसके सबसे बड़े फैन गौरव की भूमिका में नजर आएंगे .  इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा है .  शायद किंग खान यशराज की मार्केटिंग रणनीति और प्रोमोशन को लेकर खुश नहीं हैं.
इसलिए ‘फैन’ के प्रमोशन में इस बार ज्यादा सक्रिय भूमिका नहीं दिखा सके.  प्रमोशन के दौरान शाहरूख ने अपने बारे में कई ऐसी बातें बताईं जिससे उनके फैंस अब तक महरुम थे. शाहरूख ने यह भी खुलासा किया कि वह वक्त के आभाव की वजह से अपने जीवन में किसी के फैन नहीं रहे.

शाहरुख कहा कि मुझे लोग पसंद हैं, लेकिन मैं कभी भी किसी का फैन नहीं बन सका. मैं फैन बनने से पहले खुद एक स्टार बन गया और मुझे समय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि किसी का फैन होना आसान नहीं है. इसके लिए आपको किसी को नि:स्वार्थ प्यार करना पड़ता है.

Keywords : Shahrukh khan,  Fan, Bollywood, Bollywood Movie, New release, SRK, King Khan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप - Shah Rukh Khan's ' Fan ' on charges of copyright infringement

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय में लेखक-निर्देशक महेश दोइजोड़े द्वारा मुकदमा दायर  किया है । उन्होंने  दावा किया है 1994 में 'फैन' से मिलती जुलती एक कहानी लिखी थी , और 1997 में 'अभिनेता' नाम से फिल्म को  राइटर्स एसोसिएशन में पंजीकृत कराया था। इस  फिल्म के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप का मामला न्यायालय में दायर किया था।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने फिल्म निर्माता यशराज फिल्म्स और शाहरुख इस मामले में दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
 दोइजोड़े का कहना है कि 1997 में उन्होंने  यश चोपड़ा को यह कहानी सुनायी थी जो उन्हें पसंद आयी थी, उस समय चोपड़ा 'दिल तो पागल हैं' की शूटिंग कर रहे थे । इस कहानी को 1998 में  शाहरुख खान को भी सुनाया था।उसके बाद यश चोपड़ा ने आदित्य चोपड़ा से इस मामले में बातचीत करने को कहा लेकिन उसके बाद इस बात को उतना वैल्यू नहीं किया । दोइजोड़े  के अनुसार फिल्म 'फैन' का ट्रेलर देखते ही उनको उनकी लिखी पटकथा  याद आ गई ।

न्यायाधीश गौतम पटेल ने लेखक-निर्देशक महेश दोइजोड़े द्वारा दायर मुकदमे पर सुनवाई की , इसके लिए शाहरुख खान और यशराज फिल्म्स से 25 करोड़ रुपए का मुआवजा  माँगा है और साथ ही अपने मुकदमे पर सुनवाई लंबित रहने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।


Keywords : बॉम्बे उच्च न्यायालय, बॉलीवुड, शाहरुख खान, फैन रिलीज रोक, फैन, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें, Shahrukh Khan, Fan, Upcoming Film, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कैमरे के पीछे काम करने में असहज महसूस करते है शाहरुख़ - Shahrukh khan is afraid of direction


बॉलीवुड के बादशाह और निर्माता शाहरुख खान को निर्देशन से डर लगता है । निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की योजना के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा कि मैं इसे काफी एकाकी वाला काम मानता हूं। शाहरुख का कहना है कि उन्हें निर्देशन में कदम रखने से डर लगता है, क्योंकि वह एक निर्देशक की तरह दृश्यों को फिल्माने में आश्वस्त महसूस नहीं करते।   अगर मुझे निर्देशन करना है, तो मुझे अगले पांच साल में अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। अभी मुझे निर्देशन से काफी डर लगता है। मुझे नहीं पता कब कहना होगा, ठीक है, कट।
 शाहरुख़ खान जो कैमरा के आगे काम करने में कभी नहीं हिचकते वही कैमरे के पीछे काम करने में असहज महसूस करते है । उनका मानना है कि उन्हें कैमरे के पीछे के काम को संभालने में सक्षम होने के लिए कुछ सालों की जरूरत होगी। अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' के प्रमोशन में बिजी शाहरुख का कहना है कि इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने इसकी पटकथा को 10 साल तक अपने पास रखा था।

