Recent Movies
Showing posts with label शाहरुख खान. Show all posts
Showing posts with label शाहरुख खान. Show all posts

आलिया की फोटो खींचने वाले गॉर्ड को नौकरी से निकला - Terminates guard for clicking Alia Bhatt's photo


बॉलीवुड निर्देशक  गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित की जा रही एक फिल्म के सेट पर स्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट का फोटो खींचना एक गार्ड को बेहद महंगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गार्ड की इस हरकत से नाराज गौरी ने उसे पहले तो बहुत डांटा और फिर नौकरी से ही निकाल दिया। हालांकि फिल्म यूनिट गौरी के इतने सख्त रवैये को लेकर काफी हैरान थी, क्योंकि उनके मुताबिक गार्ड ने इतनी बड़ी गलती नहीं की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गार्ड का कसूर सिर्फ इतना था कि वो आलिया की फोटो बिना उनकी इजाजत के खींच रहा था। यह देख गौरी को गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत गार्ड से सेट छोड़कर जाने को कह दिया। फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी। उल्लेखनीय है कि आलिया फिल्म में लीड रोल में हैं। जबकि शाहरुख खान भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में खबरें आई थीं कि शाहरुख फिल्म में आलिया के लव गुरु की भूमिका निभाएंगे।

Keywords : Bollywood ,आलिया भट्ट, आलिया की फोटो, गौरी शिंदे, शाहरुख खान, Alia Bhatt Shah Rukh Khan Love Guru, Gouri Shinde, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कैमरे के पीछे काम करने में असहज महसूस करते है शाहरुख़ - Shahrukh khan is afraid of direction


बॉलीवुड के बादशाह और निर्माता शाहरुख खान को निर्देशन से डर लगता है । निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की योजना के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा कि मैं इसे काफी एकाकी वाला काम मानता हूं। शाहरुख का कहना है कि उन्हें निर्देशन में कदम रखने से डर लगता है, क्योंकि वह एक निर्देशक की तरह दृश्यों को फिल्माने में आश्वस्त महसूस नहीं करते।   अगर मुझे निर्देशन करना है, तो मुझे अगले पांच साल में अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। अभी मुझे निर्देशन से काफी डर लगता है। मुझे नहीं पता कब कहना होगा, ठीक है, कट।
 शाहरुख़ खान जो कैमरा के आगे काम करने में कभी नहीं हिचकते वही कैमरे के पीछे काम करने में असहज महसूस करते है । उनका मानना है कि उन्हें कैमरे के पीछे के काम को संभालने में सक्षम होने के लिए कुछ सालों की जरूरत होगी। अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' के प्रमोशन में बिजी शाहरुख का कहना है कि इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने इसकी पटकथा को 10 साल तक अपने पास रखा था।

अभिनेता ने कहा कि मनीष को इस फिल्म का विचार सात साल पहले आया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा को लगता था कि मनीष इसे बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि सितारों के साथ काम करने में एक जिम्मेदारी होती है। शाहरुख की फिल्म 'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

Keywords : Bollywood, Bollywood News,Shahrukh khan , afraid , direction, Fan,निर्देशन,शाहरुख खान

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा : फरहान - 'Don 3' to start shooting will take time : Farhan

बॉलीवुड में आज कल रीमेक , सीक्वल और बायोपिक के ट्रैंड चल रहा है .  1978 की अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' लोगो को बहुत पसंद आई थी . जिसके  रीमेक में शाहरुख़ लीड रोल में थे . अभी डॉन 3 आने की भी बात हो रही है . अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा. फरहान ने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों का निर्देशन किया था. दोनों में शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी, यह फिल्म 1978 की 'डॉन' का रीमेक थी.

रीमेक के बारे में पूछे जाने पर फरहान ने कहा , 'मुझे नहीं लगता कि 'डॉन 3' की शूटिंग जल्द शुरू हो पाएगी. हम खुद को थोड़ा आगे बढ़ा रहे हैं. शायद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, लेकिन इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.' यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 'डॉन' के तीसरे सीक्वल में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ होंगी.

हालांकि, फरहान ने इसमें कटरीना की मौजूदगी से न तो इनकार किया और न इसकी पुष्टि ही की. फरहान को हाल में 'वजीर' फिल्म में देखा गया था.

