Recent Movies
Showing posts with label jackie shroff. Show all posts
Showing posts with label jackie shroff. Show all posts

शाहरुख और सुनील शेट्टी ने की संजय से मुलाकात -Shahrukh Khan and Sunil Shetty met Sanjay Dutt

शनिवार शाम जेल से रिहा हुए संजय दत्त से मिलने के लिए शाहरुख खान उनके घर पहुंचे। दोनों ने काफी वक्त साथ में बिताया। बाद में संजय शाहरुख को उनकी कार तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। 
खबरों की माने तो सलमान अभी तक संजय से मिल नहीं पाए हैं। सलमान का न आना हैरानी की वजह बन गया है, क्योंकि वो सिर्फ संजू के दोस्त नहीं हैं बल्कि संजय उन्हें अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।

संजय से मिलने के लिए हनी सिंह, आर माधवन और सुनील शेट्टी भी पहुंचे। उनके पुराने दोस्त जैकी श्रॉफ और डायरेक्टर सुभाष घई भी यहां नजर आए।       


keywords : Bollywood,Shah Rukh Khan, Honey Singh, Jackie Shroff, Meet, Sanjay Dutt, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त

जैकी एक्टिंग कोच बने..


jackie shroff

बीकानेर। फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ फिल्म जगत में प्रवेश करने वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए शीध्र ही पुणे में फिल्म एक्टिंग स्कूल शुरू करेंगे।

फिल्म प्यार में जीना मरना की शूटिंग के सिलसिले में बीकानेर आए फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ ने कहा कि च्च्चों की सेवा को मैं च्च्छी तरह से समझता हूं, मन को बड़ा सुकून मिलता है इसलिए मैं राजनीति नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा, मैने पहले भीच्बच्चों को खासकर अनाथ है या जिन्हें शिक्षा की सुविधा नहीं मिल रही मदद कर रहा हूं। राजनीति में यदि उतरूंगा तो समाजसेवा को अहम मुददा बनाऊंगा।

श्राफ ने कहा कि मुंबई फिल्म नगरी में हर कोई आकर अपनी किस्मत आजमा रहा है लेकिन बहुत से लोग यहां आकर सफल नहीं हो पाते इससे दु:ख होता है। इसके लिए अलग से पुणे में फिल्म एक्टिंग स्कूल खोलने का विचार है। इसके लिए इंदिरा कम्यूनिकेशन से करार किया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल में सभी तरह की एक्टिंग व अन्य प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि कहने को यह छोटा पर्दा है लेकिन हर सन्देश को समाज में इसके माध्यम से आसानी से पहुंचाया जा सकता है। 

श्राफ ने अपनी आने वाली फिल्म प्यार में जीना मरना के बारे में कहा इस फिल्म में बस चालक का रोल अदा कर रहा हूं और रवि किशन पुलिस अधिकारी का रोल अदा कर रहे है। यह फिल्म जून में प्रदर्शित हो जाएगी।