अभिनेता ने कहा कि मनीष को इस फिल्म का विचार सात साल पहले आया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा को लगता था कि मनीष इसे बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि सितारों के साथ काम करने में एक जिम्मेदारी होती है। शाहरुख की फिल्म 'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

Keywords : Bollywood, Bollywood News,Shahrukh khan , afraid , direction, Fan,निर्देशन,शाहरुख खान

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फैन से इंप्रेस हुए शाहरुख , दिया नौकरी का ऑफर - SRK was impressed by Fan, King Khan Offer a Job


सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म फैन काफी चर्चे में है। हालही में इस फिल्म का 'जबरा फैन 'गाना जो 6 भाषाओ में रिलीज़ हुआ था को भी लोगो में खूब पसंद किया ।आलोचक और उनके प्रशंसकों के बीच में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है वहीं यशराज फिल्म्स भी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ दिलचस्प वीडियो के साथ सामने आ रहा है लेकिन इन सबके बीच शाहरूख के एक फैन ने ऐसा कारनामा किया जिसे सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि शायद यहीं है शाहरुख का असली फैन।

शिवम जेमिनी नाम के यह शख्स जो अपने आप को शाहरुख का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं ने फिल्म फैन के ट्रेलर को अपने खास अंदाज में पेश किया। इस ट्रेलर में शिवम ने अपने आपको फैन की भूमिका में रखते हुए ट्रेलर को एक जीवंत अंदाज में पेश किया और इस ट्रेलर को शाहरूख को ट्वीट कर दिया। शाहरुख ने भी शिवम की इस काबिलियत को सलाम करते हुए अपने स्टूडियो में वीएफएक्स आर्टिस्ट के तौर पर नौकरी की पेशकश रख दी। इस ऑफर से गदगद शिवम ने बताया कि वो कोई प्रोफेशनल वीएफ्एक्स आर्टिस्ट नहीं है और यह वीडियो उन्होंने केवल शाहरुख को धन्यवाद देने के लिए बनाया था। गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में है। वह इस फिल्म में सुपरस्टार आर्यन और फैन गौरव के साथ ही डबल रोल में दिखाई देंगे। शाहरुख ने गौरव के मेकअप के लिए खास तौर पर हॉलीवुड के एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट का सहारा लिया गया था। यह मेकअप आर्टिस्ट ब्रैड पिट द्वारा अभिनीत क्यूरिस केस ऑफ बेंजामिन बटन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Keywords :   King Khan ,Offer a  Job  , Fan, Shahrukh Fan, shahrukh khan, twitter, VFX artist, Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा : फरहान - 'Don 3' to start shooting will take time : Farhan

बॉलीवुड में आज कल रीमेक , सीक्वल और बायोपिक के ट्रैंड चल रहा है .  1978 की अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' लोगो को बहुत पसंद आई थी . जिसके  रीमेक में शाहरुख़ लीड रोल में थे . अभी डॉन 3 आने की भी बात हो रही है . अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा. फरहान ने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों का निर्देशन किया था. दोनों में शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी, यह फिल्म 1978 की 'डॉन' का रीमेक थी.

रीमेक के बारे में पूछे जाने पर फरहान ने कहा , 'मुझे नहीं लगता कि 'डॉन 3' की शूटिंग जल्द शुरू हो पाएगी. हम खुद को थोड़ा आगे बढ़ा रहे हैं. शायद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, लेकिन इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.' यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 'डॉन' के तीसरे सीक्वल में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ होंगी.