Keywords : Farhan akhtar, don 3, bollywood, shahrukh khan, upcoming film, shooting, फरहान अख्तर, डॉन 3, बॉलीवुड, शाहरुख खान

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शाहरुख और सुनील शेट्टी ने की संजय से मुलाकात -Shahrukh Khan and Sunil Shetty met Sanjay Dutt

शनिवार शाम जेल से रिहा हुए संजय दत्त से मिलने के लिए शाहरुख खान उनके घर पहुंचे। दोनों ने काफी वक्त साथ में बिताया। बाद में संजय शाहरुख को उनकी कार तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। 
खबरों की माने तो सलमान अभी तक संजय से मिल नहीं पाए हैं। सलमान का न आना हैरानी की वजह बन गया है, क्योंकि वो सिर्फ संजू के दोस्त नहीं हैं बल्कि संजय उन्हें अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।

संजय से मिलने के लिए हनी सिंह, आर माधवन और सुनील शेट्टी भी पहुंचे। उनके पुराने दोस्त जैकी श्रॉफ और डायरेक्टर सुभाष घई भी यहां नजर आए।       


keywords : Bollywood,Shah Rukh Khan, Honey Singh, Jackie Shroff, Meet, Sanjay Dutt, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त

7 अलग-अलग भाषाओं में जारी होगा गाना 'जबरा फ़ैन' - Fan anthem recorded in 7 languages

शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फ़िल्म 'फ़ैन' के प्रचार के लिए तरह-तरह की रणनीति बनाई जा रही है। पिछले हफ़्ते इस फ़िल्म का एक गाना 'जबरा फ़ैन' जारी किया गया था मगर अब इसी गाने को 7 भाषाओं में जारी किया जा रहा है।

'फ़ैन' का ये गाना 'जबरा फ़ैन' फ़िल्म का हिस्सा नहीं है। इस गाने को सिर्फ़ फ़िल्म के प्रचार के लिए बनाया गया था और शाहरुख़ ने दिल्ली जाकर रिलीज़ किया मगर पिछले हफ्ते गाने को रिलीज़ करने के बाद ही गाने को भरपूर पसंद किया जाने लगा और शायद यही वजह है की अब इस गाने को देश की 7 अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है।

हिंदी के अलावा 'जबरा फ़ैन' गाना मराठी, गुजरती, भोजपुरी, बंगाली, तमिल और पंजाबी में उतारा जा रहा है ताकि हर भाषा में शाहरुख़ और फ़िल्म 'फ़ैन' के फ़ैन इस गाने को सुनकर फ़िल्म के बारे में जान सकें।

फ़िल्म 'फ़ैन' के प्रचार के लिए बनाया गया ये गाना 7 भाषाओं में है मगर फ़िल्म कितनी भाषा में रिलीज़ होगी के अबतक तय नहीं है। इसके बंगाली वर्जन को 'पीकू' फेम अनुपम रॉय ने गाया है तो भोजपुरी को मनोज तिवारी और पंजाबी को हरभजन मान ने अपनी आवाज दी है।

Keywords :फिल्‍म फैन, शाहरुख खान, जबरा फैन, 7 भाषाएं, बॉलीवुड, Film Fan, Shahrukh Khan, Zabara Fan, 7 Languages, Bollywood

फैन के बिना सारे सितारे अधूरे ही होते हैं : शाहरुख - Fan without all the stars are incomplete : Shahrukh Khan

फैन के बिना सारे सितारे अधूरे ही होते हैं। जिन सितारों के जितने ज्यादा फैन, उतनी ही चमक उनके सितारों की। इन्हीं में से एक सितारा है शाहरुख खान, जिसके करोड़ो फैन हैं, मगर वो खुद किसके फैन हैं? जाहिर है कि सुपरस्टार से पहले शाहरुख भी एक आम इंसान ही हैं, जिनकी अपनी पसंद और नापसंद थी। इसलिए उनके भी कुछ ऐसे सितारे हैं, जिन्हें वे पसंद करते हैं या उनके बड़े फैन हैं।

शाहरुख अपनी फिल्म 'फैन' के प्रचार में जुटे हुए हैं, जिसमें एक सुपर स्टार के लिए एक फैन की दीवानगी देखने को मिलेगी और इसी फिल्म के प्रचार के दौरान शाहरुख ने बताया कि वे मिल्खा सिंह, मोहम्मद अली, अमिताभ बच्चन, मदर टेरेसा और सुनील गावस्कर के फैन हैं।

शाहरुख ने अपने सितारों की गिनती गिनाते हुए कहा कि मैं मिल्खा सिंह का बड़ा फैन हूं। बचपन में मेरे पिता अक्सर उनकी कहानियां सुनाया करते थे। मैं खुद स्पोर्ट्समैन रहा हूं, इसलिए मेरे पसंदीदा सितारे खिलाड़ी रहे हैं। मिल्खा सिंह के अलावा मैं बॉक्सर मोहम्मद अली का बड़ा फैन रहा हूं।

उन्होंने कहा कि सुनील गावस्कर भी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं। समाज में जिस तरह का काम मदर टेरेसा ने किया है, वह सराहनीय है और इसलिए वे मेरी पसंदीदा हैं। बॉलीवुड से शाहरुख ने सिर्फ एक ही नाम लिया और कहा कि फिल्मी दुनिया से मेरे पसंदीदा अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी दुनियां फैन है। मैं अमित जी का बहुत बड़ा फैन हूं।

Keywords : शाहरुख खान, फैन, Shahrukh Khan, Fan, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Movie, Bollywood celebraties, Upcoming Movie

इरफान खान और शाहरुख खान के बीच जमकर नोंक-झोंक - Irfan Khan lashed out at shahrukh



