Recent Movies
Showing posts with label विरोध. Show all posts
Showing posts with label विरोध. Show all posts

भुज में विश्व हिंदू परिषद ने शाहरुख का विरोध किया

रईस’ फिल्म की शूटिंग के लिए भुज पहुंचे शाहरुख को विश्व हिंदू परिषद के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर में भुज की खारी नदी के किनारे शूटिंग होनी थी, जो स्थगित कर दी गई।

‘रईस’ की शूटिंग भुज, धोरडो और मांडवी बीच पर हो रही है। शूटिंग के बारे में जैसे ही जानकारी वीएचपी को लगी। उसके मेंबरों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए, उनके पोस्टरों को फाड़ दिया और उनमें आग लगा दी। करीब 20-30 वीएचपी कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा और फिल्म की शूटिंग के लिए दी गई इजाजत वापस लेने को कहा। इसके बाद जिन जगहों पर फिल्म की शूटिंग होनी थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

आपको बता दें शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के देश के माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि देश का माहौल बिगड़ा हुआ है। इस पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें देशद्रोही तक कह दिया था।

‘रईस’ की स्टोरी अहमदाबाद के बदनाम गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने वाले लतीफ पर आधारित है जो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

Keywords : फिल्म् रईस की शूटिंग, शाहरुख खान, विरोध, भुज, गुजरात, विश्व हिंदू परिषद, Film Raees, Shooting, Shahrukh Khan, Protest against Shahrukh, Bhuj, Gujrat, VHP,