हालांकि, फरहान ने इसमें कटरीना की मौजूदगी से न तो इनकार किया और न इसकी पुष्टि ही की. फरहान को हाल में 'वजीर' फिल्म में देखा गया था.

Keywords : Farhan akhtar, don 3, bollywood, shahrukh khan, upcoming film, shooting, फरहान अख्तर, डॉन 3, बॉलीवुड, शाहरुख खान

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब चुप रहना : शाहरुख - Shahrukh Khan Says Freedom Of Speech Also Means Right To Be Silent

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘फैन’ के प्रमोशन में बिजी हैं। सोमवार को यहां फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि बोलने की आजादी का मतलब चुप रहने का हक भी होता है। मीडिया ने इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर उनके विवादित बयान से हुए हंगामे के बाद उनके एक्सपीरिएंस को लेकर सवाल किए थे। 
 इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा, “जब मैं मुंबई इंडियंस और केकेआर का मैच देखता हूं तो एक ही अपील करना चाहता हूं। और वो है - आउट। मैं बाकी चीजों में नहीं उलझना चाहता। 

फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब चुप रहना भी तो होता है। इसलिए इस पर (इन्टॉलरेंस) मैं चुप ही रहना चाहूंगा”। बता दें कि 2 नवंबर को अपने 50वें बर्थडे के मौके पर उन्होंने कहा था कि देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रहा है।
 इसके बाद उन्हें देशभर में विरोध झेलना पड़ा था। उनकी मूवी 'दिलवाले' का बायकॉट किया गया था। दिसंबर में एक टीवी शो के दौरान शाहरुख ने कहा - “मैंने कभी ये नहीं कहा कि देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रही है। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।” उन्होंने आगे कहा था- “अगर किसी को इस बात से दुख पहुंचा हो, तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

Keywords : Shahrukh Khan ,Freedom Of Speech Right , Be Silent, Fan, Bollywood, इन्टॉलरेंस, शाहरुख खान,  ‘फैन’

7 अलग-अलग भाषाओं में जारी होगा गाना 'जबरा फ़ैन' - Fan anthem recorded in 7 languages

शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फ़िल्म 'फ़ैन' के प्रचार के लिए तरह-तरह की रणनीति बनाई जा रही है। पिछले हफ़्ते इस फ़िल्म का एक गाना 'जबरा फ़ैन' जारी किया गया था मगर अब इसी गाने को 7 भाषाओं में जारी किया जा रहा है।

'फ़ैन' का ये गाना 'जबरा फ़ैन' फ़िल्म का हिस्सा नहीं है। इस गाने को सिर्फ़ फ़िल्म के प्रचार के लिए बनाया गया था और शाहरुख़ ने दिल्ली जाकर रिलीज़ किया मगर पिछले हफ्ते गाने को रिलीज़ करने के बाद ही गाने को भरपूर पसंद किया जाने लगा और शायद यही वजह है की अब इस गाने को देश की 7 अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है।

हिंदी के अलावा 'जबरा फ़ैन' गाना मराठी, गुजरती, भोजपुरी, बंगाली, तमिल और पंजाबी में उतारा जा रहा है ताकि हर भाषा में शाहरुख़ और फ़िल्म 'फ़ैन' के फ़ैन इस गाने को सुनकर फ़िल्म के बारे में जान सकें।

फ़िल्म 'फ़ैन' के प्रचार के लिए बनाया गया ये गाना 7 भाषाओं में है मगर फ़िल्म कितनी भाषा में रिलीज़ होगी के अबतक तय नहीं है। इसके बंगाली वर्जन को 'पीकू' फेम अनुपम रॉय ने गाया है तो भोजपुरी को मनोज तिवारी और पंजाबी को हरभजन मान ने अपनी आवाज दी है।

Keywords :फिल्‍म फैन, शाहरुख खान, जबरा फैन, 7 भाषाएं, बॉलीवुड, Film Fan, Shahrukh Khan, Zabara Fan, 7 Languages, Bollywood