'फिल्म फेयर अवॉर्ड्स' के दौरान बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और शाहरुख खान के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। हालांकि, ये सब एक ड्रामा सीन था। 'फिल्म फेयर अवॉर्ड्स' में तड़का लगाने के लिए इरफान ने ये सब ड्रामा किया। इस ड्रामा सीन के बाद दोनों ने मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया।

इस हास्यपूर्ण तीखी नोंक-झोंक के दौरान इरफान ने शाहरुख से कहा कि आपकी फिल्में-फिल्में हैं, हमारी फिल्में क्या वड़ा-पाव हैं। इरफान के मुंह से ये सुनते ही सभी के चेहरे थोड़ी देर के लिए सुर्ख पड़ गए। दरअसल, शाहरुख के अवॉर्डस की घोषणा के लिए स्टेज पर आते ही इरफान खान अपनी सीट से खड़े हो गए।


इसके बाद इरफान अवॉर्ड छोड़कर जाने की बात कहने लगे। शाहरुख ने इरफान खान को ऊपर बुलाया तो उन्होंने कहा, ऊपर आकर ही बात कर लेते हैं। इरफान के स्टेज पर आते ही माहौल मजाक-मस्ती में बदल गया। इस दौरान इरफान का एक वीडियो प्ले किया गया, जिसमें वो फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख द्वारा बोले गए एक डायलॉग को खुद बोलते नजर आ रहे थे। जिसने वहां बैठे सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Keywords : Irfan Khan ,lashed , फिल्म फेयर अवॉर्ड्स, शाहरुख खान, इरफान खान, Filmfare Awards, Shahrukh Khan, 

भुज में विश्व हिंदू परिषद ने शाहरुख का विरोध किया

रईस’ फिल्म की शूटिंग के लिए भुज पहुंचे शाहरुख को विश्व हिंदू परिषद के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर में भुज की खारी नदी के किनारे शूटिंग होनी थी, जो स्थगित कर दी गई।

‘रईस’ की शूटिंग भुज, धोरडो और मांडवी बीच पर हो रही है। शूटिंग के बारे में जैसे ही जानकारी वीएचपी को लगी। उसके मेंबरों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए, उनके पोस्टरों को फाड़ दिया और उनमें आग लगा दी। करीब 20-30 वीएचपी कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा और फिल्म की शूटिंग के लिए दी गई इजाजत वापस लेने को कहा। इसके बाद जिन जगहों पर फिल्म की शूटिंग होनी थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

आपको बता दें शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के देश के माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि देश का माहौल बिगड़ा हुआ है। इस पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें देशद्रोही तक कह दिया था।

‘रईस’ की स्टोरी अहमदाबाद के बदनाम गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने वाले लतीफ पर आधारित है जो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

Keywords : फिल्म् रईस की शूटिंग, शाहरुख खान, विरोध, भुज, गुजरात, विश्व हिंदू परिषद, Film Raees, Shooting, Shahrukh Khan, Protest against Shahrukh, Bhuj, Gujrat, VHP, 

प्‍लेन खरीदना चाहते हैं बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान लेकिन

बॉलीवुड में सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाले अभिनेताओं में से एक शाहरुख खान विमान खरीदना चाहते हैं, लेकिन धन की किल्लत के कारण वह विमान नहीं खरीद सकते। शाहरुख का कहना है कि वह विमान खरीदने के इच्छुक हैं लेकिन फिल्मों में धन लगाने के कारण उनके पास आर्थिक दिक्कत आ गई है।

शाहरुख ने कहा, 'मैं विमान खरीदना चाहता हूं, लेकिन मेरे पास धन नहीं है। मैंने सारा पैसा फिल्मों में लगा दिया है। मैं निजी विमान में यात्रा करना चाहता हूं, क्योंकि मेरे पास बहुत अधिक काम है। मुझे यकीन है कि एक दिन मेरे पास पर्याप्त धन होगा, लेकिन फिल्मों में पैसा लगाने के कारण पर्याप्त धन नहीं है। यह हमेशा विकल्प रहता है कि विमान खरीदूं या फिल्म बनाऊं, इसलिए मैं फिल्म बनाऊंगा।' 'किंग खान', 'बादशाह' और 'द किंग ऑफ रोमांस' के साथ शाहरुख दो दशकों के अधिक समय से फिल्म-जगत का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होकर अपने व्यक्तिगत और निजी जीवन के बारे में बातचीत करते हैं।

सुपरस्टार से जब उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे जीवन में बहुत-सी चिंताएं हैं, क्योंकि जब आप इस स्तर पर होते हैं तो आपके जीवन में इस तरह की चीजें होती हैं।' उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी चिंता यह है कि आप सबके साथ अच्छे रहें, सबका ध्यान रखें। लेकिन इन दिनों मैं कहना चाहूंगा कि कोई मेरा ख्याल रखे।' शाहरुख के पास वर्तमान में 'फैन' और 'रईस' जैसी दो फिल्में हैं।

Keywords : शाहरुख खान, बॉलीवुड, विमान, Sh Newsahrukh Khan, Bollywood, Plane, Bollywood