किंग खान कि फैमिली के लाडले है अबराम - AbRam and King Khan family



हर एक घर को छोटे बच्चे को और दूसरे बड़े बच्चो की अपेक्षा ज्यादा प्यार मिलता है छोटे बच्चे सभी के लाडले होते है . कुछ ऐसे ही है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख के छोटे बेटे अबराम जो आपने परिवार में सबके चहेते है . इस बात को बखूबी गौरी खान ने भी माना की अबराम को सभी चाहते है 

आज गौरी की खुशहाल जिंदगी में तीन बच्चे भी हैं. लेकिन गौरी मानती हैं कि बड़े बच्चों आर्यन और सुहाना की तुलना में सबसे छोटे बेटे अबराम को उनके घर में सबसे ज्यादा पैम्पर किया जाता है. सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपनी निजी जिंदगी में एक सफल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरी ने बताया कि अबराम अक्सर अपने डैड शाहरुख के साथ फिल्म सेट्स पर जाते हैं. एक तरफ जहां गौरी काम के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, और बड़े बच्चों को कुछ समय के लिए वो लंदन भेज रही हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटे बेटे अबराम अपने डैड शाहरुख के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गए हुए हैं. गौरी के मुताबि‍क अबराम कभी अकेले नहीं रहते. कभी शाहरुख, तो कभी गौरी की मां उन्हें अपने साथ रखते हैं.


ऐसी कई वजहों से गौरी मानती हैं कि जितना अबराम का लाड़-प्यार हुआ है या उन्हें सबने अपने सर पर चढ़ाकर रखा है, उतना आर्यन या सुहाना के लिए शायद न हुआ हो. इसके अलावा हाल ही में गौरी ने अबराम के कमरे में भी बदलाव करवाए हैं. लेकिन जो भी हो, किंग खान कि फैमिली के पांचों सदस्य मिल जुलकर प्यार से रहते हैं और फालतू की कंट्रोवर्सी से दूर रहते हैं.

Keywords : Gauri Khan, AbRam, Shah Rukh Khan, bollywood, shahrukh khan, Aryan, Suhana, गौरी ,अबराम, शाहरुख खान, बॉलीवुड, अबराम, सुहाना

फैन के बिना सारे सितारे अधूरे ही होते हैं : शाहरुख - Fan without all the stars are incomplete : Shahrukh Khan

फैन के बिना सारे सितारे अधूरे ही होते हैं। जिन सितारों के जितने ज्यादा फैन, उतनी ही चमक उनके सितारों की। इन्हीं में से एक सितारा है शाहरुख खान, जिसके करोड़ो फैन हैं, मगर वो खुद किसके फैन हैं? जाहिर है कि सुपरस्टार से पहले शाहरुख भी एक आम इंसान ही हैं, जिनकी अपनी पसंद और नापसंद थी। इसलिए उनके भी कुछ ऐसे सितारे हैं, जिन्हें वे पसंद करते हैं या उनके बड़े फैन हैं।

शाहरुख अपनी फिल्म 'फैन' के प्रचार में जुटे हुए हैं, जिसमें एक सुपर स्टार के लिए एक फैन की दीवानगी देखने को मिलेगी और इसी फिल्म के प्रचार के दौरान शाहरुख ने बताया कि वे मिल्खा सिंह, मोहम्मद अली, अमिताभ बच्चन, मदर टेरेसा और सुनील गावस्कर के फैन हैं।

शाहरुख ने अपने सितारों की गिनती गिनाते हुए कहा कि मैं मिल्खा सिंह का बड़ा फैन हूं। बचपन में मेरे पिता अक्सर उनकी कहानियां सुनाया करते थे। मैं खुद स्पोर्ट्समैन रहा हूं, इसलिए मेरे पसंदीदा सितारे खिलाड़ी रहे हैं। मिल्खा सिंह के अलावा मैं बॉक्सर मोहम्मद अली का बड़ा फैन रहा हूं।

उन्होंने कहा कि सुनील गावस्कर भी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं। समाज में जिस तरह का काम मदर टेरेसा ने किया है, वह सराहनीय है और इसलिए वे मेरी पसंदीदा हैं। बॉलीवुड से शाहरुख ने सिर्फ एक ही नाम लिया और कहा कि फिल्मी दुनिया से मेरे पसंदीदा अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी दुनियां फैन है। मैं अमित जी का बहुत बड़ा फैन हूं।

Keywords : शाहरुख खान, फैन, Shahrukh Khan, Fan, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Movie, Bollywood celebraties, Upcoming Movie

हंसराज कॉलेज के बाहर ‘शाहरुख वापस जाओ' का नारा लगा - Slogan of Hans Raj College outside "Shah Rukh go back "


एबीवीपी से जुडे हुए कुछ लोगों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया जहां शाहरुख खान एक समारोह में शामिल होने आए थे. इन लोगों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्हें वापस जाने को कहा. ‘दिलवाले' के 50 वर्षीय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘फैन' का गाना लॉन्‍च करने अपने कॉलेज में आए हुए थे.

करीब दस छात्रों ने कॉलेज के गेट के बाहर खडे होकर ‘शाहरुख वापस जाओ' के नारे लगाए. ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘शाहरुख के पहुंचने से पहले कुछ छात्रों ने प्रवेश द्वार के बाहर कुछ मिनट तक नारेबाजी की. हमने उनसे ऐसा नहीं करने को कहा और कुछ समय बाद वे चले गए. वे ‘शाहरुख वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे.

आगामी फिल्‍म 'फैन' में शाहरुख डबल रोल में नजर आयेंगे. जिसमें एक किरदार में वे सुपरस्‍टार और दूसरे किरदार में एक फैन के तौर पर नजर आयेंगे. इस फिल्‍म के अलावा शाहरुख फिल्‍म 'रईस' में नजर आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों अहमदाबाद में चल रही है.

Keywords : Shahrukh khan ,Bollywood Actor ,shahrukh degree ,delhi hansraj college ,delhi university ,bollywood ,ABVP protest

शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली - Shahrukh khan collects his degree from Hansraj college


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के 28 साल बाद अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली. इस मौके पर उन्होंने संस्थान में बिताए अपने बीते दिनों को याद किया.

शाहरुख ने कहा कि परिसर में आकर उन्हें बहुत खास अनुभूति हो रही है. शाहरुख यशराज के बैनर तले बनी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फैन' के म्यूजिक लॉन्च पर दिल्ली आए थे. इस मौके पर शाहरुख ने कहा, ' यह मेरे लिए बहुत खास मौका है. मैं अपने कॉलेज में वापस आ गया हूं, जिसे मैंने 1988 में छोड़ा था. बस एक बात का मुझे मलाल है कि आज इस मौके पर मेरे साथ मेरे बच्चे नहीं हैं, क्योंकि मैं उन्हें अपने कॉलेज का हर कोना दिखाना चाहता था. 

शाहरुख को डिग्री देते हुए हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल रमा शर्मा ने कहा कि संस्थान को गर्व है कि सुपरस्टार संस्थान के छात्र रहे हैं.

Keywords : Shahrukh khan, collects degree , Hansraj college, Shahrukh khan, hansraj college, BA degree, shahrukh khan films, Fan, upcoming film, fan music launch

शाहरुख ख़ान 1.93 लाख रुपये का जुर्माना भरा - Shahrukh khan paid rs 1.93 lakh as fine

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने बंगले ‘मन्नत' के बाहर अवैध रैम्प के लिए 1.93 लाख रुपये का जुर्माना भरा है। यह जुर्माना उन्होंने अवैध रैम्प को ढहाए जाने की कीमत के रुप में निगम अधिकारियों को दिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बीएमसी के तोड़क दस्ते ने इसे तोड़ दिया था और फिर खान को हर्जाने का नोटिस दिया था। बीएमसी ने 1,93,784 रुपए आर्थिक दंड लगाया था। ताजा खुलासा यह हुआ है कि इस मामले में शाहरुख को रैंप तोड़ने के खर्च के तौर पर 1,93,784 रुपये मुंबई महानगरपालिका को अदा करने पड़े हैं। बीएमसी प्रशासन ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को ये जानकारी दी है।

अनिल गलगली ने आरटीआई के तहत अभिनेता के बंगले के बाहर अवैध रैंप के निर्माण के बारे में जानकारी मांगी थी। रैंप का इस्तेमाल उनकी वैनिटी वैन को खड़ा करने के लिए किया जाता था और इसे लेकर पिछले साल काफी शोर शराबा हुआ था।  करीब सालभर पहले की गई  तोड़क प्रक्रिया, 14 से 15 फरवरी 2015 दो दिनों तक चली इसके बाद बीएमसी ने रैंप तोड़ने का खर्च जोड़ा। 4 मार्च 2015 को शाहरुख को नोटिस देकर खर्च चुकाने को कहा गया।

Keywords : Bollywood, Bollywood news, शाहरुख खान, मन्नत, किंग खान, शाहरुख ने भरा जुर्माना, बीएमसी, Shahrukh Khan, Mannat, King Khan, BMC, shahrukh paid fine

इरफान खान और शाहरुख खान के बीच जमकर नोंक-झोंक - Irfan Khan lashed out at shahrukh



'फिल्म फेयर अवॉर्ड्स' के दौरान बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और शाहरुख खान के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। हालांकि, ये सब एक ड्रामा सीन था। 'फिल्म फेयर अवॉर्ड्स' में तड़का लगाने के लिए इरफान ने ये सब ड्रामा किया। इस ड्रामा सीन के बाद दोनों ने मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया।

इस हास्यपूर्ण तीखी नोंक-झोंक के दौरान इरफान ने शाहरुख से कहा कि आपकी फिल्में-फिल्में हैं, हमारी फिल्में क्या वड़ा-पाव हैं। इरफान के मुंह से ये सुनते ही सभी के चेहरे थोड़ी देर के लिए सुर्ख पड़ गए। दरअसल, शाहरुख के अवॉर्डस की घोषणा के लिए स्टेज पर आते ही इरफान खान अपनी सीट से खड़े हो गए।


इसके बाद इरफान अवॉर्ड छोड़कर जाने की बात कहने लगे। शाहरुख ने इरफान खान को ऊपर बुलाया तो उन्होंने कहा, ऊपर आकर ही बात कर लेते हैं। इरफान के स्टेज पर आते ही माहौल मजाक-मस्ती में बदल गया। इस दौरान इरफान का एक वीडियो प्ले किया गया, जिसमें वो फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख द्वारा बोले गए एक डायलॉग को खुद बोलते नजर आ रहे थे। जिसने वहां बैठे सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Keywords : Irfan Khan ,lashed , फिल्म फेयर अवॉर्ड्स, शाहरुख खान, इरफान खान, Filmfare Awards, Shahrukh Khan, 

भुज में विश्व हिंदू परिषद ने शाहरुख का विरोध किया

रईस’ फिल्म की शूटिंग के लिए भुज पहुंचे शाहरुख को विश्व हिंदू परिषद के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर में भुज की खारी नदी के किनारे शूटिंग होनी थी, जो स्थगित कर दी गई।

‘रईस’ की शूटिंग भुज, धोरडो और मांडवी बीच पर हो रही है। शूटिंग के बारे में जैसे ही जानकारी वीएचपी को लगी। उसके मेंबरों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए, उनके पोस्टरों को फाड़ दिया और उनमें आग लगा दी। करीब 20-30 वीएचपी कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा और फिल्म की शूटिंग के लिए दी गई इजाजत वापस लेने को कहा। इसके बाद जिन जगहों पर फिल्म की शूटिंग होनी थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

आपको बता दें शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के देश के माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि देश का माहौल बिगड़ा हुआ है। इस पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें देशद्रोही तक कह दिया था।

‘रईस’ की स्टोरी अहमदाबाद के बदनाम गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने वाले लतीफ पर आधारित है जो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

Keywords : फिल्म् रईस की शूटिंग, शाहरुख खान, विरोध, भुज, गुजरात, विश्व हिंदू परिषद, Film Raees, Shooting, Shahrukh Khan, Protest against Shahrukh, Bhuj, Gujrat, VHP, 

चर्चा में शाहरुख के जूते, आमिर के आंसू


सबमें कुछ अनोखी आदतें होती हैं। किंग खान शाहरुख बिना जूते-चप्पलों के नहीं रह सकते। वे घर में भी होते हैं तो एक पल बिना चप्पल के नहीं रहते और बाहर निकलते ही इस इब्नबतूता को पैरों में जूता चाहिए!गार्डन तक में टहलने के लिए शाहरुख जूते पहनते हैं। उनके पास जूतों-चप्पलों का बड़ा भंडार है! ...और इसमें रत्ती भर संदेह नहीं कि यह उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से बनाया है।

* आमिर का दिल बड़ा इमोशनल है। शनिवार (१४ सितंबर) को मुंबई में उन्होंने अपनी फिल्म 'धूम ३' का आखिरी सीन शूट किया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य को गले लगाया और यूनिट के एक-एक आदमी से मिले। आमिर की यह दरियादिली देख कर यूनिट के लोग उनके लिए दस मिनट तक तालियां बजाते रहे!





मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान पर साधा निशाना


मुंबई: बच्चों के फेवरिट कार्यक्रम शक्तिमान की एक बार फिर टीवी पर वापसी हो रही है। इसके निर्माता और अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान पर आधारित एक टेलीफिल्म बनाने का फैसला किया है और अगर इस टेलीफिल्म को लोग पसंद करते हैं तो फिर मुकेश खन्ना इसे सीरियल के रुप में बनाएंगे। इस बारे में बात करने पर मुकेश खन्ना ने बताया कि वो शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' से पहले ही शक्तिमान की टेलीफिल्म को रिलीज करना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। फिल्म 'रा.वन' के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि उस फिल्म को देखकर वो काफी निराश हुए। इसके बाद शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि शाहरुख सुपरहीरो कैसे हो सकते हैं। शाहरुख इतनी ज्यादा सिगरेट पीते हैं। एक सुपरहीरो के अंदर ऐसी आदतें नहीं होती। शक्तिमान का किरदार दोबारा निभाने के लिए मुकेश खन्ना ने काफी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने 6 महीने तक जिम किया और साथ ही अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखा ताकि वो पुराने शक्तिमान जैसे दिख सकें।

अब सरोगेसी के जरिये किंग खान बनेंगे तीसरी बार पिता


किंग खान की कंधों की सर्जरी के बाद अब उनकी जिंदगी में खुशी के पल आने वाले हैं। किंग खान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अंग्रेजी अखबार मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और गौरी सरोगेसी के जरिये एक लड़के को जन्म देने वाले हैं। शाहरुख और गौरी की पहले से ही दो संतान है। दोनों को 15 साल का बेटा आर्यन और 13 साल की एक बेटी सुहाना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गौरी की ये दिल ई तमन्ना थी कि वे सरोगेसी के जरिये एक और बच्चे को जन्म दें। खबरें हैं कि दोनों ने मिलकर यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि किरण राव और आमिर खान ने जिस डॉक्टर से सरोगेट बेबी को जन्म दिया था उसी डॉक्टर से किंग खान और गौरी ने संपर्क किया है।

22 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। बॉलीवुड में शाहरुख खान को शादीशुदा जिंदगी में एक सफल इंसान माना जाता है।